धनु राशिफल 2021 वार्षिक राशिफल जानिए

Dhanu Rashifal 2021: वर्ष के आरम्भ से 13 जनवरी तक इस राशि पर पंचग्रही योग बना हुआ है। फलस्वरूप विशेष उथल-पुथल हो सकती है।

पारिवारिक एवं आर्थिक उलझनों का सामना रहेगा। वर्षभर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने से नयी-नयी समस्याएं व उलझनें सामने आती रहेंगी।

यद्यपि 24 जनवरी से शनि का संचार इस राशि से हट जाने साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा। और गुजरे योग्य आय के साधन बनेंगे।

कृपया ध्यान रखें वर्ष से 28 मार्च तक राशिस्वामी गुरु स्वराशिगत लग्न (धनु) में ही संचार करने से शुभ फल भी घटित होंगे।

धर्म-कर्म की ओर प्रवृति बढ़ेगी। धर्म परायण लोगो के साथ संपर्क बनेंगे। आय के साथ शुभ कार्यों में खर्च भी होंगे ,

तारीख 29 मार्च से 29 जून के मध्य राशिस्वामी गुरु नीच राशिस्थ (द्वितीयस्थ) संचार करने से आर्थिक परेशानियां एवं तनाव रहेंगे।

30 जून से 29 नवंबर तक गुरु पुनः धनु स्वराशिगत आने से परिस्तिथियों में सुधार होगा। तथा सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

तारीख 23 सितम्बर से केतु का संचार इस राशि से हट जाने से भी मानसिक उचाटता, चिंताएं दूर होंगी।

20 नवंबर से वर्ष के अंत तक गुरु पुनः नीच राशिगत (मकर) संचार करने से मानसिक एवं आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी

धनु राशि हेतु उपाय Dhanu Rashifal 2021

(1) हर शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल, नारियल, प्रसाद आदि यथाशक्ति चढ़ाना शुभ होगा। कम से कम 7 शनिवार यह उपाय अवश्य करें।

(2) वर्षभर श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रखना तथा लड्डू का प्रसाद बाँटना शुभ होगा।

(3) लगातार 16 गुरुवार कन्याओं/बालकों को केले का प्रसाद बांटना शुभ होगा।

धनु राशि – जनवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – इस सप्ताह में इस राशि पर पंचग्रही योग बना हुआ है। जिससे सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा।

व्यावसायिक हालात उथल-पुथल एवं संघर्ष वाले रहेंगे। पारिवारिक व आर्थिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव एवं निजी समस्याएं बनी रहेंगी।

धन का खर्च भी अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य कुछ ढीला, गुप्त चिंताएं, मानसिक तनाव एवं मन में उचाटता बनी रहेगी। चोटादि का भय रहेगा।

8 से 15 जनवरी – इस राशि पर पंचग्रही योग एवं शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से अत्यधिक संघर्ष एवं उतार-चढाव के रहते निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

पिता-पुत्र में मतभेद एवं घरेलू समस्याएं उभरती रहेंगी। धन का अपव्यय एवं ऋणादि लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

उपाय : मकर संक्रांति को तिल से बनी वस्तुओं या धर्म ग्रन्थ का दान शुभ होगा।

16 से 23 जनवरी – इस राशि पर शनि-गुरु-केतु की स्तिथि होने से आर्थिक क्षेत्र में संघर्षपूर्ण परिस्तिथियों का सामना करना पड़ेगा।

नौकरी एवं व्यवसाय में विघ्न- बाधाएं एवं पिता-पुत्र में मतभेद बने रहेंगे।

सप्ताह के अंत में साझेदारी के कार्यों में हानि, आलस्य में वृद्धि एवं आय से अधिक खर्च भी होंगे।

यात्रा में चोटादि का भय रहेगा। किसी विशेष से धोखे की सम्भावना भी बनी रहेगी। सावधानी बरतें।

