Hindu Boy Names with r हिन्दू नवजात लड़कों के र से शुरू होने वाले नाम उसके अर्थ सहित जानिए। साथ ही जाने इन नामों की राशि, शुभ अंक, गृह, मित्र राशि के बारे में।
नमस्कार
अगर आप हमारी इस पोस्ट पर हैं इसका मतलब आपके घर पर नवजात शिशु का आगमन हुआ है। या आगमन होने वाला है। सबसे पहले आपको हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम नवजात के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं
अपने नवजात शिशु के आगमन पर हर माता पिता को कितनी खुशी मिलती है। इसके कल्पना मात्र से सबका मन प्रफुल्लित हो जाता है।
पूरे घर में उत्सव का माहौल होता है। सभी घरवाले, नाते रिश्तेदार, जान पहचान वाले खुशी मनाते है इसी ख़ुशी के माहौल की बीच शुरू होती है। बच्चे के नाम की खोज।
बच्चे का सही नाम खोजने में थोड़ा समय और सावधानी बरती जा सकती है, लेकिन यह बहुत मज़ेदार भी हो सकता है। वास्तव में, यह एक नए माता-पिता के रूप में किए गए पहले और सबसे बड़े फैसलों में से एक है।
क्या आप एक ऐसे नाम की तलाश कर रहे हैं, जो पारिवारिक परंपरा की बात करता हो या सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान करता हो?
आप चाहते हैं कि आप अपने बेटे का पूरी तरह से अद्वितीय नाम रखे? अपने पसंदीदा नाम खोजने के लिए एक नज़र इस लिस्ट पर डालें। और अपने बच्चे के लिए R se naam पाने के अनुभव का आनंद लें।
नाम | नाम का अर्थ | लिंग | धर्म |
राज | स्वच्छ, राजा, राज्य | लड़का | हिंदू |
राजेश | राजाओं का भगवान, सम्राट | लड़का | हिंदू |
रघु | तीव्र, तेज, भगवान रामचंद्र जी के परिवार | लड़का | हिंदू |
रघुवीर | रघुकुल के वीर वंशज, भगवान रामचंद्र जी का एक नाम | लड़का | हिंदू |
रघुराज | रघुकुल के वीर वंशज, भगवान रामचंद्र जी का एक नाम | लड़का | हिंदू |
रघुपति | श्री रामचंद्र जी, रघुकुल के स्वामी | लड़का | हिंदू |
रघुनाथ | श्री रामचंद्र जी, रघुकुल के स्वामी | लड़का | हिंदू |
राम | श्री रामचंद्र जी | लड़का | हिंदू |
रामेश्वर | भगवान शिव, दक्षिण भारत में समुद्र किनारे बारह ज्योत्रिलिंगो में से एक | लड़का | हिंदू |
रचित | रचना, अविष्कार, निर्मित, रूप | लड़का | हिंदू |
राधे | कर्ण, राधा का पुत्र | लड़का | हिंदू |
राधेश्याम | श्री कृष्ण और राधा | लड़का | हिंदू |
राकेश | रात्रि के भगवान, चन्द्रमा, निशापति | लड़का | हिंदू |
राजदीप | सर्वश्रेष्ठ राजा | लड़का | हिंदू |
रमेश | किसी खतरे से रक्षा करने वाला परिरक्षक, भगवान विष्णु | लड़का | हिंदू |
रितेश | सत्य के भगवान, परम्परा | लड़का | हिंदू |
रंजन | सुखद, मनभावन, रंगने की क्रिया, प्रसन्न चित्त | लड़का | हिंदू |
रवि | सूर्य, आग, विशेषज्ञ, अशोक का पेड़, धृतराष्ट्र का पुत्र | लड़का | हिंदू |
रविंद्र | सूर्य के स्वामी, सूर्य भगवान | लड़का | हिंदू |
रोहन | भगवान विष्णु का एक और नाम, स्वर्ग, बढ़ने वाला | लड़का | हिंदू |
रोहित | लाल, रक्त, सूर्य, आभूषण | लड़का | हिंदू |
रेहान | सुगन्धित पौधा, राजा, मीठी तुलसी | लड़का | हिंदू |
रणवीर | विजेता, योद्धा, युद्ध जीतने वाला, जिसने रण जीता हो | लड़का | हिंदू |
राजीव | नीला कमल | लड़का | हिंदू |
राहुल | लगाव, बुद्ध के पुत्र, सक्षम, कुशल | लड़का | हिंदू |
राघव | भगवान राम, रघु के वंशज | लड़का | हिंदू |
राघवानंद | लड़का | हिंदू | |
रामानुज | राम के छोटे भाई | लड़का | हिंदू |
रामदत्त | भगवान राम का आशीर्वाद, आकर्षक, सर्वोच्च आत्मा | लड़का | हिंदू |
रविश | कामना, प्यार, सूर्य | लड़का | हिंदू |
रवीश | कामना, प्यार, सूर्य | लड़का | हिंदू |
रवि किरण | सूर्य, सूर्य की किरण | लड़का | हिंदू |
रवि किरन | सूर्य, सूर्य की किरण | लड़का | हिंदू |
रवि किशन | सांवला, भगवान श्री कृष्ण, सूर्य | लड़का | हिंदू |
रितुराज | ऋतुओं का राजा | लड़का | हिंदू |
रक्षित | जिसकी रक्षा की हो, पहरा, सुरक्षित | लड़का | हिंदू |
रतनेश | कुबेर भगवान, जवाहरातों के राजा | लड़का | हिंदू |
रजनीश | चन्द्रमा, रात के भगवान, देवताओं के राजा | लड़का | हिंदू |
रतिराम | लड़का | हिंदू | |
रतन | गहना, नग, कीमती पत्थर | लड़का | हिंदू |
रत्नाकर | सागर, गहना मेरा | लड़का | हिंदू |
रणदीप | युद्ध के नायक, आधुनिक, रचनात्मक, अस्थिर | लड़का | हिंदू |
राजा | आशा, राजा | लड़का | हिंदू |
राजदेव | भगवान, प्रभु | लड़का | हिंदू |
रवनीत | सूर्य के समान नैतिकता, सूर्य | लड़का | हिंदू |
रतनप्रकाश | लड़का | हिंदू | |
रतीक | लड़का | हिंदू | |
रणधीर | बहादुर, योद्धा, प्रकाश | लड़का | हिंदू |
रंगनाथ | रंगों के भगवान, विष्णु भगवान | लड़का | हिंदू |
हमें उम्मीद है आपको र से शुरू होने वाले लड़कों के नाम में से कोई भी एक नाम पसंद आया होगा। अगर आपने कोई नाम इनमे से अपने बच्चे के लिए इनमे से चुना है तो वो नाम कौन सा है।
हमें कमेंट कर के अवश्य बतायें इसके अतिरिक्त अगर आप कोई भी नाम का सुझाव देना चाहते हैं तो हमें अवश्य लिखें।