मीन राशिफल 2021 वार्षिक राशिफल जानिए

Meen Rashifal 2021 : राशिस्वामी गुरु वर्ष के आरम्भ से 29 मार्च तक स्वराशिगत (धनु) संचार करने से व्यवसाय में सफलता तथा आय में वृद्धि होगी।

8 फरवरी से 21 मार्च तक इस राशि पर मंगल की दृष्टि होने से तनाव व घरेलू उलझनों के कारण चिंताएं बनी रहेंगी। तारीख 14 मार्च से 12 अप्रैल तक सूर्य इस राशि पर संचार करने तथा शनि की दृष्टि के कारण क्रोध में अधिकता रहेगी। 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य द्वतीय भाव में उच्च स्तिथि में होने से आय के साधन बढ़ेंगे।

प्रतिष्ठित लोगो के साथ संपर्क बनेंगे। 24 जनवरी से वर्ष के अंत तक शनि की दृष्टि भी इस राशि पर रहेगी।

तारीख 29 मार्च से 29 जून तक, पुनः 20 नवंबर से वर्ष के अंत तक राशिस्वामी गुरु नीचस्थ (मकर) संचार करने से इन अवधियों में किसी धूर्त व्यक्ति द्वारा हानि के संकेत हैं। आय कम अधिक खर्चे रहेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा सावधानी बरतें।

16 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक सूर्य-शनि की दृष्टियां रहने से स्वभाव में उग्रता, बनते कार्यों में अड़चनें, मानसिक तनाव, उलझनें, और खर्च भी अधिक होंगे।

तारीख 20 नवंबर से गुरु पुनः नीचस्थ (मकर) होने से निकट बंधुओं से तनाव, संतान सम्बन्धी चिन्ता तथा पति-पत्नी का स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा।

मीन राशि हेतु उपाय Meen Rashifal 2021

(1) हर गुरुवार केसर का तिलक लगाएं और थोड़ा सा केसर पीले रंग के कपडे/कागज में रखकर अपने पास रखें।

(2) सात गुरूवार की खाद्य वस्तुऐं (चने की दाल आदि) धर्मस्थान या पिंगलवाडे में दान दें। विधिपूर्वक व्रत रखें।

(3) स्वर्ण की अंगूठी में पुखराज (या सुनैला) नग धारण करें। 29 मार्च के बाद किसी धर्म ग्रन्थ का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि 2021 – जनवरी महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – इस सप्ताह दशम स्थान पर राशिस्वामी गुरु-सूर्य-बुध-शनि-केतु युक्त होने से व्यवसाय क्षेत्र में अनेक उतार-चढाव, संघर्ष वाले हालात बनेंगे।

एक समय में एक से अधिक कार्य शुरू करने से परशानी बढ़ेगी।

किसी निकट सम्बन्धी से मतभेद, मानसिक उचाटता, व्यर्थ की यात्रा, एवं धन खर्च अधिक होगा।

परन्तु निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

8 से 15 जनवरी – दशम भाव में पंचग्रही योग बना हुआ है। जिस से व्यावसायिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना रहेगा।

पिता-पुत्र में मतभेद रहेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

परन्तु 10 तारीख से गुरु उदय होने से हालात में परिवर्तन एवं धीरे-धीरे आय में वृद्धि होगी।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

उपाय : मकर संक्रांति को खिचड़ी व तिल से बनी मिठाई, गरम वस्त्र एवं फल का दान शुभ होगा।

16 से 23 जनवरी – इस सप्ताह में किसी मित्र के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है।

धीरे-धीरे स्तिथियों में सुधार होगा। दूरस्थ यात्राएं हो सकती है। शालीनतापूर्वक व्यवहार करना उचित होगा। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

सप्ताह साझेदारी के कार्यों में हानि एवं पैतृक संपत्ति सम्बन्धी विवाद के योग हैं। सावधानी बरतें।

उपाय : रोजाना “बृहस्पति अष्टोत्तर शतनाम” स्त्रोत का पाठ शुभ होगा।

24 से 31 जनवरी – सप्ताह के आरम्भ से ही इस राशि पर शनि की दृष्टि रहने से व्यर्थ की भाग-दौड़, खर्च अधिक, आय कम व लेन देन करते समय धोखे की सम्भावना बनी रहेगी।

दशमस्थ गुरु-केतु के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में उतार-चढाव एवं संघर्ष के रहते निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

सप्ताह के अंत में धर्म-कर्म में रूचि एवं परिवार में शुभ मंगल कार्यों पर धन खर्च अधिक होगा।

मीन राशि 2021 – फरवरी महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी -लाभ स्थान पर सूर्य शनि का योग एवं इस राशि पर शनि की दृष्टि होने से परिवार में आर्थिक परेशानी, पिता-पुत्र में मतभेद स्थान परिवर्तन एवं साझेदारी के कार्य में हानि होगी।

स्वास्थ्य भी ढीला रहेगा परंतु गुरु (राशि स्वामी) ग्रह होने से व्यवसाय में व्यस्तताएं बढ़ेंगी।

आय के साधनों में धीरे-धीरे वृद्धि होगी सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढील, मानसिक तनाव एवं मन अशांत रहेगा

8 से 14 फरवरी- इस राशि पर शनि-मंगल दोनों की दृष्टि होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, घरेलू उलझनें, मानसिक तनाव, गुप्त चिंताएं एवं क्रोध की अधिकता से कोई बनता कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

राशि स्वामी गुरु स्वग्रही होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क भी रहेंगे परंतु व्यर्थ वाद-विवाद से सावधानी बरतें।

उपाय : प्रतिदिन श्री रूद्राष्टक का पाठ करके श्री शिव मंदिर में देसी घी का दीपक जलाना शुभ होगा

15 से 22 फरवरी – इस राशि पर शनि की दृष्टि एवं सूर्य-बुध द्वादश में होने से आराम कम दौड़-धूप अधिक रहेगी।

साझेदारी के कार्यों में और पैतृक संबंधी विवाद व परिवार में मतभेद रहेंगे।

खर्च भी अधिक होगा सप्ताह के अंत में सुख सुविधाओं में वृद्धि एवं निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी

उपाय : प्रतिदिन गायों को मीठी चपातियां और और हरा चारा खिलाना शुभ होगा

23 से 29 फरवरी – इस सप्ताह में मानसिक तनाव व उलझनों के बावजूद धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी।

परंतु इस राशि पर मंगल-शनि की दृष्टि होने से आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा।

लेन-देन के कार्यों में हानि एवं क्रोध की अधिकता से कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें

मीन राशि 2021 – मार्च महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – द्वादश भाव में सूर्य- बुध के प्रभाव से परिश्रम एवं दौड़-धूप अधिक रहेगी। पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति कुछ अनिश्चित रहेगी ।

सरकारी विभाग में काम पेंडिंग रहेंगे। परंतु दशमस्थ स्वग्रही गुरु होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला रहेगा मानसिक तनाव, व्यर्थ का विवाद एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी सार्वजनिक कार्य आपके लिए चुनौती बन सकते हैं ।

उपाय :- श्री बृहस्पति कवच एवं बृहस्पति शतनाम स्त्रोत का पाठ शुभ होगा ।

8 से 15 मार्च – इस राशि पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि एवं दशम में राशि स्वामी गुरु स्वग्रही होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

कुछ सोची  योजनाओं में कामयाबी एवं अकस्मात धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। किसी शुभ मंगल कार्य पर धन का खर्चा होगा।

परंतु स्वास्थ्य ढीला रहेगा मानसिक तनाव, गुस्सा ज्यादा, परिवार में मतभेद एवं किसी विशेष धोखे की संभावना बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके विधिपूर्वक भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

16 से 23 मार्च – इस राशि पर सूर्य का संचार होने से स्वभाव में तेजी, व्यर्थ तनाव व उलझनें बढ़ेंगी।सिर दर्द, आंखों में कष्ट एवं घरेलू कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

दशम भाव में मंगल-गुरु-केतु का संचार होने से व्यवसायिक परेशानियां एवं किसी उच्चाधिकारी से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

गुस्सा ज्यादा, प्रत्येक कार्य में विघ्न एवं चोट आदि लगने का भय रहेगा सावधानी बरतें।

24 से 31 मार्च – भाग्य मंगल उस स्थिति में होने से धन आगमन के साधनों में वृद्धि होगी। नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे।

वित्तीय कार्यों में पराक्रम बढ़ेगा परंतु मंगल-शनि युक्त एवं पंचम भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने से संतान एवं अपने कैरियर संबंधी विघ्न बाधाएं एवं कुछ असमंजस की स्थिति बनेगी मानसिक तनाव एवं उत्तेजना बढ़ेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

मीन राशि 2021 – अप्रैल महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – मीन राशि पर सूर्य का संचार तथा उस पर शनि की दृष्टि के प्रभाव स्वरूप अत्यंत कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

बनते कार्यों में विघ्न होंगे निकटस्थ भाई-बंधुओं अथवा वृद्ध-जनों के साथ तनाव एवं झगड़ा हो सकता है।

संतुलन और संयम रखना उचित होगा इस राशि की स्त्रियों का घरेलू वातावरण अशांत रहेगा।

उपाय – कल्याण के लिए “श्री दुर्गा सप्तशती” का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 अप्रैल – सर्विस अथवा व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

अत्यधिक भागदौड़ करने पर भी आय से अधिक व्यय होगा सप्ताह के अंत में स्थिति में सुधार की आशा है।

तारीख 13 के बाद भूमि एवं जायदाद आदि सुखों की प्राप्ति होने के योग हैं। नए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय – तारीख 13 से वैशाख माहात्म्य का तथा भगवान विष्णु प्रीत्यर्थ “पाप प्रशमन स्त्रोत” का पाठ करना शुभ रहेगा

16 से 22 अप्रैल – राशि स्वामी गुरु नीच राशिस्थ रहने से आय कम और खर्च अधिक होगा।

व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी धन की हानि एवं स्वास्थ्य नर्म होगा।

बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे संतान संबंधी कष्ट एवं चिंता बढ़ेगी। मन में अशांति रहेगी।

तारीख 21 के बाद कार्यों में सफलता एवं घर में मंगल कार्य होगा। उत्साह एवं परिश्रम में वृद्धि होगी।

उपाय – बृहस्पति की अष्टोत्तर शतनामावली का पाठ करें

23 से 30 अप्रैल – सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य में खराबी और उलझनें रहेंगी। परंतु अकस्मात धन लाभ व पदोन्नति के योग हैं।

स्त्री व संतान सुख मिलेगा परंतु तारीख 27-28 को खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा।

माता-पिता की ओर से धन प्राप्ति के योग हैं प्रयत्न करने पर ही धन लाभ के योग हैं कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी

मीन राशि 2021 – मई महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – गुरु नीचराशिगत एवं शनि की दृष्टि होने से कुछ सोची योजनाओं में विघ्न बाधाएं एवं धन का खर्च अधिक होगा।

दूरस्थ यात्राएं, भागदौड़ एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में भी आशाअनुकूल लाभ में कमी रहेगी।

उपाय – 6 मई को श्री सत्यनारायण का व्रत रखकर सांय काल अनाज, फल, वस्त्र आदि का यथाशक्ति दान करना शुभ होगा

8 से 15 मई – परिश्रम व दौड़-धूप अधिक रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी।

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव व कुछ परेशानियां रहेंगी स्थान परिवर्तन भी होने के योग हैं सिर दर्द, आंखों में कष्ट व चर्म रोग होने का भय रहेगा।

उपाय – आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें

16 से 23 मई – सप्ताह के आरंभ में परिवार में निजी समस्याएं बढ़ेंगी। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे।

कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने में परिश्रमरत रहेंगे तारीख 18-19 को धन आगमन के साधनों में वृद्धि होगी।

तारीख 21-23 से गृहस्थ जीवन में खुशी का माहौल बनेगा किसी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।

24 से 31 मई – व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। परन्तु आय बढ़ेगी किसी संबंधी से मुलाकात होगी।

व्यर्थ की भागदौड़ अधिक और धन लाभ में विघ्न होंगे स्वास्थ्य में खराबी और पारिवारिक चिंता रहेगी।

सप्ताह के अंत में धोखा मिलने की संभावना रहेगी सावधानी बरतें खर्चों की अधिकता के कारण घरेलू उलझनें बढ़ेंगी

मीन राशि 2021 – जून महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – कार्य क्षेत्रों में विघ्नों के बावजूद स्थिति कुछ अनुकूल रहने के आसार हैं।

कुछ सोची-समझी योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।

गुप्त चिंता, अज्ञात-भय में पेट व लीवर में खराबी के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा।

उपाय – श्री सुक्तम का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 जून – शनि की दृष्टि होने से दौड़-धूप, आय कम, व्यर्थ खर्च और लेनदेन करते समय धोखे की संभावना रहेगी।

गुरु-शनि के प्रभाव से अकस्मात धन लाभ व शुभ कार्यों पर खर्च होंगे। परंतु शनि की दृष्टि होने से मानसिक तनाव और पारिवारिक चिंता रहेगी।

उपाय – दशरथकृत शनि-स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा

16 से 23 जून – तारीख 18 से मंगल इस राशि पर संचार करने से धन प्राप्ति के साधन बनेंगे।

किसी मित्र की सहायता से कोई रुका हुआ कार्य बनेगा। उत्तरार्द्ध भाग में आर्थिक समस्याएं बढ़ेंगी।

परंतु प्रयास करने पर निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे

24 से 31 जून – इस सप्ताह में दौड़-धूप अधिक रहेगी आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा।

नौकरी एवं व्यवसाय में विघ्न उत्पन्न होंगे। जमीन जायदाद संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी अचानक खर्च एवं यात्रा होगी

उपाय – कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

मीन राशि 2021 – जुलाई महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – सप्ताह के आरंभ में ही राशि स्वामी गुरु पुनः दशमस्थ स्वराशिगत होने से धर्म-कर्म एवं आध्यात्मिक कार्यों की और प्रवृत्ति रहेगी।

परिवार में भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। परंतु मंगल का संचार रहने से क्रोध तथा आवेश के कारण कोई कार्य बिगड़ सकता है।

8 से 15 जुलाई – परिश्रम से ही इस सप्ताह में कोई विशेष रुका हुआ कार्य बनने के योग हैं। आय-व्यय समान रहेगा।

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परंतु लगनस्थ मंगल पर शनि की दृष्टि के कारण मानसिक तनाव, शत्रु-भय साझेदारी का कार्य में विशेष लाभ नहीं होगा।

खर्च अधिक और वांछित सफलता पर विघ्न उत्पन्न होंगे

16 से 23 जुलाई – परिश्रम और संघर्ष के पश्चात धन लाभ होगा। किसी नए कार्य क्षेत्र में धन लगाने की योजना बनेगी।

आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। तारीख 18-19 को व्यर्थ की दौड़-धूप और क्रोध की अधिकता के कारण कार्य बिगड़ने के योग हैं।

सप्ताह के अंत में अचानक यात्रा, किसी विशेष कार्य में उलझनों के योग हैं

उपाय – श्रावण मास महात्म्य का नित्य पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 जुलाई – लगनस्थ मंगल पर शनि की दृष्टि के कारण घरेलू एवं व्यवसायिक बाधाओं के कारण लाभ में कमी एवं परेशानियां बढ़ेंगी।

किसी निकट-बंधु के साथ तकरार का भय रहेगा। तारीख 26-27 के अधिकांश समय में आलस्य में बीतेगा।

मीन राशि 2021 – अगस्त महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – भाग्येश मंगल लगनस्थ तथा गुरु स्वराशि गत रहने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद व्यवसायिक क्षेत्रों में धन लाभ व उन्नति के योग हैं।

व्यवसायिक व्यस्तता बढ़ेगी धर्म-कर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में रुझान बढ़ेगा।

अचानक धन प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा

उपाय – शिव उपासना करना शुभ रहेगा

8 से 15 अगस्त – व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। नई योजनाओं को कार्य रूप देने में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

सरकारी कार्यों में कुछ विघ्नों के उपरांत सफलता मिलेगी। किसी अभीष्ट कार्य को पूर्ण करने में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

धार्मिक कार्यों में खर्च और तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

16 से 23 अगस्त – मंगल द्वितीयस्थ हो जाएगा, परंतु शनि की दृष्टि के कारण दौड़-धूप के पश्चात ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

क्रोध अधिक, परिवार में मनमुटाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

तारीख 22-23 को शुभ एवं धार्मिक कार्यो पर खर्च रहेगा। पिता पुत्र में मतभेद के योग हैं।

24 से 31 अगस्त – अत्यधिक संघर्ष के बावजूद धन लाभ अल्प रहेगा। मंगल द्वितीयस्थ होने से अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा।

उदर में विकार एवं आंखों में कष्ट का भय है उत्तरार्द्ध भाग में किसी नए मित्र के साथ संपर्क स्थापित होंगे।

विद्या अथवा पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी के अवसर होंगे सुख के साधन बढ़ेंगे

मीन राशि 2021 – सितंबर महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 सितंबर – सप्ताह के आरंभ में निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। धन का खर्च अधिक होगा कार्य क्षेत्र में विशेष उतार-चढ़ाव एवं संघर्ष का सामना रहेगा भूमि-सवारी आदि संबंधी परेशानी होगी। पारिवारिक उलझनें एवं तनाव रहेगा सोच विचार कर पारिवारिक सहयोग से विशेष निर्णय लें

8 से 15 सितंबर – शनि की दृष्टि किस राशि पर रहेगी अत्यधिक संघर्ष के बावजूद धन लाभ सामान्य रहेगा अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। उदर में विकार, एवं आंखों में कष्ट कब होगा धन का अपव्यय बढ़ेगा किसी ने मित्र के साथ संपर्क पैदा होंगे

16 से 23 सितंबर – पारिवारिक व आर्थिक स्थिति अनिश्चित रहेगी तारीख 16 से शनि के साथ सूर्य की भी दृष्टि होने से क्रोध अधिक, दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद, धन का लेन-देन करते समय कुछ वाद विवाद हो सकता है घरेलू व्यावसायिक उलझनों के कारण मन अशांत एवं उद्विग्न रहेगा।

उपाय – श्रीमद भगवद गीता का पाठ करना कल्याणकारी होगा

24 से 30 सितंबर – पूर्वार्ध भागफल शुभ रहेगा किसी मित्र की सहायता से रुका हुआ कार्य बनेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी उत्तरार्ध में संघर्ष करने पर भी पर्याप्त धन लाभ नहीं हो पाएगा अनावश्यक कार्यों पर खर्च अधिक रहेंगे भाई बंधुओं के साथ मनमुटाव एवं क्लेश रहेगा

मीन राशि 2021 – अक्टूबर महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ से ही सूर्य- शनि की संयुक्त दृष्टि रहने से भाई-बंधुओं से तकरार, आय कम खर्च अधिक रहेगा। आंखों में कष्ट और पेट विकार रहेगा।

तारीख 3, 4 को व्यवसाय में उलझनें उत्पन्न होगी आकस्मिक व्यय भी अधिक होगा। तारीख 5, 6 को मानसिक तनाव व परिवार में उथल- पुथल होगी

8 से 15 अक्टूबर – कार्य व्यवसाय में आर्थिक उलझनें बढ़ेंगी स्वास्थ्य ढीला रहेगा। शरीर कष्ट और चोट आदि लगने का भय रहेगा। तारीख 12-13 को व्यवसाय में अत्यंत कठिन परिश्रम एवं संघर्ष के पश्चात ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे परंतु खर्च बहुत अधिक रहेंगे। तारीख 14-15 को व्यर्थ का वाद-विवाद और बनते कामों में विघ्न उत्पन्न होगा

16 से 23 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ तारीख 17 से सूर्य अष्ठमस्थ होने से स्वास्थ्य परेशानी, सिर दर्द तथा क्रोध अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक धन लाभ के साथ-साथ खर्च में वृद्धि, धर्म-कर्म में रुझान एवं शुभ कार्य भी संपन्न होगा स्त्री एवं संतान की ओर से खुशी प्राप्त होगी

24 से 31 अक्टूबर – सूर्य अष्ठमस्थ, शनि की दृष्टि रहने से अत्यधिक संघर्ष के बावजूद धन लाभ सामान्य रहेगा अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा उदर में विकार एवं आंखों में कष्ट होगा धन का अपव्यय बढ़ेगा

उपाय – श्री सूर्य देव का पूजन व श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

मीन राशि 2021 – नवंबर महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर – सूर्य अभी अष्टमस्थ रहने से स्वास्थ्य में विकार तथा बनते कामों में अड़चनें रहेंगी। उद्योग में आंशिक सफलता मिलेगी। तारीख 4-5 को कार्यों पर धन का व्यय अधिक होगा।

व्यवसाय में परिवर्तन का विचार भी बनेगा परंतु पारिवारिक सहयोग न मिलने से विघ्न रहेंगे। तारीख 6- 7 को स्वास्थ्य में खराबी और व्यर्थ की चिंता रहेगी

उपाय – कार्तिक महात्म्य का रोजाना पाठ करें

8 से 15 नवंबर – परिश्रम व दौड़-धूप अधिक रहेगी। तारीख 9-10 को यात्रा आदि का भी अवसर प्राप्त होगा दांपत्य जीवन में आर्थिक समस्या के कारण परेशानी होगी। किसी व्यक्ति विशेष की वजह से मानसिक तनाव होगा आर्थिक लेन-देन में सावधानी पूर्वक कार्य करें

उपाय – श्री तुलसी स्त्रोत का पाठ करें

16 से 22 नवंबर – तारीख 16 के बाद भाग्यवश आय के साधन बनेंगे परंतु परिवार में तनाव एवं वैचारिक मतभेद भी रहेंगे। तारीख 20 से राशि स्वामी गुरु पुनः दशमस्थ नीचस्थ संचार करने से पारिवारिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और व्यर्थ की भागदौड़ और खर्चों में वृद्धि के कारण तनाव रहेगा

उपाय – बृहस्पतिवार का व्रत करना शुभ होगा

24 से 30 नवंबर – इस सप्ताह यात्रा के सुखद प्रसंग बनेंगे भाग्योदयकारी घटनाओं का आभास मिलेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव व्यग्र रखेंगे।

शरीर का कष्ट रहेगा रक्तचाप बढ़ने के संकेत हैं। तारीख 30 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करना तथा सूर्य भगवान के द्वादश नाम का मंत्र जप करना शुभ रहेगा

Meen Rashifal 2021 – दिसंबर महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर – गुरु नीचस्थ तथा लग्नस्थ मंगल पर शनि की दृष्टि रहने से प्रत्येक कार्य पूर्ण होने में विघ्न बाधाएं रहेंगी। शरीर कष्ट और चोट आदि लगने का भय है व्यर्थ कार्यों पर खर्च अधिक होगा किसी निकट बंधुओं द्वारा धोखा मिलने के संकेत हैं। संतान संबंधी कष्ट एवं चिंता बढ़ेगी

उपाय – तारीख 7 को बटुक भैरव स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 दिसंबर –आर्थिक कार्यों में विघ्न होने पर भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। प्रयास एवं प्रयत्न करने पर उन्नति व लाभ के आसार बनेंगे विलास आदि कार्यों पर खर्च होगा। तारीख 12- 14 को घरेलू समस्याएं मानसिक तनाव का कारण हो सकती है

16 से 23 दिसंबर – सप्ताह के आरंभ से ही विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी हुआ विलंब से मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में कुछ व्यर्थ की उलझने उत्पन्न होगी।

तारीख 20 के पश्चात धन आगमन के साधन में वृद्धि के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे स्वयं के पुरुषार्थ से ही कार्य विशेष में लाभ व सफलता मिलेगी

24 से 31 दिसंबर – तारीख 24 से मंगल का संचार हट जाने से धन लाभ हुआ उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि, और यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।

कार्य व्यवसाय में लाभ तथा सोची हुई योजनाओं में कुछ कामयाबी प्राप्त होगी पारिवारिक संबंधों में कुछ सुधार होगा। विद्यार्थी वर्ग तथा महिलाओं के लिए भी समय अनुकूल है

उपाय – तारीख 30 से विष्णु सहस्रनाम या बृहस्पति अष्टोत्तर सतनाम का पाठ करें

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment