मटर की पूरी रेसिपी | How to Make Matar Puri Recipe

How to Make Matar Puri Recipe आमतौर पर पूरियां हमें बहुत पसंद होती है और हम कई बार घर पर बनाते भी है| तो हम यहाँ मटर कि पूरी के बारे में बता रहे है|

सामग्री

  • गेहूं का आटा – २ कप
  • हरा मटर – १ कप
  • सूजी – एक बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – २
  • धनिया पत्ता – बारीक कटा
  • धनिया पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • जीरा – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल- पसंदानुसार

Chana Dal poori Recipe in Hindi | चना दाल पूरी रेसिपी

विधि-How to Make Matar Puri Recipe

मटर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, और जीरे को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें|

एक बाउल में गेहूं का आटा, नमक, सूजी, मटर का मिश्रण, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिला लीजिये|

अब उसमे पानी डालकर आटे को गूंथ लीजिये| आटे को १० मिनट तक अलग रखें|

कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिये जब तेल गरम हो जाये गूंथे हुए आटे कि छोटी- छोटी लोइयां बनाकर वेल लीजिये और गरम तेल में डालकर दोनों तरफ पकाकर निकल लीजिये|

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment