क्या देखें हैं अपने इन बॉलीवुड के सितारों के हमशक्ल?

कहा जाता है कि हर मनुष्य के इस दुनिया में 7 जुड़वां होते हैं। हमारे जैसी शक्ल वाले 6 और लोग दुनिया के किसी ना किसी कोने में होते हैं। क्या आप भी इस विचार में विश्वास रखते हैं? अगर नहीं तो शायद यह आर्टिकल देख कर आप भी दंग रह जाएंगे।

आइए देखें हमारे चहीते बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल ।

अनुष्का शर्मा और जूलिया माइकल्स

अमरीकी गायक जूलिया माइकल्स, भारतीय बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी हैं। जूलिया ने ट्विटर के माध्यम से अनुष्का से संपर्क करने का प्रयास किया था। जूलिया के ट्वीट का जवाब देते हुए अनुष्का ने भी उनसे कहा कि वह भी काफी समय से उनसे संपर्क करना चाह रही थीं। अनुष्का ने हंसते हुए यह भी कहा कि उन्हें अपने बाकी 5 ह्मशक्लों की भी तलाश है।

कटरीना कैफ़ और अलिना राय

टिक टोक और चर्चा में रहने वाली अलिना भी हूबहू कटरीना जैसी दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कटरीना की तरह त्यार हो कर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी कटरीना के साथ बेहद समानताएं नज़र आती हैं।

आलिया भट्ट और सनाया आशु

आलिया भट्ट की हिट फिल्म “गल्ली बॉय” का “धोपटूंगी” डायलॉग बेहद चर्चित हुआ था। टिक टोक स्टार सनाया ने भी आलिया के अवतार में त्यार हो कर इसी डायलॉग की वीडियो बना कर शेयर कर दी थी। सनाया ने बेहतरीन तरीके से इसे फिल्माया था। इस वीडियो में कला और रूप दोनों से ही वह एकदम आलिया जैसी दिखाई दे रही थीं।

जैक्लीन फर्नांडिस और अमांडा सरनी

यूट्यूबर अमांडा भी जैक्लीन की जुड़वा बहन प्रतीत होती हैं। जैक्लीन ने उन्हें मुंबई मिलने आने का आमंत्रण भी दिया था। जिससे खुश हो कर अमांडा उनसे मिलने मुंबई भी आईं थीं। दोनों ने इंटरनेट पर एक साथ कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।

अक्षय कुमार और माजिद मीर

पत्रकार आशीष सिंह द्वारा कश्मीर के इस नौजवान माजिद की तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की गई थी। अक्षय कुमार के साथ उनकी मिलती शक्ल ने सब को हैरान करके रख दिया है।

शाहरुख खान और अकरम अल-इस्सावी

जॉर्डन के रहने वाले फोटोग्राफर अकरम भारतीय सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं। दोनों के हेयर स्टाइल से गालों में पढ़ रहे हिलकोरे तक सब कुछ समान हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment