वृश्चिक राशि Scorpio परिचय और स्वाभाव

वृश्चिक राशि Vrischik Rashi : तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि Vrischik Rashi में उत्पन्न जातक परिश्रमी, सुंदर मुख वाला, धार्मिक प्रवृति वाला, सामर्थ्य पर भरोसा करने वाला होगा।

मंगल शुभ हो तो उदार, उत्साही, परिश्रमी, साहसी, ईमानदार, स्पष्टवादी, कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और दृढ संकल्प वाला होगा।

भाई-बहनों सम्बन्धियों को इनसे सहायता कम मिलती है। निजी पुरुषार्थ द्वारा ही निर्वाह योग्य आय के साधन जुटा पाते हैं।

जरा भी विरुद्ध बात हो जाने पर शीघ्र उत्तेजित हो जाएंगे। परन्तु सच्चाई तथा पात्रता की दृष्टि से सुयोग्य जन की सहायता करने में अपने स्वार्थ की बलि देने में पीछे भी नहीं हटेंगे।

वृश्चिक राशि के जातक जी भी कार्य को करने का निश्चय कर लेंगे। उसे दृढ़तापूर्वक पूरा करने का प्रयास करता है।

वकील, इंजीनियर, केमिस्ट, सेना, अध्यापन, ज्योतिष कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि के व्यक्ति गंभीर प्रकृति वाले, प्रखर बुद्धि, आदर्शवादी, धार्मिक विचारों से संपन्न, उत्साही, दृढ निश्चय वाले परन्तु क्रोधी व चंचल स्वभाव के भी होते हैं।

इन जातकों में दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की असाधारण शक्ति होती है। बचपन में वह प्रायः कोमल होते हैं।

इस राशि के जातकों में तर्क करने की विशेष कला होती है। अपने कार्य-व्यवसाय के प्रति लगन और विशेष कर्तव्यभावना होती है।

इन्ही गुणों के कारण वे उत्तम वकील, डॉक्टर, और वक्ता बनते हैं। वृश्चिक राशि के बच्चों के लालन-पालन में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है।

क्यूंकि दृढ व्यक्तित्व वाले प्रायः जिद्दी स्वभाव के भी होते है।

वृश्चिक राशि 2020 वार्षिक राशिफल जानिए

शुभ नग Vrischik Rashi

छः या आठ रति का मूंगा सोने या ताम्बे की अंगूठी में जड़वाकर मंगल के मन्त्र द्वारा अभिमंत्रित करके अनामिका ऊँगली में धारण करना शुभ होता है।

शुभ रंग

लाल, पीला, संतरी, गुलाबी व हल्का नीला रंग शुभ होता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment