मकर राशिफल 2021 वार्षिक राशिफल जानिए

Makar Rashifal 2021: वर्ष के आरम्भ से 23 जनवरी तक राशिस्वामी शनि द्वादस्थ तथा 24 जनवरी से वर्ष के अंत तक शनि लग्न भाव में रहने से संघर्षपूर्ण परिस्तिथियों का सामना करना पड़ेगा।

बनते कार्यों में विघ्न, मानसिक तनाव, भाई बंधुओं में विवाद रहेगा। निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। नई-नई योजनाएं भी बनेंगी।

वर्ष के आरम्भ से 22 सितम्बर तक केतु द्वादस्थ संचार करने से व्यर्थ यात्रा, मानसिक तनाव रहेंगे तारीख 22 मार्च से 3 मई तक मंगल का मकर राशि में उच्चस्थ होकर संचार होने से क्रोध व उत्तेजना अधिक रहेगी।

खर्च बढ़-चढ़कर रहेंगे। उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध बढ़ेंगे।

30 मार्च से 29 जून तक गुरु इस राशि में नीच राशिस्थ संचार करने से निकट लोगों से या कारोबार में किसी से मतभेद एवं तकरार के हालात बन रहे हैं।

वृथा दौड़-धूप अधिक रहेगी। व्यवसाय में भी आशानुकूल लाभ नहीं हो पायेगा।

16 जुलाई से 15 अगस्त तक इस राशि पर सूर्य की दृष्टि रहने से बनते कामों में अड़चनें पैदा होंगी।

सरकारी क्षेत्रों में रुकावटें पैदा होने की संभावनाएं होगी। आय के साथ-साथ खर्च भी अधिक होंगे।

तारीख 20 नवंबर से पुनः गुरु के इस राशि पर नीचस्थ होकर संचार करने से पेचीदा परिस्तिथियां बनेंगी।

मकर राशि हेतु उपाय Makar Rashifal 2021

(1) हर शनिवार सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर शनि बीज मन्त्र पढ़ते हुए शाम के समय शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।
शनि बीज मन्त्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः

(2) सोमवार और शनिवार को भगवान शिवलिंग पर कच्ची लस्सी, बेलपत्र थोड़ी सी शक्कर डालकर “ॐ नमः शिवाय” मन्त्र पढ़ते हुए अभिषेक करना शुभ होगा।

मकर राशि – जनवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – सप्ताह आरम्भ से राशिस्वामी शनि द्वादश भाव में सूर्य-बुध-गुरु-केतु आदि ग्रहों से युक्त है।

जिससे व्यर्थ भाग-दौड़, मानसिक तनाव, संघर्ष रहने के बावजूद भी आय के साधन बनते रहेंगे। संघर्ष अधिक रहेगा।

सप्ताह के अंत में व्यावसायिक क्षेत्रों में कुछ न कुछ आर्थिक परेशानी रहेगी। निकट बंधुओं से मन मुटाव हो सकता है।

उपाय : शनिवार को कुष्ठ आश्रम में मिठाई व खिचड़ी का दान शुभ होगा।

8 से 15 जनवरी –राशिस्वामी शनि-सूर्य युक्त द्वादश भाव में एवं शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से अकारण ही क्रोध की अधिकता रहेगी।

परिवार में तनाव एवं मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यवसाय में उतार चढाव एवं संघर्ष का सामना रहेगा।

सप्ताह के अंत में सिर दर्द, आँखों से सम्बन्धी परेशानी व गुप्त चिंता रहेगी। निर्वाह योग्य आय के सहदन बनते रहेंगे।

उपाय : मकर संक्रांति को खिचड़ी व तिल से बने हुए पदार्थ एवं फल का दान शुभ होगा

16 से 23 जनवरी – इस राशि पर सूर्य-बुध का संचार एवं द्वादश में गुरु-शनि-केतु युक्त होने से धन प्राप्ति के मार्गों में विघ्न।

जिसके कारण केवल निर्वाह योग्य की आय की प्राप्ति होगी।

व्यर्थ की भाग-दौड़, धन का खर्च, मानसिक तनाव एवं परिवार में वैचारिक मतभेद रहेंगे ,

आलस्य में वृद्धि के कारण कुछ कार्य अधूरे रह जायेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है।

उपाय : तारीख 20 को षट्तिला एकादशी का व्रत करके श्री विष्णु सहस्रनाम का पथ करना शुभ होगा।

24 से 31 जनवरी – सप्ताह के आरम्भ से ही इस राशि पर सूर्य-बुध-शनि का संचार करने से व्यर्थ की भागदौड़, मानसिक तनाव, आय कम व खर्च अधिक रहेगा।

विशेष परिश्रम करने पर भी लाभ कम रहेगा। परिवार में मतभेद रहेंगे।

सप्ताह हालात में सुधार एवं व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी। परन्तु स्वभाव में तेजी और खर्च अधिक रहेंगे।

उपाय : शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद गरीबों में बांटना अति शुभ होगा।

मकर राशि – फरवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी – इस राशि पर सूर्य-शनि का संचार एवं शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से धन का अपव्यय बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे।

शरीर कष्ट, व्यर्थ यात्रा, एवं घरेलू समस्याएं उत्पन्न होंगी सप्ताह के अंत में स्त्रियों को परिवार में तनाव एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

परंतु व्यावसायिक क्षेत्रों में अनेक उतार-चढ़ाव एवं परिवर्तनों के रहते निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

उपाय : प्रतिदिन माघ-माहात्म्य का पाठ करना शुभ होगा

8 से 14 फरवरी– दशमेश शुक्र उच्चराशिगत (मीन) संचार करने से भूमि वाहन आदि सुख साधनों में वृद्धि होगी।

आय के स्रोतों में वृद्धि होगी देश विदेश में सुखद यात्राओं एवं विदेश भ्रमण की योजना बनेगी।

आकस्मिक खर्चों में परिवार में शुभ मंगल कार्य होगा।

परंतु शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मानसिक तनाव, गुस्सा ज्यादा, शीघ्र उत्तेजित होने से बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

15 से 23 फरवरी – इस राशि से द्वादश मंगल-गुरु-केतु का संचार होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

यद्यपि कार्य क्षेत्र में विशेष उतार-चढाव एवं संघर्ष का सामना रहेगा।

भूमि-सवारी आदि संबंधी परेशानी एवं खर्च भी अधिक होगा।

सप्तम भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने से दांपत्य जीवन में विभिन्न परेशानियों एवं तनाव की स्थिति रहेगी।

स्वास्थ्य भी ढीला एवं चोट आदि लगने का भी भय रहेगा।

उपाय : तारीख 21 को शिवरात्रि व्रत रखना शुभ होगा

24 से 29 फरवरी – इस राशि पर शनि का संचार एवं सप्तम भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने से दांपत्य जीवन में व्यर्थ का तनाव एवं घरेलू उलझनें बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य ढीला एवं चोट लगने का भय रहेगा सप्ताह के अंत में क्रोध एवं उत्तेजना से कोई भी बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है.

किसी निकट संबंधी से धोखे की संभावना बनी रहेगी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं मन अशांत रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

मकर राशि – मार्च 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – शनि की साढ़ेसाती एवं द्वादश भाव में गुरु-मंगल-केतु का संचार होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

व्यर्थ भागदौड़ मानसिक तनाव एवं गुप्त परेशानियों का सामना रहेगा। निकट बंधुओं से मनमुटाव रहेगा।

व्यावसायिक क्षेत्रों में विघ्न बाधाएं एवं अड़चनों का सामना रहेगा किसी सहयोगी से धोखे की संभावना बनी रहेगी।

सप्ताह के अंत में परिश्रम एवं संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहे रहेगा

8 से 15 मार्च – इस सप्ताह में मानसिक तनाव, क्रोध की अधिकता एवं शीघ्र उत्तेजित होने से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है।

परंतु विदेशी संबंधों से लाभान्वित होने से के योग खर्च की अधिकता से ऋण आदि लेने की नौबत आ सकती है।

सप्ताह के अंत में संतान को किसी विशेष क्षेत्र में चुनौती का सामना पड़ेगा धन का अपव्यय होगा

16 से 23 मार्च – शनि साढ़ेसाती के प्रभाव से कठिन एवं संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु मान प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध बनेंगे छोटे-छोटे व्यावसायिक कार्यो को निपटाने से लाभ होगा।

किंतु अकस्मात यात्रा, धन का खर्च अधिक एवं किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 मार्च – इस राशि पर मंगल शनि का संचार होने से यद्यपि प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध बनेंगे।

किसी प्रतिष्ठा जनक कार्य के बन जाने से मान सम्मान में वृद्धि होगी।

परंतु क्रोध, उत्तेजना अधिक रहेगी खर्च भी बढ़ चढ़कर होंगे। सप्ताहांत में मानसिक तनाव, चिंता, व्यर्थ भागदौड़ एवं परिवार में मतभेद भी रहेंगे।

किंतु विदेशी संबंधों से लाभ एवं विदेश गमन की योजना बन सकती है।

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ हो होगा

मकर राशि 2021 – अप्रैल महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – इस राशि पर शनि-मंगल-गुरु का संचार होने से निकटस्थ पारिवारिक सदस्यों से मतभेद एवं व्यवसाय के क्षेत्र में व्यर्थ तनाव एवं अस्थिर हालात का सामना रहेगा।

व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा। आशा अनुकूल लाभ में कुछ कमी रहेगी।

सप्ताह के अंत में क्रोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परंतु धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

उपाय – प्रतिदिन “श्री हनुमद कवच” का पाठ करना शुभ रहेगा

8 से 15 अप्रैल – इस सप्ताह में गत हालात में परिवर्तन एवं सुधार होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं आय के साधन भी बनेंगे।

नवीन योजना बनेगी परंतु विशेष परिश्रम करने पर कार्य सिद्धि होगी।

सप्ताह के अंत में लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। परंतु परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे।

उपाय – वैशाख संक्रांति में “वैशाख मास माहात्म्य” का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 अप्रैल – सूर्य उच्च स्थिति में एवं मंगल की स्वग्रही दृष्टि होने से आय के साधनों में वृद्धि और सरकारी क्षेत्रों से लाभ के योग हैं।

परंतु खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। धैर्य पूर्वक परिश्रम करने से स्थिति में सुधार होगा।

सप्ताह के अंत में व्यर्थ यात्रा, धन का अपव्यय, जमीन-जायदाद आदि का क्रय-विक्रय करते समय धोखे की संभावना है सावधानी बरतें।

उपाय – प्रतिदिन “श्री हनुमद कवच” का पाठ करना शुभ रहेगा

24 से 30 अप्रैल – इस राशि पर मंगल-गुरु-शनि का संचार होने से कार्य व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी।

अत्यंत कठिनाई से निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशानी होगी।

सप्ताह के अंत में सामाजिक कार्यों में विघ्नों का सामना रहेगा। व्यर्थ यात्रा, मानसिक तनाव, धन का खर्च अधिक एवं चोट आदि लगने का भय है।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमद कवच का पाठ करके बालकों को मीठा प्रसाद बांटना शुभ होगा

मकर राशि 2021 – मई महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – सूर्य उच्च स्थिति में होने से सरकारी क्षेत्रों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक उलझनों का सामना रहेगा।

परंतु विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग भी विशेष रहेगा।

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री हनुमद कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 मई – इस राशि में गुरु-शनि का संचार एवं द्वादश में केतु के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

आय कम व खर्च अधिक होगा। व्यवसाय में विघ्न तथा घरेलू उलझनों के कारण में परेशानी रहेगी।

सप्ताह के अंत में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा कुछ बिगड़े कार्य में सुधार होगा। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

उपाय – प्रतिदिन श्री वैशाख महात्म्य तथा पाप प्रशनम स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 मई – शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव के यद्यपि व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी।

व्यस्तताएं बढ़ेंगी किसी विदेशी संपत्ति से मुलाकात होगी। यद्यपि कुछ बिगड़े कार्य में सुधार होगा।

परंतु सरकारी क्षेत्रों में बनते कार्यों में विलंब के योग हैं सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में पति पत्नी में मतभेद एवं गुप्त शत्रु अपनी सरगर्मियां जारी रखेंगे

24 से 31 मई – इस सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा गत किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। कार्य व्यवसाय में निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु सूर्य पंचमस्थ होने से संतान संबंधी चिंता एवं मतभेद रहेंगे। संतान के किसी विशेष कार्य व धन का खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में अनावश्यक भागदौड़, गुस्सा ज्यादा, स्वभाव में तेजी और स्वास्थ्य ढीला रहेगा

मकर राशि 2021 – जून महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – सूर्य पंचम भाव में एवं शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मिश्रित प्रभाव होगा।

कार्य व्यवसाय में विशेष उथल-पुथल, आर्थिक उलझनें एवं धन का खर्च अधिक होगा।

संतान के कैरियर संबंधी चिंता और विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

सप्ताह के अंत में सिर दर्द, आंखों में कष्ट, गुस्सा ज्यादा, मानसिक तनाव एवं व्यर्थ वाद विवाद में परेशानी के योग हैं।

उपाय – प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

8 से 15 जून – इस सप्ताह में आय कम और खर्च अधिक होगा। व्यवसाय क्षेत्रों में विघ्न बाधाएं एवं उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा।

किसी उपलब्धि के संबंध में बेचैनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी नवीन क्षेत्र में रुझान एवं पारिवारिक आय के साधन बढ़ेंगे।

क्रोध की अधिकता से कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

उपाय – प्रतिदिन श्री शिव पूजन करना विशेष शुभ होगा

16 से 23 जुलाई – इस राशि पर गुरु-शनि का संचार एवं द्वादश केतु के प्रभाव से अनावश्यक भागदौड़, अत्यधिक खर्च एवं परिवार पर कुछ और असुखद माहौल रहेगा।

संतान के करियर के प्रति चिंता एवं धन का अपव्यय भी होगा।

सप्ताह के अंत में सिर दर्द, आंखों का कष्ट, आलस्य में वृद्धि, व्यर्थ वाद-विवाद एवं तकरार के योग हैं।

उपाय – प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य देना चाहिए।

24 से 30 जून – छठे भाव में सूर्य-राहु के प्रभाव से सरकारी क्षेत्र में परेशानी, स्वास्थ्य ढीला, सिर-दर्द, आंखों में कष्ट, तथा मानसिक तनाव रहेगा।

पति पत्नी में मतभेद एवं आपसी सहयोग में कमी रहेगी।

सप्ताह के अंत में उलझनों के बावजूद अपने परिश्रम से निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

धर्म-कर्म में रुचि एवं शुभ मंगल कार्य भी संपन्न हो गए परंतु स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा

मकर राशि 2021 – जुलाई महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – इस राशि पर शनि का संचार एवं गुरु केतु द्वादश होने से कुछ सूची योजनाओं में विघ्नों का सामना रहेगा।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। परंतु पिता-पुत्र के मतभेद एवं संतान के कैरियर संबंधी चिंता रहेगी।

छठे भाव में सूर्य-राहु के प्रभाव से सरकारी क्षेत्रों में विघ्न एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

8 से 15 जुलाई – शनि की दशम भाव पर उच्च दृष्टि रहने से पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ धन का अपव्यय भी होगा। दूरस्थ यात्रा का भी अवसर मिलेगा।

परंतु संतान सम्बन्धी चिंता बनी रहेगी सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं विलास आदि कार्यों में रुचि रहेगी।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट लगने का भय है।

उपाय – प्रतिदिन श्री शिव पूजन करना शुभ होगा

16 से 23 जुलाई – तारीख 16 से ही इस राशि पर सूर्य के कार्यों में विघ्न बाधाएं एवं विलम्ब के योग हैं।

सरकारी क्षेत्रों में रुकावटें एवं आय के साथ-साथ खर्च भी अधिक रहेगा। परंतु द्वादश में गुरु-केतु के प्रभाव से आय कम व खर्च अधिक होगा।

मन में अशांति एवं क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी।

उपाय – प्रतिदिन दारिद्रय दहन श्री शिव स्त्रोत का पाठ करके शिवलिंग पर कच्ची लस्सी और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।

24 से 31 जुलाई – सूर्य की दृष्टि इस राशि पर होने से व्यर्थ की भागदौड़, मानसिक तनाव, दांपत्य जीवन में परेशानी रहेगी।

विपरीत परिस्थितियों में भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। सप्ताह के अंत में आराम कम और संघर्ष अधिक रहेगा।

व्यवसाय में अधिक परेशानी एवं निकट बंधुओं से मनमुटाव पैदा होंगे मन अशांत रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन “महामृत्युंजय-स्त्रोत” का पाठ करना शुभ होगा

मकर राशि 2021 – अगस्त महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – शनि की साढ़ेसाती एवं गुरु-केतु द्वादश होने से व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य में विकार की संभावना होगी।

धन का आकस्मिक खर्च भी बढ़ेगा। विदेश संबंधी कार्यों में विघ्नों का सामना रहेगा।

चोट आदि का भय एवं आंखों में कष्ट के योग हैं। सप्ताह के अंत में क्रोध की अधिकता से कोई बनता कार्य बिगड़ सकता है।

परंतु विदेशी कार्यों में प्रगति एवं विदेश से लाभ के भी योग हैं

उपाय – महामृत्युंजय स्त्रोत करना शुभ होगा

8 से 15 अगस्त – इस सप्ताह में कार्य क्षेत्र में व्यस्तताएं बनी रहेगी। परंतु व्यावसायिक क्षेत्रों एवं नौकरी में अनेक उतार-चढ़ाव तथा परिवर्तनकारी परिस्थितियों बनेगी।

संघर्ष के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे। साझेदारी के कार्यों में मन-मुटाव की संभावना बनी रहेगी।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मानसिक तनाव, चिंता रहेगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों एवं चोट आदि का भय रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री शिव पूजन करना शुभ होगा

16 से 23 अगस्त – इस सप्ताह में व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी व्यस्तता बढ़ेगी।

यद्यपि कुछ बिगड़े कार्य में सुधार होगा। परंतु सरकारी क्षेत्रों में बनते हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में पति-पत्नी में मतभेद एवं गुप्त शत्रु सरगर्म रहेंगे।

शुभ मंगल कार्यों पर धन का खर्च होगा। परंतु संतान संबंधी चिंता रहेगी

उपाय – प्रतिदिन श्री रूद्राष्टक का पाठ करके शिवलिंग पर कच्ची लस्सी और बेलपत्र चढ़ाना शुभ रहेगा

24 से 31 अगस्त – इस सप्ताह में रोजगार के लिए दौड़-धूप अधिक रहेगी।

व्यर्थ भाग दौड़, मानसिक तनाव, घरेलू उलझनें एवं अत्यधिक संघर्ष के बाद भी धन लाभ अल्प रहेगा।

सुख साधनों पर धन का खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में परिवार में मतभेद, स्वास्थ्य के विकार एवं उत्तेजना से किसी विशेष कार्य के बिगड़ने के योग है।

उपाय – प्रतिदिन श्री शिव पूजन करना शुभ होगा

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment