तुला राशिफल 2021 वार्षिक राशिफल जानिए

Tula Rashifal 2021 : तारीख 24 जनवरी से वर्ष के अंत तक इस राशि पर शनि की ढैय्या के प्रभाव के कारण संघर्ष, धन हानि, तनाव आदि अशुभ फल घटित होंगे।

कार्यों में विघ्न- बाधाओं एवं आर्थिक उलझनों का सामना रहेगा।

3 फरवरी से 28 फरवरी तक राशिस्वामी शुक्र मीन (उच्च) राशि में संचार करने से तथा 29 फरवरी से 27 मार्च तक शुक्र की साग्रही दृष्टि रहने से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि , अकस्मात् धन लाभ व उन्नत्ति के मार्ग प्रसस्थ होंगे। .

परन्तु 13 अप्रैल से 14 मई के मध्य इस राशि पर सूर्य की नीच दृष्टि रहने से बनते कामों में अड़चने पैदा होंगी।

व्यवसाय में आय कम व खर्च अधिक होंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार तथा घरेलु उलझनें बढ़ेंगी।

तारीख 18 जून से वर्ष के अंत तक शनि के साथ मंगल की भी सप्तम व अष्टमस्थ दृष्टि रहने से स्वभाव में उत्तेजना, तनाव व क्रोध अधिक रहेगा।

23 अक्टूबर से 16 नवंबर के मध्य राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में नीच राशिस्थ (कन्या) संचारित होगा। इस मध्य सूर्य भी तुला राशि पर नीच स्तिथि में संचरणशील रहेगा।

अतएव उपरोक्त अवधि तुला राशि वाले जातकों के लिए विशेष घटनाप्रद वाली होगी। आय में कमी तथा आकस्मिक खर्च अत्यप्रत्याशित रूप से बढ़ जायेंगे।

स्वास्थ्य भी ठीक न रहे तथा तनाव एवं घरेलू परेशानियां बढ़ने के योग हैं। तारीख 17 नवंबर से 10 दिसम्बर के मध्य शुक्र तुला में ही संचार करेगा।

जिस से बिगड़े कामों में सुधार होगा। निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। परन्तु खर्चों में भी अधिकता रहेगी।

तुला राशि हेतु उपाय Tula Rashifal 2021

(1) प्रत्येक शुक्रवार का विधवत व्रत रखना और कन्या पूजन करके कन्याओं में मीठा प्रसाद, फलादि, दक्षिणा सहित भेंट करना शुभ रहेगा।
(2) प्रत्यैक शनिवार (24 जनवरी के बाद) को शनि मंदिर में तेल सरसों, नारियल प्रसाद आदि यथा शक्ति चढ़ाना शुभ होगा। ऐसा कम से कम 7 शनिवार अवश्य करें।
(3) मंगलवार (प्रत्येक) श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना और नारियल भी श्री दुर्गा मंदिर में चढ़ाना शुभ रहेगा।

तुला राशि – जनवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – राशिस्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में होने से कार्य व्यवसाय सम्बन्धी को नयी योजना बनेगी।

परन्तु अत्यधिक भाग-दौड़ करने पर भी अधिक धन लाभ नहीं हो पायेगा।

सप्ताह के अंत में विशेष परिश्रम करने पर निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मेल जोल बढ़ेगा। किन्तु व्यर्थ की भाग-दौड़, तनाव व व्यर्थ का खर्च बढ़ेगा

उपाय : शुक्रवार का विधिवत व्रत करना शुभ होगा।

8 से 15 जनवरी – भाग्य स्थान पर राहु की स्तिथि एवं सूर्य-बुध-गुरु-शनि आदि की संयुक्त दृष्टि होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

अलग-अलग समस्याओं के बावजूद व्यावसायिक क्षेत्रों में भाग्यवश ही आय के साधन बनते रहेंगे।

व्यर्थ भाग-दौड़, तनाव रहेगा। परन्तु सप्ताह के अंत में विदेशी सम्बन्धियों से लाभ व विदेश गमन की योजना भी बन सकती है।