उपाय : तारीख 20 को षट्तिला एकादशी का व्रत करना शुभ होगा।

24 से 31 जनवरी –गुरु-केतु का संचार एवं सूर्य-शनि द्वितीय भाव में होने से मिश्रित प्रभाव रहेगा।

यदपि निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। किन्तु व्यवसाय में समस्याएं आती रहेंगी।

पिता-पुत्र में मतभेद होंगे। सप्ताह के अंत में धन का अपव्यय, गुस्सा, शीघ्र उत्तेजित होने से कोई कार्य बिगड़ सकता है।

उपाय : बृहस्पतिवार का विधिपूर्वक व्रत करना शुभ होगा।

धनु राशि – फरवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी– इस राशि पर गुरु केतु का संचार एवं शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहेगा।

स्वास्थ्य ढीला, परिवार में कलह, मानसिक परेशानी एवं व्यावसायिक उलझनों का सामना रहेगा।

आय से अधिक खर्च होगा सप्ताह के अंत में साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ नहीं होगा।

व्यर्थ भागदौड़ मन में अशांति एवं उतारता बनी रहेगी गुप्त शत्रु सरगर्म रहेंगे।

उपाय : बृहस्पतिवार का व्रत करके श्री विष्णु सहस्रणाम का पाठ करना चाहिए

8 से 14 फरवरी– इस राशि पर मंगल-गुरु-केतु का संचार एवं द्वितीय भाव में सूर्य-शनि का संचार है.

जिससे आर्थिक क्षेत्र में विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा विपरीत परिस्थितियों में भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु पिता-पुत्र में मतभेद, साझेदारी के कार्यों में हानि, मानसिक तनाव, गुप्त चिंता एवं थोड़ी सी उत्तेजना से कोई बनता काम बिगड़ सकता है सावधानी बरतें

उपाय : श्री गणेश चतुर्थी का व्रत करके श्री गणेश अष्टोत्तर शतनाम स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

15 से 22 फरवरी– शनि की साढ़ेसाती के कारण शरीर कष्ट, उदर विकार, सिरदर्द एवं मानसिक तनाव बना रहेगा।

घरेलू उलझने एवं व्यर्थ के विवादों से परेशानी होगी सप्ताहांत में अत्यधिक भागदौड़ के उपरांत आय के साधन बनते रहेंगे।

क्रोध व उत्तेजना से सफलता में विघ्न उत्पन्न होंगे शत्रु भी सरगर्म रहेंगे स्वास्थ्य रक्षा के लिए खाने पीने का खास ध्यान रखें।

उपाय श्री महाशिवरात्रि का विधिपूर्वक व्रत करना शुभ होगा तथा इस दिन शिवमंत्रावली नामक पुस्तक में से शिव स्त्रोतों का पाठ करें

23 से 29 फरवरी– इस राशि पर मंगल-गुरु-केतु का संचार होने से घरेलू समस्याएं रहेंगी।

व्यर्थ यात्रा से परेशानी एवं खर्च भी अधिक रहेगा अत्यधिक भागदौड़ के उपरांत भी गुजरे योग्य धन प्राप्त होने में विलंब होगा।

सप्ताह के अंत में मान सम्मान में वृद्धि, धर्म-कर्म में रूचि एवं शुभ मंगल कार्यों पर धन का खर्च अधिक रहेगा।

प्रयास करने पर पारिवारिक सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बनेंगे

धनु राशि – मार्च 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च –राशि स्वामी गुरु स्वग्रही रही होने से संघर्ष मई परिस्थितियों के बावजूद धन आगमन के साधन बनते रहेंगे।

मान सम्मान में वृद्धि होगी। तृतीय भाव में शुक्र-बुध का योग होने से विदेश संबंधी कार्यों में विघ्न-बाधाएं रहेंगी।

परंतु विदेशी संबंधों से आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं बढ़ेंगी। सप्ताह के अंत में क्रोध की अधिकता एवं शीघ्र उत्तेजित होने से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है सावधानी पूर्वक रहें।

उपाय : बृहस्पतिवार का व्रत करके श्री सरस्वती स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 मार्च – इस राशि पर मंगल केतु का संचार एवं शनि की साढ़ेसाती होने से विरोध एवं आवेश की भावनाएं अधिक रहेंगे।

धन खर्च अधिक होंगे पंचम भाव पर गुरु की एवं चतुर्थ भाव पर मंगल की दृष्टि होने से संतान सुख मिलेगा।

भूमि-वाहन आदि का क्रय विक्रय ही होगा। कार्य व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाएं बनेंगी।

परंतु सप्तम राहु के कारण मानसिक तनाव स्वास्थ्य परेशानी एवं दांपत्य जीवन में भी निर्मूल शंकायें उत्पन्न होंगी।

उपाय : श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 मार्च – इस सप्ताह में यद्यपि धार्मिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। परंतु निकट बंधुओं से मतभेद एवं तनाव की स्थिति रहेगी। आय कम और खर्च भी अधिक होंगे।

सप्ताह के अंत में अत्यधिक परिश्रम करने पर भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

द्वितीय भाव में शनि के कारण व्यावसायिक उलझनें बढ़ेगी। ऋण आदि लेने की नौबत आ सकती है साझेदारी के कार्यों में हानि होगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 मार्च – द्वितीय भाव में मंगल-शनि का संचार होने से अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाग दौड़ रहेगी।

क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यर्थ की चिंता और बनते हुए कामों में विभिन्न एवं विलंब होने के योग है।

भूमि-सवारी आदि का क्रय-विक्रय भी हो सकता है, परंतु सप्ताह के अंत में शत्रु सरगर्म रहेंगे आय से अधिक खर्च होगा।

धन का संचय करने में कठिनाई हो सकती है। भाई बंधुओं से मतभेद रह सकते हैं

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा

धनु राशि – अप्रैल 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – राशि स्वामी गुरु नीच राशि गत मंगल-शनि युक्त है। जिससे कारोबार मध्यम एवं धन लाभ साधारण रहेगा।

रोजगार के लिए दौड़-धूप अधिक रहेगी। व्यवसाय में विघ्न एवं घरेलू उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा।

इस राशि पर केतु का संचार होने से मन में अशांति, परिवार में मतभेद, किसी विशेष से धोखा यह जो चोट आदि लगने का भय रहेगा। सावधानी बरतें

उपाय – श्री सुंदरकांड का पाठ करके बालकों में मीठा प्रसाद बांटना शुभ होगा

8 से 15 अप्रैल – इस राशि पर केतु का संचार एवं पंचम भाव पर मंगल की दृष्टि होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। परंतु संतान सम्बन्धी विभिन्न विघ्नों के बावजूद किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी।

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परंतु शनि की साढ़ेसाती के कारण क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

उपाय – श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ नित्य प्रति करना शुभ होगा

16 से 23 अप्रैल – शनि की साढ़ेसाती एवं केतु का संचार होने से मन में अशांति, मानसिक तनाव, आर्थिक एवं पारिवारिक उलझनें तथा भाई बंधु से मतभेद भी रहेंगे।

पंचमस्थ सूर्य पर मंगल की दृष्टि होने से संतान से खुशी के अवसर मिलेंगे।

परंतु आर्थिक समस्याओं के समाधान हेतु परिवार में बुजुर्गों का परामर्श अत्यंत लाभकारी होगा। सप्ताह के अंत में क्रोध की अधिकता एवं शत्रु से परेशानी होगी।

उपाय – प्रतिदिन वैशाख महात्म्य एवं पाप प्रशमन स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

24 से 30 अप्रैल – इस सप्ताह में व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष उतार-चढ़ाव के योग हैं।

समय के अनुसार उचित निर्णय लेना कार्य सिद्धि में सहायक होगा। धन का खर्च अधिक होगा धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

परंतु सप्ताह के अंत में पारिवारिक परिस्थितियां कुछ असमंजस वाली रहेगी। दांपत्य जीवन में मतभेद एवं दूरस्थ यात्राएं भी होगी।

स्वास्थ्य रक्षा के लिए क्रोध एवं उत्तेजना से बचें। तामसिक पदार्थों के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए

धनु राशि – मई 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – पंचम भाव में सूर्य-बुध का योग एवं द्वितीय भाव पर गुरु-शनि का संचार रहने से मिश्रित प्रभाव होगा।

संतान से खुशी के अवसर मिलेंगे सभी प्रकार के बौद्धिक कार्यों में कामयाबी मिलेगी।

परंतु अपने साहस और परिश्रम से ही कार्य क्षेत्र की समस्याएं सुलझानी पड़ेगी।

उत्तरार्द्ध भाग में व्यर्थ के वाद विवाद एवं साझेदारी के कार्यों में परेशानी होगी। क्रोध की अधिकता, मानसिक तनाव, शत्रु भय एवं अनावश्यक धन का खर्च अधिक होगा।

8 से 15 मई – इस राशि पर केतु का संचार एवं शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा।

क्रोध एवं उत्तेजना अधिक रहेगी व्यर्थ भागदौड़, व्यर्थ की चिंता एवं शत्रु सरगर्म रहेंगे।

सप्तम राहु के कारण स्वास्थ्य परेशानी, मानसिक तनाव एवं दांपत्य जीवन में निर्मूल शंकाएं उत्पन्न होंगी। भूमि सवारी आदि का क्रय विक्रय भी होगा

उपाय – प्रतिदिन श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 मई – राशि स्वामी गुरु वक्री होने से शरीर कष्ट, उदर विकार, सिर दर्द एवं मानसिक तनाव बना रहेगा।

स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें। व्यवसाय में कुछ आर्थिक परेशानी एवं किसी अधीनस्थ कर्मचारी से धोखे की संभावना बनी रहेगी।

सप्ताह के अंत में अत्यधिक परिश्रम से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। संतान के कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 मई – सप्ताह के आरंभ में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी।

मन परेशान एवं उदासीन रहेगा। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन पर का विचार बनेगा। आय कम और धन का अपव्यय भी होगा।

सप्ताह के अंत में बनते कार्यों में विघ्न एवं जल्दबाजी करने पर नुकसान का नया रहेगा।

भूमि-आवास पर धन का खर्च अधिक होगा स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा

उपाय – प्रतिदिन श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना शुभ होगा

धनु राशि – जून 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – इस सप्ताह में किसी नवीन कार्य की योजना को कार्य रूप देने के अवसर प्राप्त होंगे।

धर्म-कर्म में रुझान रहेगा विघ्न बाधाओं के रहते गुजारे लायक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।

परंतु परिवार में विलास आदि कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में शनि की साढ़ेसाती के कारण परिवार में व्यर्थ ही टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी।

लाभ मार्ग में विघ्न और विलंब होगा क्रोध व उत्तेजना से बचें

8 से 15 जून – इस सप्ताह में घरेलू उलझनों एवं गुप्त परेशानियों के कारण मन परेशान रहेगा।

किसी निकट संबंधी से धोखा एवं लेन-देन करते समय वाद विवाद हो सकता है। सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं व्यर्थ के बढ़ते कार्यभार से समस्या उत्पन्न होगी।

संतान से कुछ मतभेद भी रहेंगे व्यर्थ का खर्च अधिक होगा

उपाय – प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

16 से 23 जून – सप्ताह के आरंभ से ही सूर्य की दृष्टि एवं शनि की साढ़ेसाती होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

व्यवसाय में कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे। परंतु विरोधियों के द्वारा अड़चनों के कारण विशेष लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

सप्ताह के अंत में अचानक खर्च बढ़ेंगे दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भाई बंधुओं से कुछ मतभेद परंतु क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी।

24 से 30 जून – सप्तम भाव में सूर्य-बुध-राहु का योग होने से परिवार में कलह एवं मतभेद बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य भी ढीला रहेगा व्यर्थ के कार्यों में धन का खर्च अधिक होगा। अधिकारी वर्ग से प्रभाव एवं व्यर्थ का तनाव रहेगा।

सप्ताह के अंत में अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

बुजुर्गों के लिए समय अनुसार व्यवहार कुशल और परिवर्तनशील होने से खुशी व लाभ के योग बनेंगे

धनु राशि – जुलाई 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – सप्ताह के आरंभ से गुरु इसी राशि पर संचार करने से हालात में सुधार होगा।

धन लाभ एवं किसी नवीन कार्य में रुझान बढ़ेगा कार्य व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी।

परंतु शनि साढ़ेसाती एवं सूर्य की दृष्टि होने से अत्यधिक क्रोध एवं आवेश के कारण नजदीकी लोगों के साथ कलह का भय रहेगा।

धन का अपव्यय एवं स्थान परिवर्तन की योजना बनेगी।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमद कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 जुलाई – सप्तम भाव पर सूर्य-बुध-राहु की स्थिति एवं शनि की साढ़ेसाती के कारण व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

अत्यधिक भाग दौड़ करने पर भी आय से अधिक खर्च होगा। लाभ में कुछ कमी रहेगी।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य परेशानी, मानसिक तनाव, गुस्सा ज्यादा एवं बनते कामों में विघ्नों का सामना रहेगा।

उपाय – श्री हनुमत कवच का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 जुलाई – इस राशि पर गुरु का संचार होने से कुछ सोची योजनाओं में कामयाबी मिलेगी।

गत दिनों किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

परंतु अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

सप्ताह के अंत में परिवार में थोड़ा आलस्य एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा मानसिक तनाव एवं आवेश से बचें।

उपाय – श्रावण मास माहात्म्य का पाठ करना शुभ रहेगा

24 से 31 जुलाई – इस सप्ताह में अत्यधिक परिश्रम एवं पारिवारिक सहयोग से कुछ कोई विशेष रुका हुआ कार्य बनेगा।

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी किसी प्रिय बंधुओं से मुलाकात होगी। किसी धार्मिक आयोजन पर धन का खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मानसिक तनाव, संतान संबंधी चिंता मन में अशांति एवं परिवार में टकराव की स्थिति बनेगी।

उपाय – प्रतिदिन श्री शिव मंदिर में शिवलिंग पर कच्ची लस्सी और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए

धनु राशि – अगस्त 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त- इस सप्ताह में गुरु स्वग्रही होने से कार्य व्यवसाय में लाभ व उन्नति के योग हैं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं सौभाग्य में वृद्धि होगी।

परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे परंतु आकस्मिक खर्च अधिक, संतान संबंधी चिंता, स्वास्थ्य परेशानी एवं निकट बंधुओं से तनावपूर्ण हालात बनेंगे। क्रोध एवं उत्तेजना से बचें अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करना शुभ होगा

8 से 15 अगस्त – इस सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा लाभ एवं कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। पारिवारिक आय के साधन बनते रहेंगे विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी

परंतु शनि की साढ़ेसाती के कारण कुछ आर्थिक समस्याएं एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा हानि होगी

उपाय – प्रतिदिन श्री रूद्राष्टक का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 अगस्त – सप्ताह के आरंभ में कुछ विदेशी कार्यों में प्रगति होगी परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे। व्यवसाय में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे धर्म-कर्म में रुचि और मित्रों में मेल मिलाप होगा। सप्ताह के अंत में संतान चिंता, सिर दर्द, आंखों में कष्ट एवं व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी

उपाय – प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

24 से 31 अगस्त – इस राशि पर गुरु का संचार भाग्य स्थान पर स्वग्रही होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। धर्म-कर्म में भी रुचि रहेगी परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। परंतु सप्तम राहु के कारण परिवार में वैचारिक मतभेद, बनते कामों में विघ्न, मानसिक तनाव एवं चोट लगने का भय रहेगा

उपाय – प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना शुभ होगा

धनु राशि – सितंबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 5 सितंबर – इस राशि पर गुरु का संचार एवं भाग्य स्थान पर सूर्य के प्रभाव से शुभ समाचार और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी विदेशी संबंधों से लाभ एवं विदेश भ्रमण की योजना बनेगी। परंतु शनि की साढ़ेसाती के कारण मित्रों एवं संबंधियों का सहयोग प्राप्त करने में कठिनाई होगी कार्यों में समय नष्ट होगा।

उपाय – प्रतिदिन श्रीमद् भगवद गीता का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 सितंबर – इस सप्ताह में घरेलू एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में नए गठजोड़ और नए समीकरण बनेंगे। कुछ सोची योजनाओं में सफलता एवं राज पक्ष में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

परंतु शनि की साढ़ेसाती के कारण व्यवसायिक क्षेत्रों में उचित लाभ नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं धन का खर्च अधिक होगा

उपाय – प्रतिदिन पितृ-स्त्रोत का पाठ करके ब्राह्मण भोजन करवाएं

16 से 23 सितंबर – इस सप्ताह में गत के गए प्रयास से उन्नति और उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क लाभकारी होंगे भूमि वाहन आदि का क्रय विक्रय भी होगा। परंतु नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे विदेश संबंधी कार्यों में विघ्न एवं खर्च की अधिकता से परेशानी उत्पन्न हो सकती है

उपाय – तारीख 18 से पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करना शुभ होगा

24 से 30 सितंबर – इस सप्ताह में दैनिक कार्यों में प्रगति होगी व्यवसाय को बढ़ाने में मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धर्म-कर्म के कार्यों पर खर्च होगा उत्साह एवं संघर्ष शक्ति बनी रहेगी।

सप्ताह के अंत में अप्रत्याशित लाभ की खुशी तो प्राप्त होगी परंतु धन का अपव्यय भी होगा शनि की साढ़ेसाती के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मानसिक तनाव एवं आर्थिक हालात में कुछ अस्थिरता बनी रहेगी।

उपाय – पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करना शुभ होगा

धनु राशि – अक्टूबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर – इस राशि पर गुरु का संचार होने से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। अच्छे लोगों के साथ संबंध बनेंगे बिगड़े काम भी बनेंगे। किसी नवीन कार्य की योजना भी बन सकती है।

सप्ताह के अंत में कुछ घरेलू एवं व्यावसायिक कारणों से मन परेशान रह सकता है आय कम व खर्च अधिक रहेगा बनते कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी

उपाय – प्रतिदिन पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 अक्टूबर – इस सप्ताह में विघ्नों-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि के विशेष अवसर मिलेंगे धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होगी परंतु शत्रु सरगर्म रहेंगे।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला, निकट बंधुओं से तनाव एवं अष्टम राहु के कारण मन अशांत, असंतुष्ट एवं क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी विदेश गमन की योजना भी बनेगी

उपाय – श्री पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

16 से 23 अक्टूबर – इस सप्ताह में उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी नौकरी में उन्नति व धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ अधूरे कार्य पूर्ण करने के अवसर मिलेंगे।

उच्च अधिकारियों से संपर्क एवं परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी परंतु उत्तरार्ध भाग में घरेलू हालात संघर्षपूर्ण रहेंगे

24 से 31 अक्टूबर – भाग्येश सूर्य नीचराशिगत होने से घरेलू एवं व्यवसायिक परेशानियों के कारण मन व्यथित रहेगा व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी बनते कामों में विघ्न एवं निकट बंधुओं से टकराव के हालात बनेंगे सप्ताह के अंत में सरकारी नौकरी से परेशानी, संतान से मतभेद एवं कानूनी परेशानी भी हो सकती है सावधानी बरतें

धनु राशि – नवंबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर – इस सप्ताह में परिश्रम और संघर्ष के पश्चात धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे नए कार्य क्षेत्र में धन का निवेश करने की योजना बनेगी। संयमित और संतुलित व्यवहार करना उचित होगा।

भूमि वाहन आदि का क्रय-विक्रय भी होगा परंतु शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से व्यर्थ की चिंता, एवं धन का खर्च अधिक रहेगा

उपाय – प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक आज्ञा प्रदान करना शुभ होगा

8 से 15 नवंबर – सप्ताह के शुरू में शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे परंतु खर्चों की अधिकता से मानसिक तनाव रहेगा। निकट बंधुओं से मनमुटाव रहेगा सप्ताह के अंत में स्वभाव में तेजी, जिद्दी पन, एवं उत्तेजना से कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे

उपाय – प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक आज्ञा प्रदान करना शुभ होगा

16 से 23 नवंबर – इस सप्ताह में दैनिक कार्यों में प्रगति होगी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। विदेशी संबंधों के सहयोग से धन लाभ और आयात निर्यात के कार्य को करने की योजना बनेगी। परंतु परिवार में शंकाओं और व्यर्थ के खर्च से तनाव रहेगा लेनदेन करते समय धोखा मिलने की संभावना बनी रहेगी सावधानी बरतें

उपाय – प्रतिदिन श्री गुरु गायत्री मंत्र का पाठ करना शुभ होगा

24 से 30 नवंबर – राशि स्वामी गुरु नीचराशिगत शनियुक्त होने से मानसिक परेशानी एवं आर्थिक उलझनों का सामना रहेगा। किसी निकट संबंधी से धोखा मिलने के योग हैं सावधानी बरतें सप्ताह के अंत में व्यवसायिक क्षेत्रों में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे

उपाय – प्रतिदिन श्री गुरु गायत्री मंत्र का जप करना शुभ होगा

धनु राशि – दिसंबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर – राशि स्वामी गुरु नीचस्थ होने से घर परिवार की ओर से चिंता बनी रहेगी। व्यर्थ भाग दौड़, मानसिक तनाव, पिता-पुत्र में मतभेद एवं आर्थिक क्षेत्र में भी कुछ अस्थिर हालात का सामना रहेगा। सप्ताह के अंत में अकस्मात किसी कार्य में विलंब से विरोध एवं उत्तेजना बढ़ेगी संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी

8 से 15 दिसंबर – शनि की साढ़ेसाती एवं द्वितीय भाव में गुरु शनि के प्रभाव से घरेलू एवं व्यवसायिक उलझनें रहेंगी। धन का खर्च अधिक, मन अशांत एवं उदासीन रहेगा।

संयमित और संतुलित व्यवहार करना उचित होगा। सप्ताह के अंत में भूमि-वाहन आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना बन सकती है सरकारी क्षेत्रों में कुछ परेशानी रहेगी

16 से 23 दिसंबर – इस राशि पर सूर्य का संचार होने से कुछ बिगड़े कामों में सुधार और प्रगति होगी संघर्ष के बावजूद धन लाभ के साधन बनते रहेंगे। परिवार में धर्म-कर्म के शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे परंतु गुरु नीच राशिस्थ होने से परिवार में संतान संबंधी चिंता, पिता पुत्र में मतभेद रहेगा

उपाय – बृहस्पतिवार का व्रत करना शुभ होगा

24 से 31 दिसंबर – इस सप्ताह में बनते कामों में विघ्न उत्पन्न होंगे प्रिय बंधु से मनमुटाव व गलतफहमी उत्पन्न होगी। अकस्मात धन का अपव्यय एवं व्यर्थ यात्रा में परेशानी व चोट आदि लगने का भय रहेगा। किसी विशेष संबंध से धोखे की संभावना बनी रहेगी सावधानी बरतें

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment