सिंह राशि Singh rashi : म, मि, मू, मे, मो, टा, टि, टू, टे
सिंह राशि Singh rashi का स्वामी सूर्य है। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक/जातिका सुन्दर-पुष्ट शरीर वाला, चौड़ा मस्तक, सुगठित, आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व का होगा।
इसके जातक बुद्धिमान कर्मठ, निडर, उद्द्यमी, पराक्रमी, नीति के अनुसार आचरण करने वाला, खानपान का शौकीन, देश विदेश भ्रमण का शौक रखने वाला, शीघ्र उत्तेजित होने की प्रवृति होने पर भी अपनी बुद्धि से स्तिथि को संभल लेने वाला होगा।
छोटी-छोटी मामूली बातों को भी अपेक्षा की दृष्टि से देखने वाला होगा। तथा बड़े-बड़े कामों को भी अपने उद्द्यम द्वारा पूरा करने में तत्पर जायेगा।
उच्चाभिलाषी होने के कारण प्रत्येक कार्य व्यवसाय को बड़े पैमाने एवं उच्चस्तर पर करना पसंद करेगा।
उच्चस्तरीय वैभवशाली जीवन यापन करने की प्रबल इच्छा रखेंगे। जन्म कुंडली में शनि अशुभ हो, तो पारिवारिक सुख में कमी होती है।
सिंह राशि वालों को मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, एयर धनु राशि वालों से मैत्री या साझेदारी शुभ होती है।
सिंह राशि के जातक हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करना पसंद करते हैं।
वे स्पष्टवादी, खुले दिलवाले, और महत्वकांक्षी होते हैं। सिंह राशि वालों को सबसे अधिक भय अपने मित्रों से रहता है। लोग उनकी उदारता और अन्य गुणों का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करते हैं।
ये जातक जन्म से ही आशावादी होते हैं। और आसानी से निराशा का शिकार नहीं होते।
इस राशि के जातक किसी अन्य राशि के जातकों की अपेक्षा अधिक प्रदर्शन में विश्वास करते हैं। ये लोग आर्थिक मामलों में प्रायः भाग्यशाली होते हैं।
ईमानदारी के किसी भी काम में उन्हें अच्छी सफलता मिलती है। उन्हें अपने खर्चीले स्वभाव में थोड़ा अंकुश लगाने की आवश्यकता होती है।
Table of Contents
शुभ नग (Singh rashi)
माणिक्य रत्न
सिंह राशि शुभ रंग
इस राशि वालों के लिए लाल रंग बहुत शुभ होता है