सिंह राशि 2021 वार्षिक राशिफल जानिए

Singh Rashifal 2021 : वर्ष के आरम्भ से 29 मार्च तक और पुनः 30 जून से 19 नवम्बर तक इस राशि पर गुरु की शुभ (नवम) दृष्टि पड़ने से शुभ कार्यों की ओर प्रवृति बढ़ेगी।

अकस्मात् धन लाभ हो सकता है। और बिगड़े कामों में धीरे-धीरे सुधर होगा।

परन्तु 24 जनवरी से शनि षष्ठस्थ संचार करने से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

14 जनवरी से सूर्य भी षष्ठस्थ संचार करने से कार्यों में विलम्ब होगा। इन दिनों क्रोध करने से बचें।

12 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य की तथा 22 मार्च से 3 मई तक अष्ठम दृष्टि रहने से उत्साह एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। परन्तु उत्तेजना और क्रोध से बचना होगा।

14 मार्च से 12 अप्रैल तक सूर्य अष्टमस्थ होने से पिता एवं स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

13 अप्रैल से 13 मई तक राशिस्वामी सूर्य उच्च राशिस्थ (मेष) होने से भाग्योन्नति, उच्च प्रतिष्ठित व देश विदेश के लोगों से संपर्क बनेंगे। विदेश भ्रमण की योजना भी बन सकती है।

तारीख 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक, सूर्य इसी राशि में संचार करने से व्यवसाय में धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
विघ्नो के बावजूद कुछ बिगड़े हुए कामों में सुधर होगा। मन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परन्तु क्रोध से बचना होगा।

28 सितम्बर से 22 अक्टूबर तक शुक्र सिंह राशिगत रहने से भौतिक सुखों की प्राप्ति, कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी परन्तु खर्चे भी बढ़ चढ़ कर रहेंगे।

सिंह राशि हेतु कुछ उपाय Singh Rashifal 2021

(1) रविवार का व्रत रखना और सूर्य भगवान को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।
(2) हर संक्रान्ति को ‘सूर्य गायत्री मंत्र’ की एक माला और सूर्यार्घ्य दें। किसी धर्मस्थान पर आटा, गुड़, लाल फल एवं लाल वस्त्र दान करना शुभ रहेगा।
(3) विद्यार्थियों के लिए गायत्री मन्त्र का जाप करना शुभ होगा।
(4) अपने जन्मदिन पर पूजन करवाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अवश्य दें।

सिंह राशि – जनवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – इस सप्ताह पंचम भाव में राशिस्वामी सूर्य-बुध-गुरु-शनि-केतु युक्त होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

धन-लाभ एवं भाग्य में उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। नए-नए मित्रों से सम्बन्ध स्थापित होंगे।

परन्तु संतान सम्बन्धी विभिन्न समस्यायें एवं गुप्त चिंतायें बनी रहेंगी। कटुभाषा का प्रयोग करने के कारण परिवार में मतभेद हो सकते है। सावधानी रखें।

उपाय : रोजाना भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य देना शुभ होगा

8 से 15 जनवरी – पंचम भाव में चतुग्रही योग केतु के साथ होने से बनते कामों में विघ्न, गुप्तचिंतायें, संतान सम्बन्धी चिंता एवं पिता-पुत्र में मतभेद हो सकते हैं।

किसी नए कार्यक्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। और भगवतकृपा से आय के साधन बनेंगे।

परन्तु दूरस्थ यात्रायें अनावश्यक तकरार खर्च भी बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

उपाय : माघ संक्रांति को यथाशक्ति तिल के बने पदार्थ, फल, अनाज व वस्त्र दान करना शुभ होगा

16 से 23 जनवरी – राशिस्वामी सूर्य-बुध युक्त छठे स्थान पर संचार करने से मिश्रित प्रभाव रहेगा।

कार्य व्यवसाय में संघर्ष के बाद ही आय के साधन बनेंगे। आकस्मिक धन खर्च भी अधिक रहेगा।

आलस्य एवं तनावपूर्ण परिस्थितियां बनने से मानसिक तनाव एवं आवेश में कोई बनता काम बिगड़ सकता है।

सावधानी रखें। अपनी बुद्धि और विवेक से कोई भी कार्य करना शुभ होगा।

उपाय : स्वास्थ्य रक्षा के लिए षट्तिला एकादशी का व्रत करके श्री विष्णुसहस्रणाम का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 जनवरी – सप्ताह के आरम्भ में राशिस्वामी सूर्य-बुध-शनि युक्त छटे भाव में होने से संतान सम्बन्धी परेशानी, पिता-पुत्र मतभेद और सरकारी क्षेत्रों में मुकदमे आदि की परशानी हो सकती है।

परन्तु इस राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से धर्म-कर्म के कार्यों की प्रवृति बढ़ेगी। अक्समात धन-लाभ एवं बिगड़े हुए कामों में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत है।

स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्यायें हो सकती हैं। सावधानी बरतें।

उपाय : श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करके कन्यापूजन करना शुभ होगा।

सिंह राशि – फरवरी 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी – राशि स्वामी सूर्य-शनि सयुक्त छठे भाव में संचार करने से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना रहेगा।

बनते कार्यों में विघ्न एवं विलंब के योग हैं क्रोध एवं उत्तेजना से बचें उत्तरार्ध भाग में धन आगमन के साधन बनेंगे।

किसी मित्र की सहायता से रुका हुआ कार्य बनेगा किंतु स्वास्थ्य ढीला एवं सिर दांत व आंखों में कष्ट से परेशानी होगी।

उपाय : स्वास्थ्य रक्षा हेतु श्री षष्ठीदेवी स्त्रोत एवं दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 14 फरवरी – पंचम भाव में मंगल-गुरु-केतु युक्त एवं छठे भाव में सूर्य-शनि का संचार होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

प्रत्येक कार्य में विघ्न एवं धन का खर्च अधिक होगा घरेलू परेशानियों के कारण तनाव अधिक रहेगा।

परंतु गुरु की शुभ दृष्टि होने से प्रयास करने पर कोई दूसरा कार्य बनेगा आय के साधनों में वृद्धि एवं मान सम्मान भी बढ़ेगा।

किंतु नवीन कार्य को कार्य रूप देने में विलंब होगा स्वास्थ्य भी ढीला रहेगा।

उपाय : श्री गणेश चतुर्थी का व्रत करना शुभ होगा

15 से 22 फरवरी – इस राशि पर राशि स्वामी सूर्य-बुध की संयुक्त दृष्टि होने से किसी प्रतिष्ठित मित्र के सहयोग से बिगड़ा कार्य बनेगा।

कार्य व्यवसाय में परिश्रम के पश्चात ही लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी धर्म-कर्म में रुझान रहेगा।

परंतु संतान संबंधी चिंता, स्वास्थ्य परेशानी, गुप्त चिंता एवं चोट आदि लगने का भय रहेगा सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में विरोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

उपाय : श्री महाशिवरात्रि का विधिपूर्वक व्रत करके दारिद्रय-दहन श्री शिव स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

23 से 29 फरवरी – इस राशि पर सूर्य-बुध एवं गुरु की दृष्टि होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।

भाग्यवश निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे पंचमस्थ मंगल-गुरु-केतु युक्त होने से संतान को विद्या के क्षेत्र में विघ्न बाधाएं एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

किसी विशेष से धोखे की संभावना भी बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन विधिपूर्वक भगवान सूर्य को मंत्र पूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

सिंह राशि – मार्च 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – इस सप्ताह में कठिन परिश्रम के पश्चात ही कुछ आय के साधन बनेंगे। परंतु धन का खर्च अधिक परिवार में व्यर्थ का तनाव और शांत माहौल रहेगा।

यात्रा में विघ्न परंतु संबंधियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा सप्ताह के अंत में विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।

विदेशी संबंधों से आर्थिक लाभ के योग किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

8 से 15 मार्च – इस सप्ताह में कठिन परिश्रम के पश्चात ही लाभ की संभावना बढ़ेगी। विलास आदि कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

भूमि वाहन आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना बनेगी परंतु ग्रह स्थिति के अनुसार अनावश्यक तकरार, ग्रह कलेश एवं क्रोध व उत्तेजना से परिवार में उलझनें बढ़ेंगी।

संतान के कैरियर संबंधी चिंताएं रहेंगी स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन श्री “हनुमदकवच” का पाठ करना शुभ होगा स्त्रियों को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए

16 से 23 मार्च – सप्ताह के आरंभ से ही राशि स्वामी सूर्य अष्टम भाव में शनि द्वारा दृष्ट है। जिससे शरीर कष्ट कुछ घरेलू एवं व्यवसायिक वाहनों के कारण मन अशांत एवं परेशानी बढ़ेगी।

आय से खर्च भी अधिक रहेंगे। प्रत्येक कार्य में विघ्न बाधाएं परंतु संतान के कैरियर संबंधी गंभीरता से योजना पर ही उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सप्ताह के अंत में क्रोध एवं उत्तेजना से बचें।

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती में से अर्गला स्त्रोत का पाठ करना चाहिए

24 से 31 मार्च – राशि स्वामी सूर्य अष्टम में होने से कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। परोपकार एवं सत्कर्मों की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी।

परंतु परिवार संबंधी कार्यों में अस्थिरता एवं असमंजस के हालात बनेंगे मंगल की अष्टम दृष्टि होने से उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी।

भूमि सवारी आदि का क्रय विक्रय भी होने के योग हैं। परंतु शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा भी करेंगे सावधानी बरतें।

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्याओं में मीठा प्रसाद बांटना शुभ होगा

सिंह राशि – अप्रैल 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – राशि स्वामी सूर्य अष्टम में शनि द्वारा दृष्ट है। जिससे पिता एवं स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

आय से खर्च अधिक होगा उत्साह एवं पुरुषार्थ में यद्यपि वृद्धि होगी परंतु क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बनता काम बिगड़ सकता है।

व्यर्थ भागदौड़ एवं परिवार में अस्थिरता एवं असमंजस के हालात बनेंगे। संतान के कैरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री सूर्याष्टक का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

8 से 15 अप्रैल – इस राशि पर मंगल की दृष्टि रहने से व्यर्थ की भागदौड़ अधिक परंतु धन लाभ मध्यम रहेगा।

क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ खर्च होने से परेशानी होगी साझेदारी के कार्यों में हानि एवं संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी।

सप्ताह के अंत में नए लोगों के सहयोग से अतिविशेष उलझा हुआ कार्य पूर्ण होने के भी योग बनेंगे। परंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

उपाय : वैशाख संक्रांति से वैशाख मास माहात्म्य का पाठ शुरू करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

16 से 23 अप्रैल – राशि स्वामी सूर्य उच्च स्थिति में (मेष राशि) होने से भाग्यवश ही व्यवसायिक क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

देश विदेश के लोगों के साथ संपर्क बनेंगे विदेश गमन की भी योजना बनेगी। परंतु मंगल की दृष्टि रहने से क्रोध एवं उत्तेजना से बनते कामों में विघ्न रहेगा।

धन का खर्च भी अधिक होगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें।

24 से 30 अप्रैल – राशि स्वामी भाग्य स्थान पर संचार करने से व्यापार/नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

धन प्राप्त होगा परंतु विलास आदि कार्यों पर धन का खर्च होगा। विदेशी संबंधों से लाभ के योग हैं।

परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होगा परंतु संतान संबंधी चिंता तथा स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। क्रोध एवं उत्तेजना से बचें

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

सिंह राशि – मई 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – राशि स्वामी सूर्य-बुध युक्त भाग्य स्थान पर होने से नवीन कार्य की योजना को कार्य रूप देने के अवसर प्राप्त होंगे।

धन लाभ एवं कार्य सिद्धि की आशा बनी रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं पदोन्नति के योग हैं।

भूमि, वाहन आदि का क्रय- विक्रय करने की भी योजना बनेगी। परंतु विद्या के क्षेत्र में उन्नति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति परंतु अति महत्वपूर्ण कार्यों में श्रेष्ठ जनों का परामर्श लाभकारी रहेगा।

8 से 15 मई – इस सप्ताह में विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी।

किसी शुभ कार्य के लिए मित्रों एवं संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में धर्म-कर्म में रुझान एवं शुभ कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

परंतु कुछ ना कुछ आर्थिक समस्या बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी ढीला एवं क्रोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। सावधानी बरतें

उपाय : स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

16 से 23 मई – इस राशि से दशमस्थ सूर्य-बुध-शुक्र का योग होने से कार्य व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।

बिगड़े काम में सुधार तथा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। घर में कोई शुभ कार्य भी आयोजित होगा।

सप्ताह के अंत में विदेशी कार्यों में सफलता के आसार बढ़ेंगे। परिवार में कौटुम्बिक सुख में वृद्धि होगी। परंतु स्वास्थ्य ढीला एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी

उपाय : प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 मई – दशम भाव में सूर्य-शुक्र का योग होने से मिश्रित प्रभाव होगा। यद्यपि कार्य व्यवसाय में उन्नति और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

परिवार में खुशी के अवसर भी मिलेंगे परंतु छठे भाव में शनि-गुरु का योग होने से सरकारी क्षेत्रों में विभिन्न एवं संघर्ष अधिक रहेगा।

पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद एवं मुकदमे की परेशानी रहेगी। सप्ताह के अंत में विदेशी संबंधों से लाभ परंतु स्वास्थ्य परेशानी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करके करना शुभ होगा

सिंह राशि – जून 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – दशम भाव में सूर्य-शुक्र एवं लाभ स्थान पर बुध के प्रभाव से मिश्रित प्रभाव होगा।

प्रयास करने पर धन लाभ एवं नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। देश विदेश संबंधी समाचारों का आदान-प्रदान होगा।

किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। परंतु गृहस्थ जीवन में व्यर्थ का तनाव, घरेलू उलझनें एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी।

व्यर्थ की भागदौड़ एवं स्वास्थ्य ढीला रहेगा। सावधानी बरतें।

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 जून – इस सप्ताह में सुख साधनों में वृद्धि एवं क्रय-विक्रय के कार्यों से लाभ के योग हैं।

परंतु पिता से कुछ वैचारिक मतभेद एवं उनके सहयोग में कुछ कमी रहेगी। संतान संबंधी चिंता, मन में उचाटता, उदासीनता एवं अशांति रहेगी।

अकस्मात धन का खर्च अधिक, यात्रा में परेशानी एवं चोट आदि लगने का भय रहेगा सावधानी बरतें।

उपाय : संतान की उन्नति के लिए षष्ठी देवी स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा

16 से 23 जून – सप्ताह के आरंभ से लाभ स्थान पर सूर्य-बुध-राहु का योग होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने में विघ्नों के बावजूद शुभ संकेत मिलेंगे।

परंतु व्यावसायिक क्षेत्रों में उथल-पुथल के हालात बनेंगे सप्ताह के अंत में भाग्यवश निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे

परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे। परन्तु क्रोध एवं उत्तेजना से कष्ट के योग हैं। सावधानी बरतें।

24 से 30 जून – इस सप्ताह में उलझनों के बावजूद भाग्यवश ही आय के साधनों में वृद्धि होगी। परंतु अत्यधिक व्यस्तता के कारण विशेष लाभ नहीं होगा।

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होगा। सप्ताह के अंत में देश विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति एवं धन का खर्च अधिक होगा।

क्रोध एवं आवेश में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी

उपाय : प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

सिंह राशि – जुलाई 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – लाभ स्थान पर सूर्य-बुध-राहु की स्तिथि होने से विघ्नों के बावजूद प्रयास करने पर लाभ के अवसर पहले से बेहतर होंगे।

कुछ आर्थिक समस्याओं के समाधान करने के अवसर बढ़ेंगे। परंतु परिवार में निकट बंधुओं से मनमुटाव होगा।

स्थान परिवर्तन एवं दूरस्थ यात्राएं भी होंगी। परंतु पंचम भाव में गुरु-केतु युक्त होने से संतान संबंधी चिंता एवं किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी।सावधानी बरतें

8 से 15 जुलाई – इस सप्ताह में आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे कार्यक्षेत्र में व्यस्तता है बनी रहेंगी।

मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं पारिवारिक सहयोग भी विशेष रहेगा। शुभ समाचार और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी।

सप्ताह के अंत में धन का खर्च अधिक एवं गुप्त चिंता बनेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, गुस्सा ज्यादा, सिर दर्द व ज्वर आदि के कारण शरीर कष्ट होगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमान बाहुक का पाठ करना एवं तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए

16 से 23 जुलाई – लाभ स्थान पर बुध-राहु एवं द्वादश सूर्य के प्रभाव से मिश्रित फल मिलेंगे।

कुछ असमंजस के कारण लाभ मार्ग में व्यवधान एवं विलंब आड़े आएगा। परीक्षाओं का परिश्रम निकलेगा।

अत्यंत संघर्ष के बाद कामयाबी मिलेगी परंतु परिवार में वैचारिक मतभेद के रहते भी आपसी सहयोग बना रहेगा।

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला, व्यर्थ भागदौड़ एवं धन का खर्च अधिक रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमान बाहुक का पाठ करना चाहिए।

24 से 31 जुलाई – पंचम भाव में गुरु-केतु एवं द्वादश सूर्य के संचार से संतान संबंधी विशेष चिंता एवं व्यर्थ के कार्यों पर धन का खर्च होगा।

साझेदारी के कार्यों में हानि एवं सिर दर्द, आंखों में कष्ट हुआ चोट लगने का भय बना रहेगा।

सप्ताह के अंत में धार्मिक स्थान की यात्रा एवं विदेश कार्यों में प्रगति के आसार बढ़ेंगे घर में शुभ कार्य पर खर्च होंगे।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमान बाहुक कवच का पाठ करना शुभ होगा

सिंह राशि – अगस्त 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – सप्ताह के आरंभ से राशि स्वामी सूर्य बुध युक्त द्वादश भाव में है। यद्यपि व्यावसायिक हालात कुछ सामान्य एवं निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

धन का खर्च अधिक एवं प्रत्येक कार्यों में विघ्न का सामना रहेगा परंतु विदेशी संबंधों से अकस्मात लाभ की संभावनाएं भी बढ़ेगी।

सप्ताह के अंत में शरीर कष्ट, सिर दर्द, आंखों में कष्ट एवं चोट आदि लगने का भय है

उपाय – प्रतिदिन श्रावण मास माहत्म्य का पाठ करके श्री शिव मंदिर में शिवलिंग पर कच्ची लस्सी और बेलपत्र चढ़ाना शुभ होगा

8 से 15 अगस्त – द्वादश में सूर्य-बुध एवं पंचम भाव में गुरु-केतु युक्त होने से संतान के कार्यों पर आशा के विपरीत खर्च अधिक होंगे।

पिता-पुत्र में मतभेद रहेंगे स्वास्थ्य में गड़बड़, व्यर्थ तनाव, मानसिक परेशानी एवं घरेलू उलझनें बढ़ेंगी। नई-नई योजनाएं बनाने में समय व्यतीत होगा।

सप्ताह के अंत में नौकरी में अफसरों से मतभेद एवं तनाव की स्थिति रहेगी।

उपाय- प्रतिदिन दारिद्र्य दहन श्री शिव स्त्रोत का पाठ करके शिवलिंग पर कच्ची और बेलपत्र चढ़ाना शुभ रहेगा

16 से 23 अगस्त – तारीख 16 से ही राशि स्वामी सूर्य उच्च राशि में संचार करने से दैनिक कार्यों एवं सरकारी क्षेत्रों में रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।

यद्यपि आय के साधन सामान्य एवं सीमित रहेंगे धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि एवं कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

सप्ताह के अंत में लाभ स्थान पर शुक्र-राहु के कारण धन का खर्च अधिक व्यर्थ भागदौड़ एवं प्रत्येक कार्य में विघ्नों का सामना रहेगा

उपाय – प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधि पूर्वक कार्य प्रदान करना चाहिए

24 से 31 अगस्त – इस राशि पर सूर्य-बुध का योग होने से दैनिक कार्यों में प्रगति एवं आय के साधनों में वृद्धि होगी। आशाओं के अनुरूप कुछ कार्यों में सफलता के लिए संघर्ष एवं परिश्रम आवश्यक रहेगा।

परंतु पारिवारिक कार्यों पर धन का खर्च अधिक एवं कुछ निजी समस्याओं का सामना रहेगा सप्ताह के अंत में अकस्मात लाभ के योग हैं

सिंह राशि – सितंबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 सितंबर – इस राशि पर सूर्य का संचार एवं गुरु की शुभ दृष्टि रहने से कुछ बिगड़े कामों में सुधार एवं आय के साधनों में वृद्धि होगी।

धर्म-कर्म में प्रवृत्ति बढ़ेगी व्यवसाय में विस्तार के लिए मित्रों एवं संबंधियों का सहयोग मिलेगा। नए-नए प्रतिष्ठित मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।

परंतु स्थान परिवर्तन, दूरस्थ यात्राएं एवं धन का व्यय भी होगा सप्ताह के अंत में क्रोध की अधिकता से परेशानी एवं चोट लगने का भय रहेगा

8 से 15 सितंबर – द्वितीय भाव में बुध के परिश्रम एवं संघर्ष के पश्चात ही धन लाभ के योग बनेंगे।

परंतु द्वादश शुक्र के कारण धन का खर्च अधिक एवं विदेशी कार्यों में प्रगति होगी कुछ निजी समस्याओं का सामना रहेगा।

सप्ताह के अंत में आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ धन का खर्च भी बढ़ेगा व्यर्थ भागदौड़, क्रोध की अधिकता एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है

16 से 23 सितंबर – सप्ताह के आरंभ से ही द्वितीय स्थान पर सूर्य बुध का योग होने से सरकारी क्षेत्रों में रुके हुए कार्य बनने के योग हैं।

दैनिक कार्यों में प्रगति होगी पंचम भाव में गुरु-केतु के कारण संतान संबंधी चिंता संतान के कैरियर संबंधी कुछ अनिश्चित हालात का सामना करना पड़ेगा

सप्ताह के अंत में व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा घरेलू उलझन भी बढ़ेगी

24 से 30 सितंबर – सप्ताह के आरंभ में व्यवसायिक क्षेत्रों में छोटे-छोटे कार्य निपटाने से अवश्य ही लाभ होगा।

कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार एवं घर परिवार में शुभ मंगल कार्य संपन्न होंगे परंतु सप्ताह के अंत में व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना रहेगा

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लें विशेष निर्णय पारिवारिक सहयोग एवं परामर्श से लेना शुभ होगा

सिंह राशि – अक्टूबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ से इस राशि पर शुक्र एवं राहु का संचार दशम में होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

कार्य व्यवसाय में उन्नति व लाभ के अवसर मिलेंगे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम एवं संघर्ष का सामना रहेगा।

व्यर्थ खर्च एवं दूरस्थ यात्राएं व परिवार में मनमुटाव रहेगा संतान संबंधी चिंता एवं क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला एवं चोट आदि लगने का भय रहेगा सावधानी बरतें

8 से 15 अक्टूबर – इस सप्ताह में विशिष्ट जनों से संपर्क व मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में उन्नति और साधनों में वृद्धि होगी।

मानसिक तनाव रहेगा परंतु कुछ आत्मचिंतन करने से बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी सप्ताह के अंत में दूरस्थ यात्राएं और संबंधियों से मतभेद भी रहेंगे स्वास्थ्य ढीला, स्वभाव में तेजी एवं चिड़चिड़ापन रहेगा

16 से 23 अक्टूबर – तारीख 17 से राशि स्वामी सूर्य-बुध युक्त तृतीय भाव में होने से मिश्रित प्रभाव होगा। भाग्यवश पारिवारिक आय के साधन बनेंगे।

किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी दशम भाव में राहु के प्रभाव से विभिन्न कार्यों में विघ्न बाधाएं एवं संघर्ष अधिक रहेगा।

स्वभाव में तेजी एवं चिड़चिड़ापन रहेगा शत्रुओं के कारण कोई कार्य रुक सकता है सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी

उपाय – कार्तिक मास माहात्म्य का पाठ करके तुलसी के पौधे का पूजन करना चाहिए

24 से 31 अक्टूबर – इस सप्ताह में धन लाभ एवं कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क लाभकारी रहेगा व्यर्थ भागदौड़, दूरस्थ यात्राएं एवं मानसिक तनाव रहेगा सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें।

उपाय – प्रतिदिन सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

सिंह राशि – नवंबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर – राशि स्वामी सूर्य तुला राशि में बुध युक्त संचार करने से पारिवारिक आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा गुरु की इस राशि पर शुभ दृष्टि होने से परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे।

सप्ताह के अंत में विशेष संपर्क साधनों द्वारा विघ्नों के रहते आय में वृद्धि होगी दीघ्र यात्रा के योग हैं

8 से 15 नवंबर – इस राशि पर गुरु की दृष्टि होने से परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे भूमि-वाहन आदि का क्रय विक्रय भी होगा।

परंतु धन का खर्च विलास आदि कार्यों पर होगा सप्ताह के अंत में किसी विशेष से धोखा एवं चोट लगने का भय बना रहेगा।

स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकते हैं क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें

16 से 23 नवंबर – राशि स्वामी सूर्य चतुर्थ भाव में होने से संचार करने से व्यवसाय के क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा।

अत्यधिक संघर्ष एवं पारिवारिक सहयोग से ही कार्य सिद्धि होगी परंतु विघ्नों का सामना रहेगा। परिवार में कुछ तनावपूर्ण हालात रहेंगे साझेदारी के कार्यो में अधिक लाभ की आशा न करें।

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ होगा

24 से 30 नवंबर – राशि स्वामी सूर्य वृश्चिक राशि में संचार करने से आकस्मिक धन खर्च में वृद्धि विदेशी संबंधों से लाभ एवं परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे।

परंतु दशमस्थ राहु के कारण व्यावसायिक उलझने पारिवारिक परेशानी एवं धन आगमन के साधनों में उनका सामना रहेगा।

सप्ताह के अंत में धर्म-कर्म में रुचि एवं परिवार में शुभ मंगल कार्य की भी योजना बन सकती है

सिंह राशि – दिसंबर 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर – राशि स्वामी सूर्य चतुर्थ भाव में संचार करने से मिश्रित प्रभाव होगा परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे।

भूमि वाहन आदि का क्रय-विक्रय भी होगा परंतु विदेश संबंधी कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। सप्ताह के अंत में गुस्सा ज्यादा, स्वभाव में तेजी, व्यर्थ भागदौड़, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा पारिवारिक समस्याएं उभरती शक्ति रहेंगी।

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ होगा।

8 से 15 दिसंबर – छठे भाव में शनि गुरु के संचार से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना रहेगा विदेशी कार्यों में कुछ अस्थिर हालात एवं धन का खर्च अधिक होगा।

सप्ताह के अंत में क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें साझेदारी के कामों में हानि होगी

16 से 23 दिसंबर – सप्ताह के आरंभ में पंचमस्थ सूर्य एवं छठे भाव में गुरु शनि के संचार से आराम कम हुआ दौड़-धूप अधिक रहेगी।

व्यवसाय में स्थिति मध्यम रहेगी परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे साझेदारी के कार्यों में धन कम मानसिक तनाव व चिंताएं अधिक रहेंगी आकस्मिक खर्च भी होंगे।

उपाय – प्रतिदिन संकटनाशक श्री गणेश स्त्रोत का एवं षष्ठी देवी स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 दिसंबर – राशि स्वामी सूर्य पंचमस्थ होने से संतान के कैरियर संबंधी चिंता एवं विभिन्न पारिवारिक परेशानियों का सामना रहेगा।

शत्रु भी सरगर्म रहेंगे छठे भाव में शनि-गुरु के कारण पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद एवं मुकदमा आदि की परेशानी रहेगी।

उपाय – प्रतिदिन श्री हनुमान बाहुक का पाठ करना एवं गुड़ व भुने हुए चने का प्रसाद श्री हनुमान मंदिर में चढ़ाना चाहिए

और भी पढ़ें

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment