आर्टिकल 370 के अभिनिषेध के पश्चात पीएम मोदी को कांग्रेस और एनसीपी द्वारा कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
प्रधानमंत्री ने रविवार को कांग्रेस और एनसीपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह आर्टिकल 370 का विरोध करते हैं तो अपने घोषणापत्र में जम्मू कश्मीर को मिले अनैतिक अधिकारों को वापिस लाने की हिम्मत करें।
अपनी रैली में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सिर्फ ज़मीन का एक टुकड़ा नहीं है बल्कि भारत के सर का ताज है। उन्होंने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि 40 साल से खराब परिस्थितियों को सही करने में सिर्फ चार और महीने लगेंगे।
उन्होंने विपक्षी दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी पड़ोसी मुल्कों की भाषा ही बोल रहे हैं। उनका इस तरह आर्टिकल 370 के खिलाफ बोलना सही नहीं है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीति में इस्तेमाल करना गलत है।
विपक्षी दल के कई नेता आर्टिकल 370 के रद्द होने पर मगरमच्छ आंसू बहा रहे हैं। मोदी ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह आने वाले राज्य चुनावों और अन्य चुनावों में आर्टिकल 370 को पुनः वापस लाने का नारा लगाएँ। इस तरह जनता के आर्टिकल 370 रद्द होने पर विचारों का भी पता लग जाएगा।
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बस रहे वाल्मिकी लोगों को मानव अधिकार भी प्राप्त नहीं थे।आर्टिकल 370 रद्द होने के बाद वह अब भगवान वाल्मीकि के सामने खड़े होकर गर्व से कह सकते हैं कि अब उनके वाल्मीकि भाइयों को भी वैसे ही अधिकार दिए जाएंगे, जैसे देश के हर नागरिक को दिए जाते हैं।
किसी भी पार्टी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि थके हुए लोग एक दूसरे को सहारा दे सकते हैं परंतु महाराष्ट्र की ज़रूरतों और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते।
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शरद पवार की एक वीडियो को वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक चुनाव रैली के दौरान शरद को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया जा रहा था परंतु एक पार्टी कार्यकर्ता ने माला के बीच में घुसने की कोशिश की।
इस पर शरद ने उन्हें कोनी मार कर दूर कर दिया। इस वीडियो का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह नहीं जानते कि वीडियो सही है या नहीं परंतु इतने वर्षों तक सम्मानित स्थान पर रहने वाले शरद द्वारा की गई इस हरकत की उन्होंने निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा आदमी और इतना छोटा दिल कैसे हो सकता है।
मोदी ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता के वोट की वजह से ही है आज भारत को विश्व भर में सम्मानित किया जाता है। 130 करोड़ लोगों की वजह से ही आज भारत इस काबिल है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि अपने 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने राज्य में सांप्रदायिक समानता बनाई रखी है। उन्होंने जनता से आने वाले चुनाव में देवेंद्र की सरकार के प्रति फिर से भरोसा दिखाने का निवेदन किया।