उपाय : मकर संक्रांति को खिचड़ी व तिल से बनी वस्तुओं का दान शुभ होगा।

16 से 23 जनवरी – राशि स्वामी शुक्र पंचम भाव में एवं चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध की स्तिथि होने से मिश्रित प्रभाव रहेगा।

संतान सम्बन्धी कोई रुका हुआ कार्य बनने के योग है। प्रयास करने पर किसी विशेष कार्य की सिद्धि होगी।

स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी, व्यर्थ भाग-दौड़, मानसिक तनाव एवं आर्थिक क्षेत्र में चुनौतियों का सामना रहेगा।

उपाय : गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाना शुभ होगा।

24 से 31 जनवरी – राशिस्वामी शुक्र पंचम भाव में संचार करने से विद्या एवं करियर सम्बन्धी गतिविधियां बनेंगी।

नई कार्य योजना बन सकती है। पारिवारिक मित्रों के सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।

परन्तु शनि की ढैया के प्रभाव से निर्वाह योग्य आय के लिए व्यावसायिक क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ेगा।

तनाव, धन का अपव्यय, स्वास्थ्य एवं साझेदारी के कार्यों में परेशनी रहेगी।

उपाय : तामसिक चीज़ों का पूरी तरह से परहेज करें।

तुला राशि – फरवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी– सप्ताह के आरंभ से चतुर्थ भाव में सूर्य-शनि एवं तारीख 3 फरवरी से शुक्र (मीन में) उच्चस्थ होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

कार्य व्यवसाय में अड़चनों के रहते दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।

परंतु व्यर्थ की भागदौड़ खर्च की अधिकता एवं अत्यधिक क्रोध के कारण कुछ कार्य बिगड़ने की स्थिति बनेगी।

सावधानी बरतें सप्ताह के अंत में हालात में परिवर्तन एवं आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ व्यस्तताएं भी बढ़ेगी।

उपाय : प्रतिदिन गायों को हरा चारा खिलाना शुभ होगा।

8 से 14 फरवरी– राशि स्वामी शुक्र (उच्च राशि) मीन में संचार करने से उत्साह एवं सौभाग्य में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी संतान सुख एवं धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

परंतु शनि की ढैया के प्रभाव से भूमि-वाहन आदि के संबंध में परेशानी, स्वास्थ्य ढीला, मानसिक तनाव एवं पिता-पुत्र में मतभेद भी रहेंगे।

परंतु विदेशी कार्यों में विघ्न के पश्चात कार्य सिद्धि के योग बनेंगे।

उपाय : प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना शुभ होगा।

15 से 22 फरवरी– पंचम भाव में सूर्य बुध एवं शुक्र छठे भाव में होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

आय की अपेक्षा धन का खर्चा अधिक होगा संतान संबंधी किसी विशेष कार्य में व्यस्त रहेंगे।

परंतु कार्य सिद्धि के लिए इंतजार करना पड़ेगा सप्ताह के अंत में हालात में कुछ परिवर्तन होंगे।

परंतु व्यर्थ भागदौड़ मानसिक तनाव स्वास्थ्य ढीला एवं धन का अपव्यय भी होगा।

उपाय: शुक्र का व्रत करना शुभ होगा

23 से 29 फरवरी– शनि की ढैया एवं तृतीय भाव में गुरु-मंगल-केतु की स्थिति होने से मिश्रित प्रभाव होगा।
यदपि विदेशी कार्यों व संबंधियों से लाभ के योग बनेंगे।

परंतु व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य शैली में परिवर्तन से आय के साधनों में वृद्धि होगी।

सप्ताह के अंत में घरेलू उन्हें एवं ग्रस्त जीवन में तनाव रहेगा में अधिक परेशानी एवं विरोधी सरगम रहेंगे स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें

तुला राशि – मार्च 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – इस राशि पर शुक्र की स्वग्रही दृष्टि रहने से परिश्रम एवं प्रयास करने पर कोई रुका हुआ कार्य बनेगा।

धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रिय बंधु से मुलाकात लाभकारी सिद्ध हो सकती है। स्त्री एवं संतान सुख मिलने के योग हैं।

परंतु शनि की ढैय्या के कारण व्यवसायिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढीला, माता-पिता से मतभेद एवं धन का अपव्यय होगा।

उपाय : प्रतिदिन श्री शुक्र गायत्री मंत्र का जप करके कन्या पूजन करना चाहिए

8 से 15 मार्च – राशि स्वामी शुक्र की स्वग्रही दृष्टि होने से धन लाभ एवं व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

परंतु सामान्य जन के लिए कार्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों एवं संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि, धार्मिक कार्यों में रुचि एवं बहन और बंधु सुख मिलेगा।

परंतु स्वास्थ्य ढीला, पेट विकार, व्यर्थ की भागदौड़, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन श्री शुक्र गायत्री मंत्र का जप करके कन्या पूजन करना शुभ होगा

16 से 23 मार्च – इस राशि पर शुक्र की दृष्टि एवं शनि की ढैय्या होने से मिश्रित प्रभाव होगा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क एवं व्यवसाय में उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे।

परंतु आलस्य में वृद्धि, स्वास्थ्य में खराबी, घर के कामों में अधिक खर्च, महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं और संघर्ष का सामना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार से मतभेद भी बढ़ेंगे।

उपाय : श्री सूक्त का पाठ करके कन्या पूजन करना शुभ होगा

24 से 31 मार्च –चतुर्थ भाव में मंगल-शनि एवं शनि की ढैय्या के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

अति महत्वपूर्ण कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे। परंतु गुस्सा ज्यादा, स्वभाव में तेजी एवं परिवार में कलह का भय बना रहेगा। सावधानी बरतें।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा

तुला राशि – मार्च 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

8 से 7 अप्रैल – राशि स्वामी शुक्र अष्टम भाव में एवं शनि की ढैय्या का प्रभाव भी रहने से विरोधियों द्वारा बनते कामों में अड़चनें पैदा करने से धन की हानि होगी।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष रहेगा सप्ताह के अंत में घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा।

संतान की चिंता बनी रहेगी परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे

उपाय – श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए

8 से 15 अप्रैल – सप्ताह के आरम्भ में आय कम व खर्च अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़, व्यर्थ खर्च, स्वास्थ्य ढीला एवं व्यवसायिक उलझनें बढ़ेंगी।

परिवार संबंधी किसी विशेष कार्य में कामयाबी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। परंतु सवारी आदि सुख साधनों में वृद्धि और परिवार में विलासादि कार्यों पर खर्च होंगे।

उपाय – वैशाख संक्रांति से प्रतिदिन वैशाख मास माहात्म्य का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक प्रदान करना चाहिए

16 से 23 अप्रैल – सप्ताह आरंभ से ही लाभेश सूर्य उच्च स्थिति में रहने से कार्य व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी।

प्रयास करने पर धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। नए-नए मित्रों से संपर्क बढ़ेगा।

परंतु शुक्र अष्टम भाव में संचार करने से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा।

पारिवारिक हालात भी उतार-चढ़ाव एवं परेशानियों वाले रहेंगे सप्ताह अंत में धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

उपाय – प्रतिदिन पाप प्रशमन स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

24 से 30 अप्रैल – इस राशि पर सूर्य-बुध की दृष्टि एवं राशि स्वामी शुक्र अष्टम भाव में होने से व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ कम एवं अनिश्चित हालात का सामना रहेगा।

धन का अपव्यय, सिर दर्द, आंखों में कष्ट एवं साझेदारी के कार्यों में हानि होगी।

संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी गुस्सा ज्यादा स्वभाव में तेजी, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा।

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए

तुला राशि – मई 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – इस राशि पर सूर्य की नीच दृष्टि एवं शुक्र अष्टम में होने से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न होंगे।

