मिथुन राशि Gemini परिचय और स्वाभाव

मिथुन राशि Mithun Rashi: क, की, कु, के, को, घ, ड, छ, ह

मिथुन राशि (Gemini) का स्वामी बुध है। इस राशि के जातक प्रायः लम्बे कद, गौर वर्ण, सुन्दर बाल और बड़ी नाक वाले होते हैं।

इनके चेहरे से ही बुद्धिमानी झलकती है यह जातक चतुर, दयालु, मधुरभाषी, विद्वान्, धनी, कार्य करने में तत्पर, दृढ़ प्रतिज्ञ, सर्व प्रिय और अधिक भोजन करने वाला होता है।

मिथुन राशि Mithun Rashi के जातकों को अचानक धन लाभ भी होता है। कभी कभी नर्म स्वाभाव होने के कारण इनको कमजोर भी समझा जाता है।

परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि और तर्क बितर्क करने में ये लोग कुशल होते हैं। घरेलू झगड़ों और अपने हितों की रक्षा के लिए जुट जाते हैं।

यदि कुछ ऐब भी करते हैं तो खुद को बचाकर करने की सोच इनके अंदर होती है। और यदि कुछ गलत होता दिखाई देता है तो उसको तुरंत संभल भी लेते हैं।

अकाउंटस का काम, लेखन, क्रय विक्रय, बैंकिंग और तकनीकी लार्यों में यह बहुत सफल माने जाते हैं

मिथुन राशि वालों को भ्रमण और परिवर्तन पसंद होता है। ये व्यवसाय की जगह नौकरी में अधिक सफल होते हैं। इस राशि वालों को अनिंद्रा, पेट की बीमारी, का डर रहता है।

इस राशि वाले जातक अत्यंत वाकपटु होते हैं। अपने बोल चल से ये सामने वालों का मन मोह लेते हैं। मिथुन राशि के जातक के जीवन का मुख्य उद्देश्य स्वयं और दूसरों के जीवन को सरल, अधिक सुन्दर बनाने का होता है।

बौद्धिक संतोष इनकी प्रेरणा शक्ति है। मिथुन राशि के जातकों को अवगुणों से विशेष सावधान रहने आवश्यकता होती है। क्यूंकि किसी भी प्रकार का अवगुण इनके भीतर ग्लानि पैदा कर सकता है।

शुभ नग- पन्ना

शुभ रंग – हल्का पीला और हरा रंग शुभ होता है

इस राशि से जुड़े नाम

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Leave a Comment