जहां एक तरफ जनता पानीपत की ट्रेलर में अर्जुन कपूर की संवाद अदायगी की आलोचना कर रही है, वहीं इस बीच आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की घोषणा कर दी है।
जो लोग नहीं जानते उन्हें हम यह बताना चाहेंगे कि लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक पुनर्निर्माण है। हॉलीवुड की इस फिल्म में टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
यह फिल्म बेहद प्रसिद्ध हुई थी और इसने जनता के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। जिस वजह से आमिर खान अब भारतीय जनता के लिए इस फिल्म का पुनर्निर्माण लेकर आ रहे हैं।
आमिर खान ने फिल्म की घोषणा एक वीडियो शेर करके की। इस वीडियो में एक सफेद पंख नीले आसमान में लहराता हुआ नज़र आ रहा है और बैकग्राउंड में प्रीतम का म्यूजिक बज रहा है। इस संगीत को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए आमिर ने लिखा कि ,” क्या पता हम में है कहानी या है कहानी में हम!” सुनने में आ रहा है कि करीना कपूर खान भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएँगी।
1994 में रिलीज़ हुई मूल फिल्म फॉरेस्ट गंप में एक कृपालु व्यक्ति के सफर के बारे में बताया गया है जो अनजाने में 20 वीं सदी के यूएस में हो रहे कई ऐतिहासिक घटनाओं को बदल देता है।
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्रिस्मस 2020 पर रिलीज़ की जाएगी। दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। परंतु बड़े बजट वाली फिल्मों में सिर्फ यह अकेला नाम नहीं है। 2020 में कई अन्य भव्य फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं।
5 Bollywood upcoming Movies आइए हम आपको बताते हैं आने वाली कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में :
तख्त
करण जौहर के इस बेहतरीन प्रोजेक्ट के इंतज़ार में दर्शक पलकें बिछाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि करण के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद ही महत्वपूर्ण और भव्य है।
इसमें हमारे मनपसंद सितारे मुघल सिंहासन के लिए लड़ते हुए नज़र आएँगे। ड्रामे से भरपूर इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडणेकर, जानवी कपूर और अनिल कपूर बेहतरीन किरदारों में नज़र आएँगे।
ये भी पढ़ें : क्या देखें हैं अपने इन बॉलीवुड के सितारों के हमशक्ल?
छप्पाक
मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एसिड अटैक उत्तरजीवीयों की कहानी को दर्शाती है। इस कहानी में दीपिका पादुकोण मालती नाम का किरदार निभाते हुए नज़र आएँगी।
मालती एसिड अटैक से पीड़ित नौजवान लड़की है। इस कहानी में मालती के अद्भुत साहस का वर्णन किया जाएगा। दीपिका ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।
दीपिका के रूपांतर के लिए भी फिल्म की टीम ने बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म में विकास मस्से एक अमोल नाम के लड़के का किरदार निभाएंगे जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जनवरी 10, 2020 को रिलीज की जाएगी।
शमशेरा
यह फिल्म डकैत जनजाति की कहानी को दर्शाती है जिन्होंने अधिकार और आज़ादी के लिए ब्रिटिश सरकार से लड़ाई लड़ी थी।
इस फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर का बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा। आस लगाई जा रही है कि यह फिल्म जुलाई 2020 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
आरआरआर (5 Bollywood upcoming Movies)
बाहुबली के बाद एक बार फिर एस एस राजामौली स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं। तेलुगू भाषा में पेश किए जाने वाले इस ड्रामा में आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण, एन टी रामा राओ अभिनय करते हुए नज़र आएँगे।
यह कल्पित ड्रामा स्वतंत्रता सैनानियों अल्लुरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी के बारे में बताएगा। संभावना की जा रही है कि यह फिल्म जुलाई 2020 में रिलीज़ की जाएगी।
तन्हाजी : द अंसंग वॉरियर
यह फिल्म जीवनी संबंधी सामयिक नाटक है जिसे 17 वीं सदी के दौर में दर्शाया गया है।
इस फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान पटौदी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे।
यह फिल्म तनाजी मलुसरे की कहानी पर फिल्माई जाएगी जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के मुख्य सेनानी थे।
भारतीय इतिहास में तानहाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है परन्तु उनके बलिदानों को पर्याप्त समानता नहीं मिल पाई थी।
इसलिए यह फिल्म उनके अद्भुत साहस और बलिदान की कहानी को दर्शाती है।
माना जा रहा है कि 10 जनवरी 2020 को यह फिल्म सिनेमाघरों में पेश की जाएगी।