परंतु छोटे-छोटे कार्य निपटाने से निश्चित ही लाभ होगा। व्यर्थ की भागदौड़, संघर्ष अधिक एवं स्वास्थ्य ढीला रहेगा।

सप्ताह के अंत में अधिकांश समय व्यवसायिक कार्यो में उलझे रहेंगे। मानसिक तनाव व अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे

उपाय – श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 मई – इस राशि पर सूर्य की नीच दृष्टि एवं शनि की ढैय्या का अशुभ प्रभाव रहने से शरीर कष्ट, धन हानि, बनते कार्यों में विघ्न, मानसिक तनाव एवं सरकारी क्षेत्रों में विघ्नों का सामना रहेगा।

विभिन्न व्यावसायिक उलझनों के कारण मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा। परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे धर्म-कर्म में रुचि भी रहेगी।

उपाय – प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 मई – अष्टम भाव में सूर्य-बुध-शुक्र का योग होने से आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब से मन परेशान रहेगा।

घरेलू उलझनें बढ़ेंगी। स्वभाव में तेजी एवं शीघ्र उत्तेजित होने से कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में दैनिक कार्यों में विभिन्न अड़चन के बावजूद प्रगति एवं कामयाबी के योग बनेंगे। परंतु शरीर कष्ट व किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी सावधानी बरतें।

उपाय – श्री शिव पूजन करना शुभ होगा

24 से 31 मई – अष्टम भाव में शुक्र का योग एवं चतुर्थ में गुरु-शनि का योग होने से पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति अनिश्चित रहेगी।

परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य परेशानी, मानसिक तनाव, सिरदर्द एवं जमीन जायदाद का क्रय विक्रय करते समय सावधानी बरतें किसी विशेष से धोखा मिलने के आसार हैं।

उपाय – श्री शिव पूजन करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा

तुला राशि – जून 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – अष्टम भाव में सूर्य-शुक्र एवं शनि की ढैय्या के कारण व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी।

परंतु विभिन्न अड़चनों के बावजूद दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। अत्यधिक परिश्रम करने पर भी आशा अनुसार लाभ में कमी रहेगी।

यद्यपि व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परंतु घरेलू उलझनों के कारण अड़चनें, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा।

उपाय – शुक्रवार का व्रत करके कन्या पूजन करना शुभ होगा

8 से 15 जून – चतुर्थ भाव में गुरु-शनि का योग होने से मिश्रित प्रभाव होगा। पूर्वार्ध भाग में कारोबार मध्यम एवं धन लाभ साधारण रहेगा।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे किसी नए कार्य की योजना बनेगी। परंतु योजना को कार्य रूप देने में विलंब होगा।

सप्ताह के अंत में किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक लेन-देन करने पड़ेंगे स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

16 से 23 जून – भाग्य स्थान पर सूर्य-बुध-राहु का योग एवं शनि की ढैय्या का अशुभ प्रभाव रहने से मिश्रित प्रभाव होगा।

व्यर्थ की भागदौड़, आय कम व खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक एवं आर्थिक समस्याएं पैदा होंगी।

परंतु सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में किसी से व्यर्थ तकरार ना करें अन्यथा कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

उपाय – तारीख 21 को सूर्य ग्रहण के बाद ब्राह्मण को दान दें

24 से 30 जून – इस सप्ताह में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि एवं निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु पर्याप्त लाभ नहीं होगा। खर्च भी अधिक होंगे सरकारी क्षेत्रों में परेशानी एवं भाग्यवती विदेश कार्यों में प्रगति तथा लाभ के योग बनेंगे।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं घरेलू कलह के कारण मन अशांत असंतुष्ट रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

तुला राशि – जुलाई 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – भाग्य स्थान पर सूर्य-बुध-राहु एवं शनि के साथ मंगल की भी दृष्टि होने से स्वभाव में तेजी, उत्तेजना, क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी।

अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत होगा। परंतु अत्यधिक संघर्ष के पश्चात भाग्यवश ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

सप्ताह के अंत में वांछित सफलता के लिए उच्च परिश्रम एवं पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता होगी

उपाय – प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 जुलाई – इस सप्ताह में भी मंगल व शनि की दृष्टि एवं अष्टम में शुक्र की स्थिति होने से व्यवसाय में अनिश्चितता एवं भागदौड़ अधिक रहेगी।

चिंताओं में वृद्धि, फिजूलखर्ची अधिक एवं परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। किसी निकट बंधु से वैचारिक मतभेद भी रहेंगे। सप्ताह के अंत में आय के साधन बनेंगे बिगड़े काम में सुधार होगा

उपाय – प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करके मीठा प्रसाद बांटना शुभ होगा

16 से 23 जुलाई – इस सप्ताह में किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक लेन-देन करने पड़ेंगे।

किसी नए उद्योग की योजना में विवाद उत्पन्न होंगे। विरोधी सरगर्म रहेंगे परंतु सुख साधनों पर धन का खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला, पेट विकार एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी। परिवार में कलह से मानसिक तनाव बढ़ेगा।

उपाय – प्रतिदिन तारीख 15 अगस्त तक श्रावण माहात्म्य का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 जुलाई – इस सप्ताह में आय से अधिक खर्च होगा। व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव एवं मन अशांत रहेगा।

व्यवसाय क्षेत्र में धैर्य एवं संयम पूर्वक परिश्रम करने से ही लाभ के योग बनेंगे। परंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

सप्ताह के अंत में अपने व्यवहार तथा परिश्रम द्वारा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी परंतु मनोरंजन आदि की ओर रुझान अधिक होगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री सूक्त एवं श्री महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

तुला राशि – अगस्त 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – सप्ताह के आरम्भ से शुक्र-राहु का योग भाग्यस्थान पर होने से भाग्यवश ही व्यावसायिक क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुधार एवं कुछ अनुकूल परिस्तिथियां बनेंगी।
उच्च प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल एवं मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। परन्तु गुस्सा ज्यादा, मानसिक तनाव, परिवार में कलह एवं मतभेद रहेंगे।

8 से 15 अगस्त-  भाग्य स्थान पर शुक्र- राहु का योग एवं मंगल- सैनी की दृष्टि होने से आर्थिक प्रयासों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में  सहजता से सफलता नहीं मिलेगी।

सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु आय से खर्च अधिक होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि और मनोरंजन आदि में ध्यान अधिक रहेगा।  व्यर्थ भागदौड़,  मानसिक तनाव एवं मन अशांत रहेगा

उपाय-  शुक्रवार को श्री रुद्राभिषेक करना शुभ होगा

16 से 23 अगस्त-  सप्ताह के आरंभ से लाभ है सूर्य लाभ स्थान पर एवं भाग्य स्थान पर शुक्र- राहु  का योग होने से मिश्रित प्रभाव होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से सरकारी क्षेत्रों में सफलता के योग हैं

गत दिनों किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। संतान का भी विशेष सहयोग प्राप्त होगा परंतु नौकरी के लिए दौड़- धूप अधिक रहेगी सप्ताह के अंत में भाग्य  वश ही संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के मध्य कार्य बनते जाएंगे

उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

24 से 31 अगस्त – लाभ स्थान पर राहु- शुक्र का योग होने से परिश्रम एवं पुरुषार्थ करने पर धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा परंतु साझेदारी के कार्य में परेशानी रहेगी। सप्ताह  के अंत में लाभ है सूर्य के प्रभाव से किसी उच्चाधिकारी से संपर्क लाभकारी रहेगा स्थान परिवर्तन नौकरी में उन्नति के योग हैं।

तुला राशि – सितंबर  2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 सितंबर – राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में एवं सूर्य का लाभ स्थान पर संचार होने से भाई- बंधुओं से मेल मिलाप एवं शुभ यात्राएं भी होंगी। सर्विस में उतार- उतार चढ़ाव उतार-चढ़ाव एवं  संघर्ष के बावजूद किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से विशेष कार्य में सफलता के योग बनेंगे।

परंतु मंगल- सनी की दृष्टि के कारण परिवार में मतभेद एवं कार्यक्षेत्र में क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी सुख साधनों पर धन का खर्च अधिक होगा

उपाय-  स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 सितंबर –  शनि- मंगल की दृष्टि होने से आशाओं के अनुरूप सफलता में कमी रहेगी मन अशांत एवं उदासीन रहेगा। किसी निकट संबंधी से तकरार एवं आलस्य भी बढ़ेगा

परंतु लाभेश सूर्य लाभ स्थान पर होने से व्यवसायिक कार्यो में सफलता और नवीन योजनाएं भी लाभान्वित करेंगी। कुछ कार्यों में धीरे- धीरे धीरे-धीरे प्रगति और उन्नति के योग बनेंगे।

16 से 23 सितंबर – इस सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा परिवार में शुभ एवं धार्मिक कार्य भी संपन्न होंगे। व्यवसायिक कार्यो में सफलता और किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने में व्यस्त रहेंगे परंतु संतान संबंधी चिंता रहेगी। लाभेश सूर्य द्वादश होने से पिता- पुत्र में मतभेद एवं पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद के भी योग हैं सावधानी बरतें

24 से 30 सितंबर-  लाभेश सूर्य द्वादश भाव में एवं शनि की दृष्टि होने से मिश्रित प्रभाव होगा रोजगार के लिए दौड़-धूप अधिक रहेगी विदेशी कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी,  संतान चिंता एवं पारिवारिक व्यवहार विशेष अनुकूल नहीं होगा। आय के साधन सीमित परंतु खर्च अधिक रहेंगे सप्ताह के अंत में क्रय-विक्रय के कार्यों में किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी

तुला राशि – अक्टूबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर-  राशि स्वामी शुक्र लाभ स्थान पर होने से अत्यंत संघर्ष के बावजूद कार्य में सफलता के योग बनेंगे धन लाभ एवं सुख साधनों में वृद्धि होगी परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

परंतु संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी किंतु लाभेश सूर्य द्वादश होने से स्वास्थ्य परेशानी, सरकारी क्षेत्रों में परेशानी,  सिर दर्द,  आंखों में कष्ट,  यात्रा में चोट आदि लगने का भय है सावधानी बरतें

8 से 15 अक्टूबर-  लाभेश सूर्य द्वादश भाव में एवं राशि स्वामी शुक्र लाभ स्थान पर है परिश्रम एवं पुरुषार्थ से लाभ के अवसर मिलेंगे। बिगड़े कार्य में सुधार परंतु साझेदारी के कामों में परेशानी हो सकती है सरकारी क्षेत्रों में एवं उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सहयोग मैं कमी से मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा

16 से 23 अक्टूबर – राशि स्वामी शुक्र लाभ स्थान पर एवं मंगल- शनि की दृष्टि होने से मिश्रित प्रभाव होगा।  संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे स्थानांतरण का भय रहेगा।

परंतु आर्थिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा गुस्सा ज्यादा बनते कामों में विभिन्न एवं धन का लेन-देन करते समय धोखे की संभावना रहेगी सावधानी बरतें

उपाय – संक्रांति से कार्तिक मास माहात्म्य का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

24 से 31 अक्टूबर-  सप्ताह के आरंभ से ही शुक्र द्वादश भाव में नीच राशिगत ( कन्या)  एवं सुरभि किस राशि पर नीच स्थिति में रहने से यह सप्ताह विशेष घटना प्रद रहेगा।  आय में कमी,  आकस्मिक खर्च एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।  आलस्य में वृद्धि,  मन अशांत रहेगा

उपाय-  प्रतिदिन कार्तिक मास माहात्म्य का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक आर्य प्रदान करना चाहिए

तुला राशि – नवंबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर –  राशि स्वामी शुक्र द्वादश एवं शनि की ढैया के प्रभाव से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। परंतु धन का खर्च अधिक एवं विघ्नों के बावजूद विदेशी कार्यों में प्रगति के आसार बढ़ेंगे यह सप्ताह विशेष घटना प्रद ही रहेगा।

सप्ताह के अंत में आने से में वृद्धि,  स्वास्थ्य ढीला,  धन का अपव्यय एवं गुस्सा ज्यादा होने से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

8 से 15 नवंबर-  राशि स्वामी शुक्र नीच राशि गद्दार करने से धन का अपव्यय,  व्यर्थ तनाव,  घरेलू उलझनों के कारण मन परेशान एवं उदासीन रहेगा।  व्यावसायिक क्षेत्रों में पर्याप्त लाभ में कुछ कमी रहेगी सप्ताह के अंत में परिवार में मतभेद,  गुस्सा ज्यादा,  पेट विकार तथा विरोधियों द्वारा निर्मूल शंकाओं को बढ़ावा मिलेगा।

उपाय-  श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 नवंबर –  तारीख 17 से राशि स्वामी शुक्र तुला राशि में संचार करेगा जिससे इस सप्ताह में कुछ बिगड़े काम में सुधार होगा।  आकस्मिक धन लाभ एवं कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल होने लगेगी परिवार का सहयोग भी विशेष होगा। परंतु अष्टम राहु के कारण स्वास्थ्य परेशानी,  के आलस्य एवं चोट आदि लगने का भय है

24 से 30 नवंबर-  राशि स्वामी शुक्र तुला में  स्वराशि गत है जिससे कुछ अप्रत्याशित लाभ और हर्षोल्लास बढ़ाएगा। विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने के भी संकेत हैं

परंतु द्वितीय भाव में सूर्य- केतु के प्रभाव से अत्यधिक परिश्रम के बावजूद आशा अनुरूप लाभ में कमी एवं कार्यों में विघ्नों का सामना रहेगा धन संचय करने में कठिनाई होगी सप्ताह के अंत में शरीर अस्वस्थ,  मन में उदासीनता,  तनाव के कारण कुछ न कुछ परेशानी बनी रहेगी

तुला राशि – दिसंबर 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर –  राशि स्वामी शुक्र तुला राशि में संचार करने से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।  व्यवसाय नौकरी में परिवर्तन एवं उन्नति के योग बनेंगे शासकीय कार्यों को जनता से करने का प्रोत्साहन प्रबल होगा। कोई रुका हुआ विशेष कार्य बनेगा विदेशी संबंधों से संपर्क लाभकारी होंगे परंतु धन का संचय करने में परेशानी होगी

उपाय – प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 दिसंबर-  सप्ताह के आरंभ  के प्रथम 2 दिनों में मान- सम्मान में वृद्धि एवं यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।  यथोचित लाभ से खुशी प्राप्त होगी परंतु आमोद- पर के साधनों में विस्तार एवं खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में  पारिवारिक परेशानी,  दांपत्य जीवन में मतभेद एवं आर्थिक उलझने बनेगी।  मन परेशान एवं किसी गुप्त रोग के कारण कष्ट के योग हैं सावधानी बरतें

16 से 23 दिसंबर –  इस सप्ताह में व्यावसायिक क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों का सामना रहेगा। विभाग भागदौड़ अधिक आर्थिक उलझनों मन अशांत रहेगा।  परंतु उत्तरार्ध भाग में धन  प्राप्ति के साधन बनते रहेंगे कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार एवं रुका हुआ विशेष कार्य बनेगा। विदेशी संबंधों से लाभ एवं विदेश गमन की योजना भी बनेगी

24 से 31 दिसंबर –  इस सप्ताह में अति विशिष्ट व्यक्तियों एवं श्रेष्ठ जनों से मुलाकात लाभकारी होगी विदेशी कार्यों में प्रगति एवं रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।   यद्यपि उत्साह एवं  संघर्ष शक्ति प्रबल होगी परंतु पिता-पुत्र मतभेद तथा विरोधियों द्वारा निर्मूल शंकाओं को बढ़ावा मिलेगा

उपाय –  स्वास्थ्य रक्षा के लिए प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना शुभ होगा

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment