वृष राशिफल 2021 ! Vrish Rashifal 2021

वर्षारम्भ से 23 जनवरी तक वृष राशि vrish rashi 2021 पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। वर्ष आरम्भ से 7 फरवरी तक मंगल की भी विशेष दृष्टि रहने से संघर्ष अधिक, बनते कार्यों में विघ्न, मानसिक तनाव और कठिन हालात का सामना करना पड़ेगा।

3 फरवरी से 28 फरवरी तक राशिस्वामी उच्च राशिस्थ (मीन) होने से धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
29 फरवरी से 27 मार्च तक शुक्र द्वादश भाव में होने से व्यर्थ दौड़ धूप, खर्च अधिक एवं तनाव रहेगा।

28 मार्च से ३१ जुलाई के मध्य शुक्र स्वराशिगत (वृष) संचार करने से मान सम्मान मिलेगा। धन लाभ एवं पदोनत्ति होने के भी अवसर आएंगे।

13 मई से 24 जून के मध्य शुक्र वक्री रहने तथा 14 मई से 14 जून तक सूर्य इस राशि में रहने से क्रोध की अधिकता, बनते हुए कार्यों में विघ्न, आंखों का कष्ट व मानसिक तनाव रहेगा।

23 सितम्बर से वर्ष के अंत तक राशि का संचार वृष राशि vrish rashi 2021 पर होने से संघर्ष अधिक, बनते कामों में विलम्ब, और नई- नई समस्याएँ प्रकट होंगी।

और कठिन हालात का सामना करना पड़ेगा। तारीख 23 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक शुक्र नीच राशि (कन्या) में होने से किसी दुष्ट व्यक्ति द्वारा हानि होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य में विकार और चोट आदि का भय है। इसलिए वृष राशि वालों को इन दिनों विशेष सावधानी बरतनी होगी।

वृष राशि हेतु उपाय Vrish Rashi 2021

(1) 23 जनवरी तक काले रंग की वस्तुओं के प्रयोग से दूरी रखें। और विधिपूर्वक शनिवार का व्रत करें।

(2) हर शुक्रवार छोटी कन्याओं का पूजन करके उन्हें फल या बर्फी भेंट करें।

(3) 23 सितम्बर 2021 के बाद रोजाना पक्षियों को बाजरा डालें। प्रत्येक संक्रांति एक नारियल मंदिर में चढ़ायें।

वृष राशि – जनवरी 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – वृष राशि पर ढैय्या एवं मंगल की विशेष दृष्टि रहने से बनते कार्यों में विघ्न, संघर्ष, व्यर्थ की भाग-दौड़, मानसिक तनाव और कठिन हालात का सामना करना पड़ेगा।

किन्तु शुक्र भाग्य स्थान पर होने से भाग्यवश ही धन-लाभ के अवसर मिलेंगे। विदेशी सम्बन्धियों से मेल जोल एवं सहयोग प्राप्त होगा।

सुख साधनों में वृद्धि होगी परन्तु क्रोध एवं उत्तेजना से बचें।

उपाय : शुक्रवार को व्रत करके कन्या पूजन करना शुभ होगा।

8 से 15 जनवरी – सप्ताह के आरम्भ से सूर्य-शनि-गुरु-बुध-केतु की स्तिथि होने से क्रोध एवं उत्तेजना बढ़ेगी। घरेलू परेशानियां एवं आर्थिक स्तिथि भी अस्थिर रहेगी।

भागदौड़, मानसिक तनाव, सिरदर्द, एवं आँखों के कष्ट से परेशानी होगी। परन्तु विदेश सम्बन्धी कार्यों में उतार-चढाव के रहते प्रगति होगी।

उपाय : 14 जनवरी मकर संक्रांति को खिचड़ी, फल, वस्त्र एवं किसी धार्मिक ग्रन्थ का दान करना शुभ होगा।

16 से 23 जनवरी – शनि की ढैय्या एवं राशिस्वामी शुक्र कुम्भ राशि में संचार करने से बनते कामों में अड़चनें एवं व्यावसायिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बहुत अधिक परिश्रम करने पर भी विशेष लाभ में कमी और धन का खर्च भी अधिक रहेगा। भागदौड़, स्वास्थ्य में अस्थिरता, मानसिक तनाव, गुप्त चिंता एवं शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सावधानी बरतें।

24 से 31 जनवरी – सप्ताह के आरम्भ से अष्टम भाव में गुरु- केतु एवं भाग्य स्थान पर सूर्य-शनि के प्रभाव से मिश्रित प्रभाव होगा।

स्वास्थ्य से सम्बंधित बहुत सी परेशानियों का सामना रहेगा। परिवार में मतभेद एवं पैतृक सम्पति के लिए विवाद एवं परेशानियों के योग हैं।

किसी विशेष से धोखे की सम्भावना भी रहेगी। पिता-पुत्र समस्याओं पर खर्च भी बढ़ेंगे।

उपाय : प्रतिदिन “श्री दुर्गा सप्तसती” का पाठ करना शुभ होगा

वृष राशि – फरवरी 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी – सप्ताह के आरंभ में मंगल की दृष्टि एवं शुक्र कुंभ में संचार करने से उलझनों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के बनते रहेंगे।

परंतु विदेश संबंधी कार्यों में विघ्न संतान संबंधी चिंता और स्वास्थ्य ढीला रहेगा।

तारीख 3 से शुक्र उच्च स्थिति में होने से हालात में विशेष परिवर्तन होंगे क्रय विक्रय के कार्यों में लाभ होगा परंतु मन अशांत रहेगा।

8 से 14 फरवरी -राशि स्वामी शुक्र लाभ स्थान पर होने से आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।

मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी विदेश संबंधी कार्यों में सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी।

परंतु अष्टम में मंगल-गुरु-केतु के प्रभाव से स्वास्थ्य परेशानी और आर्थिक एवं चोट आदि का भय बना रहेगा।

उपाय : प्रत्येक मंगलवार शुक्रवार को कन्या पूजन करना शुभ होगा

15 से 22 फरवरी – राशि स्वामी शुक्र उच्च स्थिति में होने से भाग्यवश धन लाभ एवं गाठ किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

भूमि वाहन आदि सुखों में वृद्धि एवं क्रय विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी परंतु सरकारी कार्य क्षेत्रों में परेशानी, मन अशांत, उचाटता एवं उदासीनता बनी रहेगी। गुस्सा ज्यादा आएगा

उपाय : प्रतिदिन गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।

23 से 28 फरवरी – राशि स्वामी शुक्र लाभ स्थान पर होने से सप्ताह में मिश्रित प्रभाव रहेगा।

पारिवारिक आय के साधनों में वृद्धि होगी पराक्रम एवं उत्साह से किए गए कार्यों में कामयाबी के योग है।

परंतु अष्टम भाव में मंगल-गुरु-केतु के प्रभाव से स्वभाव में तेजी, पेट विकार, चोट आदि का भय एवं किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी सावधानी बरतें।

उपाय : श्री महा लक्ष्म्यष्टक स्त्रोत का पाठ नियमित करके कन्या पूजन करना शुभ रहेगा।

वृष राशि – मार्च 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – इस राशि में दशमस्थ सूर्य-बुध एवं शुक्र द्वादश में होने से मिश्रित प्रभाव होगा। यद्यपि निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। स्थान परिवर्तन दूरस्थ यात्राएं एवं धन का अपव्यय होगा।

घरेलू समस्याओं के कारण मन व्यथित रहेगा। सप्ताह अंत में भूमि जायदाद के संबंध में पारिवारिक प्रकरणों को लेकर दांपत्य जीवन में भी विवाद की स्थिति बनी रहेगी। सावधानी बरतें

उपाय : संकटनाशक श्री गणेश स्त्रोत का पाठ शुभ होगा

8 से 15 मार्च – इस सप्ताह में विघ्न बाधाओं के रहते निर्वाह योग्य धन प्राप्त होगा। परंतु अत्यधिक खर्च से परेशानी होगी व्यर्थ की भागदौड़ एवं शत्रु की सरगर्म रहेंगे।

सप्ताह के अंत में निकट संबंधियों से वैमनस्य एवं तनाव की स्थिति बनेगी। भाई-बंधु सुख में कुछ कमी रहेगी फिर भी अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करना ही शुभ होगा।

उपाय :संकटनाशक श्री गणेश चतुर्थी का व्रत करना शुभ होगा

16 से 23 मार्च –राशि स्वामी शुक्र द्वादश एवं अष्टम में मंगल-गुरु-केतु का संचार होने से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा।

धन का खर्च अधिक घरेलू उलझने एवं ऋण आदि लेने की नौबत पड़ सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव एवं संघर्ष का सामना रहेगा।

मानसिक तनाव एवं आवेश से बचे व्यर्थ की भागदौड़ एवं मन में अशांति रहेगी

उपाय : संकटनाशक श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 मार्च – इस सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा व्यर्थ की भागदौड़, मानसिक तनाव एवं घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा।

तारीख 28 से हालात में धीरे-धीरे परिवर्तन एवं सुधार होगा। कर्म धर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी।
मान सम्मान में वृद्धि धन लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनते रहेंगे परंतु क्रोध एवं उत्तेजना से बचें।

उपाय : प्रतिदिन श्री गणेश स्त्रोत एवं श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ रहेगा

वृष राशि – अप्रैल 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – राशि स्वामी शुक्र वृष राशि Vrish Rashi 2021 में संचार करने पर भाग्य से ही मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं धन आगमन के साधनों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

पारिवारिक हालत भी पहले से सुखद होगी स्त्री एवं संतान सुख मिलेगा विदेश गमन की योजना भी बनेगी।

परंतु स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा पेट विकार, गुप्त चिंता एवं चोट आदि लगने का भय रहेगा सावधानी बरतें।

8 से 15 अप्रैल – गत किए गए प्रयासों में भाग्य उन्नति और उच्च प्रतिष्ठित संबंधियों से संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे वाहन आदि का क्रय विक्रय भी होगा कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

परंतु कार्य क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव एवं परिवर्तनों का सामना रहेगा सिर दर्द आंखों में कष्ट विकास एवं खून की कमी के कारण परेशानी के योग हैं।

उपाय : वैशाख संक्रांति से वैशाख मास माहात्म्य का पाठ करना शुभ होगा।

16 से 23 अप्रैल – इस सप्ताह में कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।

कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे धन लाभ व पदोन्नति के योग हैं। परंतु महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाओं और संघर्ष का सामना रहेगा।

सप्ताह के अंत में आलस्य में वृद्धि, स्वास्थ्य में खराबी और व्यर्थ के कामों में धन का खर्च अधिक एवं समय भी नष्ट होगा। परंतु पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा

उपाय : प्रतिदिन पापप्रशमन स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा।

24 से 30 अप्रैल – इस राशि पर शुक्र का संचार एवं अष्टम में गुरु-केतु के प्रभाव से मिश्रित प्रभाव होगा।

यद्यपि कुछ रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी धन का लाभ एवं उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

भाई-बंधु का सहयोग मिलेगा परिवार में शुभ मंगल कार्य भी होंगे। परंतु स्वास्थ्य ढीला व्यर्थ की भागदौड़ मानसिक तनाव एवं सरकारी क्षेत्र में परेशानी होगी विदेश संबंधी कार्यों में विघ्न का सामना रहेगा

उपाय : प्रतिदिन वैशाख मास माहात्म्य का पाठ करके भगवान सूर्य को मंत्रपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना शुभ होगा

वृष राशि – मई 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – कार्य व्यवसाय मैं उन्नति व प्रगति के कुछ मार्ग प्रशस्त होंगे। घर में कोई मंगल कार्य होगा।

कुछ बिगड़े कार्यों में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क करने से सुधार होगा परिवार में भाई बंधु का सहयोग प्राप्त कर होगा।

परंतु मित्र वर्ग हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे किसी पर भी भरोसा करना हानिकारक होगा।

अपना कार्य स्वयं करना शुभ रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी परंतु व्यर्थ के तनाव से स्वास्थ्य में गड़बड़ एवं परेशानी होगी।

8 से 15 मई – सप्ताह के आरंभ में छोटे-छोटे कार्य निपटाने से निश्चित लाभ होगा। व्यवसाय हालात भी सामान्य होंगे।

किसी नवीन कार्य की योजना भी बनेगी विदेशी संबंधों से लाभ एवं गत किए गए प्रयासों का प्रतिफल मिलेगा।

परंतु व्यर्थ की भागदौड़ एवं मानसिक तनाव रहेगा पारिवारिक संपत्ति के लिए मतभेद भी रहेंगे।

परंतु अपनी सूझबूझ एवं दूरदर्शिता से कार्य करना शुभ होगा।

उपाय : संक्रांति को भगवान विष्णु का पूजन एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ करके फलों का दान शुभ होगा

16 से 23 मई – सप्ताह के आरंभ से इस राशि पर सूर्य-शुक्र की स्थिति होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

विभिन्न साधनों द्वारा धन लाभ होगा, परंतु अनावश्यक खर्च भी अधिक होंगे।

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी गुस्सा, अधिक भागदौड़, बनते कार्यों में विघ्न, मानसिक तनाव एवं सिर दर्द से परेशानी होगी।

उपाय : शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करके ब्राह्मण दंपत्ति को खीर युक्त भोजन करवाना शुभ होगा।

24 से 31 मई- इस सप्ताह में हालात में सुधार एवं कुछ बिगड़े काम बनेंगे धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

दूरस्थ यात्राएं एवं परिवार में खुशी के समाचार मिलेंगे परंतु सप्ताह के अंत में नेत्र रोग, धन का अपव्यय मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा।

किसी निकट संबंधी से धोखा मिलने के योग भी है सावधानी बरतें

उपाय : प्रतिदिन गायों को गुड़ वह हरा चारा खिलाना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा

वृष राशि – जून 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 जून – इस राशि पर सूर्य-शुक्र का संचार होने से मान-सम्मान में वृद्धि, धन लाभ एवं पदोन्नति के योग हैं।

किसी मित्र के सहयोग से कोई बिगड़ा हुआ कार्य बनेगा। भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।

सवारी आदि सुखों में वृद्धि होगी। परंतु शुक्र वक्री होने से व्यवसायिक क्षेत्रों में अनेक उतार-चढ़ाव का सामना रहेगा।

माता का स्वास्थ्य ढीला एवं परिवार में कुछ वैमनस्य के हालात भी रहेंगे सावधानी बरतें।

8 से 15 जून – राशि स्वामी शुक्र वक्री हालात में प्रयुक्त होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, परिवार में वैमनस्य, मतभेद, मानसिक तनाव क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में विघ्नों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

कार्य शैली में परिवर्तन करने से व्यवसायिक क्षेत्रों में हालात सुधरेंगे।

उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

16 से 23 जून – इस सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा। प्रिय बंधु से मुलाकात और संपर्क बढ़ेगा घर में मंगल कार्य का आयोजन होगा।

धन-लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी नए कार्य की योजना बनेगी।

परंतु शुक्र वक्री होने से परिवार में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा। व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव एवं धन का अपव्यय भी होगा। अकस्मात यात्रा के योग हैं

उपाय – शुक्रवार को प्रदोष काल में श्रीरुद्राभिषेक करवाना शुभ होगा।

24 से 30 जून – इस सप्ताह में संयम और संतुलन बनाए रखना शुभ होगा। सर्विस अथवा व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा।

यद्यपि परिवार में शुभ मंगल कार्य भी होंगे। परंतु कुछ ना कुछ मतभेद उभरेंगे। धन का खर्च भी बढ़ चढ़कर होगा।

सप्ताह के अंत में हालात में सुधार होगा किसी नवीन कार्य की योजना भी बनेगी। क्रय विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

परंतु स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें

वृष राशि – जुलाई 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – इस सप्ताह में कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे कुछ सोची हुई योजनाओं को कार्य रूप देने में विघ्न उत्पन्न होंगे।

व्यर्थ भागदौड़, दिमागी परेशानी व उलझनें रहेंगी। सप्ताह के अंत में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए विशेष संघर्ष का सामना रहेगा।

विदेश संबंधी कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे।

उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

8 से 15 जुलाई – इस सप्ताह संयम और गंभीरता से कार्य पर ही लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

व्यस्तता बढ़ेगी परिवार में संतान संबंधी कार्यों पर खर्च होगा। परंतु केतु के प्रभाव से शरीर कष्ट, तनाव, सिरदर्द एवं चोट आदि का भय रहेगा।

सप्ताह के अंत में नए कार्य में धन लगाने का विचार बनेगा परिवार के सहयोग से ही निर्णय लेना शुभ रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 जुलाई – इस सप्ताह में शुभ समाचार तथा अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी।

परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा कार्य व्यवसाय में नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

सप्ताह के अंत में बिगड़े कार्य के बनने के आसार बढ़ेंगे नवीन कार्य की योजना बनेगी। परंतु क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी।

स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें।

उपाय – श्रावण मास में श्रावण माहात्म्य का पाठ करके शिवलिंग पर कच्ची लस्सी और बेल पत्र चढ़ाना शुभ रहेगा।

24 से 31 जुलाई – इस राशि पर शुक्र का संचार होने से नए लोगों से सहयोग व सहानुभूति से विशिष्ट अथवा उनके कार्य पूर्ण होंगे।

विशेष उत्साह से कार्य करने पर खुशी प्राप्त होगी। कार्य व्यवसाय में उन्नति और कुछ रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।

परंतु भाग्य स्थान पर शनि के प्रभाव से संतान के कैरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी। क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए अमोघ श्रीशिव कवच का पाठ करना चाहिए

वृष राशि – अगस्त 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – सप्ताह के आरंभ से ही शुक्र-राहु के प्रभाव से परिवार में विभिन्न समस्याएं उभरती-सिमटती रहेंगी।

बनते कार्यों में विघ्न, घरेलू उलझनें, धन का अपव्यय एवं कार्यों में विलंब होने की चिंता से मन परेशान रहेगा।

सप्ताह के अंत में हालात सुधरेंगे संयम और गंभीरता से काम करने पर ही कार्य सिद्धि के योग बनेंगे परंतु स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 अगस्त – द्वितीय भाव में राहु-शुक्र के प्रभाव से व्यर्थ भागदौड़, निकट बंधुओं से तनाव अधिक रहेंगे।

परिवार में मतभेद एवं मन में अशांति रहेगी इस सप्ताह में आराम कम संघर्ष अधिक, अवसाद आदि में परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी। परंतु विदेशी संबंधों से लाभ एवं संपर्क बनेंगे।

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए अमोघ श्री शिव कवच का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 अगस्त – इस सप्ताह में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता से धन लाभ होगा धर्म स्थल की यात्रा एवं परिवार में शुभ कार्य होंगे।

परंतु व्यर्थ तनाव एवं शरीर कष्ट होगा दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा सावधानी बरतें कार्य व्यवसाय में उलझनों के कारण संतप्त रहेगा। निकट सहयोगी से धोखे की संभावना बनी रहेगी सावधानी बरतें।

24 से 31 अगस्त – द्वितीय भाव में शुक्र-राहु का योग होने से प्रत्येक कार्य में विघ्न का सामना रहेगा। कठिनाइयों के बावजूद गुजारे लायक धन प्राप्त होगा।

व्यर्थ की चिंताओं में मानसिक तनाव रहेगा। साझेदारी के कार्यों में हानि एवं अनावश्यक कार्यों पर खर्च होगा।

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री शिव कवच का पाठ करना शुभ रहेगा

वृष राशि – सितंबर2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 सितंबर- इस सप्ताह में नए-नए साधनों एवं नए गठजोड़, भाग्य विकास में सहायक होंगे विशेष उत्साह से कार्य करने पर कोई रुका हुआ कार्य बनने के योग हैं।

परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे सप्ताह के अंत में विदेश संबंधी कार्यों में विघ्न के रहते सफलता के आसार बढ़ेंगे। धर्म-कर्म में रुचि एवं वाहन आदि सुख साधनों पर खर्च होगा। परंतु भाई बंधुओं के साथ कुछ मत अंतर रहेंगे।

8 से 15 सितंबर – राशि स्वामी शुक्र तृतीय भाव में (कर्क में) संचार करने से भाई बंधुओं से मेल मिलाप तथा यात्राएं होंगी।

सर्विस अथवा व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से सरकारी समस्या का हल मिल सकता है।

सप्ताह के अंत में आशानुकूल लाभ मिलने के योग हैं परंतु धन का खर्च भी बढ़कर हो सकता है। संयम और संतुलन बनाए रखना ही शुभ होगा।

उपाय – श्री महालक्ष्मी अष्टक का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 सितंबर – इस सप्ताह में परिश्रम से किए गए प्रयास सार्थक होंगे अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

रोजगार के लिए दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी परंतु धन का अपव्यय विलास आदि कार्यों पर धन का व्यय होगा।

सवारी आदि का क्रय विक्रय भी हो सकता है परंतु स्वास्थ्य कुछ गीला रहेगा सावधानी बरतें।

उपाय – श्रीमद भगवत गीता का पाठ करके ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए

24 से 30 सितंबर – राशि स्वामी शुक्र तृतीय भाव में होने से व्यर्थ विवाद में परेशानी, धन हानि एवं स्वास्थ्य ढीला रहेगा।

अधिकतर समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा परंतु कुछ सोची हुई योजनाओं में सफलता मिल सकती है मनोरंजन आदि कार्यो में अधिक ध्यान रहेगा फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे

उपाय – श्री पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करना चाहिए

वृष राशि – अक्टूबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी शुक्र (सिंह) चतुर्थ भाव में संचार करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं अत्याधिक परिश्रम करने पर भी मन के अनुकूल लाभ प्राप्त नहीं होगा।

दैनिक कार्यों में प्रगति होगी यद्यपि व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परंतु घरेलू उलझनों के कारण रुकावटें आएंगी किसी विशेष से धोखे की संभावना भी बनी रहेगी।

उपाय – शुक्रवार को कन्या पूजन करना शुभ होगा

8 से 15 अक्टूबर – इस सप्ताह में व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी उलझनपूर्ण परिस्थितियों और विपरीत माहौल के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

परंतु किसी निकट संबंधी से धन का लेन-देन करते समय धोखे के योग हैं सावधानी बरतें क्रोध की अधिकता से परेशानी हो सकती है।

उपाय – प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक करना चाहिए 2

16 से 23 अक्टूबर – इस सप्ताह में आर्थिक दृष्टि से मामलों में उलझे रहेंगे परंतु प्रभावशाली महानुभाव एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा सप्ताह के अंत में स्थानांतरण एवं स्थान परिवर्तन की परेशानी उठानी पड़ेगी किसी विशेष कार्य में विलंब होने से मानसिक तनाव व परेशानी होगी।

उपाय – कार्तिक मास माहात्म्य का पाठ करके भगवान् सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

24 से 31 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ से शुक्र (कन्या) नीच राशि में एवं सूर्य भी छठे भाव में होने से व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव एवं परिवर्तनों का सामना रहेगा।

खर्चों की अधिकता से परिवार में परेशानी एवं भाई बंधुओं से मतभेद रहेंगे सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा शत्रु भी सरगर्म रहेंगे सावधानी बरतें।

उपाय – प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक प्रदान करना चाहिए

वृष राशि – नवंबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर – राशि स्वामी शुक्र नीच राशि का संचार करने से आशाओं के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। मानसिक तनाव, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा

निकट बंधुओं से तकरार एवं मनमुटाव होगा सूर्य भी छठे भाव में नीच राशिगत होने से कुछ विवादास्पद मामले आर्थिक उलझनों का कारण बनेंगे।

संतान एवं उसके कैरियर संबंधी चिंता रहेगी सप्ताह के अंत में अज्ञात भय एवं चोट आदि लगने का भय रहेगा।

8 से 15 नवंबर – राशि स्वामी शुक्र नीच राशि होने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

गत किए गए प्रयासों में विघ्न एवं संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में विकार, व्यर्थ भागदौड़, मन में अशांति चोट लगने का भय है शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

उपाय – प्रतिदिन संकटनाशन श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 नवंबर – सप्ताह के आरंभ से ही शुक्र तुला राशि में संचार करने से किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधाओं का सामना रहेगा।

परंतु विशेष उत्साह एवं पारिवारिक सहयोग से कोई बिगड़ा हुआ अचानक बन सकता है। घरेलू एवं आर्थिक हालात भी सामान्य रहेंगे।

परंतु उनका स्वास्थ्य परेशानी, भाई बंधुओं से कुछ वैचारिक मतभेद एवं संतान चिंता रहेगी।

उपाय – श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा

24 से 30 नवंबर – इस सप्ताह में विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। वाहनआदि क्रय विक्रय, आवास में परिवर्तन एवं रहन-सहन उच्च स्तरीय होने के योग हैं।

परंतु संतान संबंधी चिंता, व्यर्थ भागदौड़, गृहस्थ जीवन में भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ एवं रहे

वृष राशि – दिसंबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर – विभिन्न और बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के साधनों में बढ़ोतरी परंतु अत्यधिक खर्च से परेशानी होगी व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन संचय में कठिनाई होगी .

परंतु विदेशी कार्य में प्रगति हो सकती है सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव स्वभाव में तेजी उत्तेजना से परेशानी होगी गुप्त चिंता एवं अज्ञात भय बना रहेगा कुछ भ्रामक धारणाएं उत्पन्न हो सकती हैं

उपाय – श्री हनुमान कवच का पाठ करना शुभ रहेगा

8 से 15 दिसंबर – सप्ताह के आरंभ में मानसिक तनाव एवं उत्तेजना अधिक बढ़ेगी शरीर कष्ट एवं धन का खर्च अधिक होगा।

अत्यंत कठिनाइयों के बावजूद गुजारे योग्य धन के साधन बनेंगे विदेशी यात्रा की योजना बन सकती है। परंतु सप्ताह के अंत में घरेलू एवं व्यवसायिक उलझन बढ़ेगी

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमान कवच का पाठ करना एवं बालकों में मीठा प्रसाद बांटना चाहिए

16 से 23 दिसंबर – सप्ताह के आरंभ से ही शुक्र वृश्चिक राशि में संचार करने से परिस्थितियों में विशेष उतार-चढ़ाव पैदा होंगे।

आय कम परंतु खर्चे अधिक रहेंगे परंतु निकट बंधुओं के साथ मनमुटाव रहेगा विवाद से बचने की चेष्टा करें। धन का आकस्मिक नुकसान भी होने के योग हैं

24 से 31 दिसंबर – राशि स्वामी शुक्र वृश्चिक राशि में से अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद कार्य सफल होंगे। धन प्राप्ति के साधन बनेंगे किसी मित्र की सहायता से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है।

सप्ताह के अंत में कुछ आर्थिक समस्याएं बढ़ेंगी परंतु प्रयास करने पर आय के साधन बनेंगे धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे

उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करके कन्या पूजन करना तथा शुक्रवार का व्रत करना शुभ होगा

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment