कर्क राशिफल 2021

Kark Rashifal 2021 वर्ष के आरम्भ 14 जनवरी से 11 फरवरी तक सूर्य दृष्टि तथा 24 जनवरी से वर्ष के अंत तक शनि की दृष्टि इस राशि पर रहने से कार्य-व्यवसाय सम्बन्धी कार्यों में दौड़ धूप अधिक रहेगी।

जीवन यापन योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। यात्रायें अधिक रहेंगी। नए-नए मित्रों के साथ संपर्क बनते रहेंगे।

परन्तु 8 फरवरी से 21 मार्च तक मंगल की अष्टम और 22 मार्च से 3 मई तक मंगल की सप्तम दृष्टि रहने से मानसिक तनाव, उत्तेजना, क्रोध अधिक रहेगा।

परिश्रम अधिक रहेगा। किसी से भी व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें।

तारीख 30 मार्च से 29 जून तक गुरु की शुभ सप्तमस्थ उच्च दृष्टि रहने से इस अवधि में शुभ कार्यों की और प्रवृति रहेगी। तथा किसी मंगल कार्य की योजना भी बन सकती है।

बिगड़ते कार्यों में धीरे-धीरे सुधार होता जायेगा। 16 जुलाई से 16 अगस्त के मध्य सूर्य का संचार होने से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी। तथा निकट भाई बंधुओं से मन मुटाव और विरोध की स्तिथि बन सकती है।

16 अगस्त से 3 अक्टूबर तक पुनः मंगल की नीच दृष्टि रहने से तनाव व उत्तेजना रहेगी। जमीन जायदाद, क्रय-विक्रय भी हो सकता है परन्तु जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि हेतु कुछ उपाय Kark Rashifal 2021

(1) मंगलवार का व्रत रखकर संकल्पपूर्वक कथा पढ़ें। गायों को गुड़, हरा चारा, खिलायें। गरीबों को लाल वस्त्र और फल दान करें। भौम गायत्री मन्त्र का जाप 108 बार करें।

(2) 29 मार्च से 28 जून तक हर वृहस्पतिवार का व्रत रखकर किसी धर्मस्थान पर मीठे चावलों का भोग लगायें और केले बांटे।

(3) मंगलवार को मीठी रोटी गायों को खिलायें।

कर्क राशि – जनवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संपर्क बढ़ेंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी रूचि बढ़ेगी।

सूर्य-शनि-गुरु व केतु आदि ग्रहों की स्तिथि छठे भाव में होने से स्वास्थ्य परेशानी, माता-पिता पुत्र में मतभेद हो सकते हैं।

कोई कानूनी कार्यवाही होने से परेशानी हो सकती। संतान के किसी विशेष कार्य में व्यस्त रहेंगे।

उपाय : “श्री शिवस्त्रोत” का पाठ करके शिव लिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाना शुभ होगा।

8 से 15 जनवरी – इस सप्ताह शुभ एवं धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। परिवार में माहौल पहले से बेहतर एवं सुखद रहेगा।

करियर में तरक्की के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। व्यर्थ मानसिक तनाव होने से किसी से झगड़ा होने के आसार हैं।

गुप्त रोग एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी। स्त्री से मतभेद और स्वयं को चोट का भय भी रहेगा।

उपाय : “माघ-महात्म” का पाठ करना कल्याणकारी होगा।

16 से 23 जनवरी – 14 जनवरी से सूर्य की नज़र रहने से कार्य-व्यवसाय सम्बन्धी कार्यों में भाग-दौड़ अधिक रहेगी।

व्यापारी वर्ग मे को आर्थिक क्षेत्र में अनेक उतार-चढाव एवं परिवर्तनों के रहते अकस्मात् लाभ के भी योग है।

स्वास्थ्य ढीला रहेगा। उलझनपूर्ण परिस्तिथियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। अकस्मात् यात्रा के भी योग है। सयम बनायें रखें।

24 से 31 जनवरी – इस सप्ताह मिश्रित प्रभाव रहेगा। प्रिय-बंधू से मुलाकात और संपर्क बढ़ेगा। घर में मंगल कार्य भी हो सकता।

धन-लाभ व तरक्की के अवसर मिलेंगे। संतान से ख़ुशी के मौके मिलेंगे। किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी, परन्तु अंत में संघर्ष भरे हालातों का सामना करना पड़ेगा।

परिवार में कुछ तनाव और व्यर्थ भाग-दौड़ भी रहेगी। अकस्मात् यात्रा के भी योग हैं। भाई-बन्धु से मतान्तर भी हो सकता है।

कर्क राशि Kark Rashifal 2021 फरवरी 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी – सप्ताह के आरंभ में धन लाभ एवं पारिवारिक सुख सुख प्राप्त होंगे।

किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे।

मान प्रतिष्ठा में वृद्धि धन लाभ एवं परिवार में खुशी रहेगी अंत में कुछ तनाव और व्यर्थ दौड़-धूप भी रह सकती है।

अचानक यात्रा के भी संकेत हैं धन का खर्च भी बढ़ सकता है किसी निकट संबंधी से अनबन हो सकती है

उपाय : श्री सूक्तम का पाठ कर कन्या पूजन लाभकारी रहेगा

8 से 14 फरवरी – राशि पर शनि का संसार रहने से विरोध एवं उत्तेजना अधिक रहेगी।

अति महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ रहेगी व्यर्थ की चिंता और बनते कार्यों में विलंब होने के योग हैं।

विदेश में भी पता था होने के योग हैं जमीन जायदाद आदि का क्रय विक्रय करने की योजना बनेगी।

शत्रु भी सरगम रहेंगे आय के अनुसार ही खर्च करने की कोशिश करें अन्यथा कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है ड्राइविंग भी ध्यान पूर्वक करें।

15 से 22 फरवरी – विघ्नों और बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के साधनों में बढ़ोतरी होगी।

परंतु अत्यधिक खर्च से परेशानी की कोई नए मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं।

विद्यार्थियों का ज्यादा समय मित्रों और संबंधियों में व्यतीत होगा।

जरूरी कार्यों में बड़े बुजुर्गों का परामर्श लेना लाभकारी रहेगा अन्यथा नुकसान भी हो सकता है सेहत का ख्याल रखें।

23 से 29 फरवरी – थोड़े परिश्रम से कोई विशेष रुका हुआ कार्य बनेगा आय-व्यय सामान रहेगा।

धर्म-कर्म में रूचि बनेगी परिवार में अचानक किसी मंगल कार्य पर खर्च होगा।

मान-सम्मान में वृद्धि और यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

पारिवारिक वातावरण सुखद होगा सप्ताह के अंत में शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि – मार्च 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – मंगल की अष्टम दृष्टि रहने से कारोबार में अत्यंत संघर्ष का सामना रहेगा। अत्यंत कठिनाई से निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

पारिवारिक सदस्यों में मनमुटाव भी रहेगा बनते कार्यों में विघ्न पैदा होंगे। महिलाओं को संतान संबंधी चिंता अधिक रहेगी।

मंगल के कारण क्रोध अधिक रहेगा। अधिक संघर्ष के कारण बड़ी मुश्किल से ही गुजारे लायक धन प्राप्ति के साधन बनेंगे।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क से कुछ सुधार होगा

8 से 15 मार्च –पुरुषार्थ द्वारा धन लाभ होगा व्यर्थ के कार्यों पर व्यय होगा। बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे घरेलू क्लेश के कारण मनमुटाव एवं मानसिक तनाव रहेगा।

व्यर्थ ही समय नष्ट होगा। अकस्मात धन का अपव्यय, किसी निकट बंधु से धोखा मिलने के संकेत है।

आराम कम और दौड़ धूप ज्यादा रहेगी। वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई की ओर से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उपाय : शनि चालीसा स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 मार्च – भागदौड़ के उपरांत भी आए रहेगी व्यर्थ के झंझटों और वाद-विवाद से दूर रहें। अन्यथा हानि हो होगी।

सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ व उन्नति के योग है। सवारी सुख भी मिल सकता है।

किसी श्रेष्ठ एवं उच्च अधिकारी से संपर्क बढ़ेगा। किसी नए काम की योजना भी बनेगी। विलास आदि के कार्यों पर भी खर्च होगा।

उत्साह एवं परिश्रम में वृद्धि होगी स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें।

उपाय : मंगलवार का व्रत रखना कल्याणकारी होगा

24 से 31 मार्च – मंगल की सप्तम नजर रहने से उत्तेजना, क्रोध, अधिक मानसिक तनाव रहेगा। पहले से किए गए प्रयासों से आय के साधनों में वृद्धि होगी।

परिवार में खुशी के अवसर भी मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों से कुछ तनाव की स्थिति रहेगी।

धन का अपव्यय भी बढ़ेगा। अधिकांश समय व्यर्थ में के कामों में व्यतीत होगा।

धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। शासकीय कार्यों को क्षमता से संपन्न करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

उपाय : अनाज आदि का दान यथाशक्ति करना शुभ होगा

कर्क राशि – अप्रैल 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – भाग्येश गुरु की शुभ सप्तम उच्च दृष्टि रहने से इस सप्ताह शुभ कार्यों की ओर प्रवृत्ति रहेगी।

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी आयात-निर्यात संबंधी कार्य की योजना बनेगी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

छठे केतु-युक्त होने से स्वास्थ्य ढीला, माता पिता को कष्ट एवं पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद के योग हैं।

भाई बंधुओं से अकारण ही विरोध एवं तनाव उत्पन्न होगा व्यर्थ से झगड़े से दूर रहें वरना हानि होने का डर है

8 से 15 अप्रैल – इस राशि पर गुरु की उच्च दृष्टि रहने से विभिन्न प्रयास भरपूर परिश्रम और बुजुर्गों का सहयोग लेकर ही वांछित सफलता संभव है.

दांपत्य जीवन में कुछ अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सप्ताह के अंत में व्यर्थ की उलझनें एवं व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

स्वास्थ्य नरम गुप्त रोग व परिवार में कुछ मनमुटाव रहेगा। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी

उपाय : श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 अप्रैल – सप्ताह के आरंभ में कुछ बिगड़े हुए काम बनेंगे। अत्यधिक संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

यद्यपि पराक्रम एवं उत्साह में वृद्धि होगी धन का खर्च अधिक होगा। परिवार में कुछ आंतरिक समस्याएं अभी बनी रहेंगी।

क्रोध अधिक व्यर्थ के झगड़े से परेशानी के योग हैं। वाहन आदि सावधानी से चलाएं चोट लगने का भय है।

अफसरों से तनाव की स्थिति रह सकती है भाई बंधुओं से मनमुटाव हो सकते हैं

24 से 30 अप्रैल – इस सप्ताह सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे।

धन प्राप्ति व पदोन्नति के योग हैं तारीख 28 के पश्चात आलस्य में वृद्धि, स्वास्थ्य में खराबी और व्यर्थ के कामों में धन व समय नष्ट होगा।

महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाओं और संघर्ष का सामना रहेगा। कुछ रुके कामों में सफलता मिलेगी।

उपाय : हर मंगलवार को श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा

कर्क राशि – मई 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – कारोबार मध्यम एवं धन लाभ साधारण रहेगा। रोजगार के लिए दौड़-धूप अधिक रहेगी।

व किसी प्रियजन की सहायता से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी।

विद्यार्थियों को आशा अनुरूप सफलता मिलेगी किसी पर भी शंका/ईर्ष्या ना करें अन्यथा लाभ के मार्ग में रुकावटें आएंगी।

शुभ कार्यों में रुचि रहेगी गुरु के शुभ प्रभाव से विवाह आदि किसी मंगल कार्य पर धन खर्च होने के संकेत है

8 से 15 मई – सप्ताह के आरंभ में भागदौड़ अधिक रहेगी। अकस्मात यात्रा होने के योग हैं।

उलझने व समस्याएं उभरती व सिमटती रहेंगी। किसी से भी व्यर्थ का वाद-विवाद ना करें। धन हानि और लेन-देन में नुकसान का भय है।

परिवार की ओर से सहयोग कम मिलेगा स्त्री और संतान संबंधी चिंता रहेगी। अधिकांश समय सोच-विचार में गुजरेगा।

विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए

16 से 23 मई – मानसिक तनाव वाहनों के बावजूद धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

दैनिक कार्यों में प्रगति होगी किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।

परंतु परिवार में मनमुटाव रहेगा। परिवार में संयम और शालीनता पूर्वक व्यवहार करने से लाभ एवं मान सम्मान प्राप्त होगा।

विद्यार्थी वर्ग को विद्या में अरुचि व मन उदासीन रहेगा। साझेदारी के कामों में नुकसान का डर है किसी प्रिय बंधु से मुलाकात होगी

24 से 31 मई – सप्ताह के आरंभ में धन लाभ होगा। और कार्यों में सफलता मिलेगी संतान द्वारा प्रसन्नता का अनुभव होगा तबादले का डर है सावधान रहें।

कोई लांछन लग सकता है कारोबार हित किए गए प्रयास सफल होंगे। आप किसी समारोह में शामिल होंगे।

लॉटरी आदि में लाभ की उम्मीद कम है। इसलिए रिस्क ना ले कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है जो सुखद रहेगा

कर्क राशि – जून 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – गुरु की शुभ सप्तमस्थ उच्च नजर रहने से इस दौरान आप सभी कार्य में सफलता प्राप्त करोगे।

आमदनी में बढ़ोतरी होगी, कोई नया कारोबार शुरू करने या नौकरी मिलने के संकेत है।

घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है यात्रा भी लाभदायक रहेगी। संतान की किसी कार्यवाही में मन खुश होगा।

भावुकता वश आप कोई गलत फैसला भी कर सकते हो सप्ताह के अंत में शत्रु बलहीन रहेंगे वह मुकदमे आदि में विजय के योग हैं

8 से 15 जून – कार्य व्यवसाय में विभिन्न परेशानियों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे।

बनते कार्यों में विलंब हो सकता है व्यर्थ भ्रमण और धन का खर्च बढ़ेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

घर परिवार में शुभ मंगल कार्य भी होंगे व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना रहेगा।

कोई विशेष निर्णय पारिवारिक सहयोग एवं परामर्श से लेना शुभ होगा स्वास्थ्य परेशानी एवं पत्नी से मत अंतर के योग है।

16 से 23 जून – इस सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ चढ़कर होगा।

परिवार में व्यर्थ तनाव व उलझने रहेंगी कारोबार नौकरी में उन्नति के मौके मिलेंगे।

परंतु इन अवसरों का उचित लाभ प्राप्त नहीं होगा धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। क्रोध उत्तेजना से परेशानी अथवा हानि का डर है।

सिर दर्द, आंखों में कष्ट, चोट आदि लगने का भय है किसी बुजुर्ग की सहायता से कोई बिगड़ा हुआ का बनेगा

24 से 30 जून – शनि की दृष्टि होने से आराम कम वह संघर्ष अधिक रहेगा जमीन जायदाद संबंधी समस्याएं उत्पन्न होगी।

व्यावसायिक क्षेत्रों में दौड़-धूप अधिक रहेगी स्वास्थ्य ढीला रहेगा परंतु परिवार की ओर से कोई खुशी मिल सकती है।

धर्म-कर्म के कामों में रुझान रहेगा नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट लगने का डर है।

नए लोगों से मेल-जोल लाभकारी रहेगा विद्यार्थी वर्ग को कैरियर संबंधी चिंता अधिक रहेगी

उपाय : श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा होगा

कर्क राशि – जुलाई 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – इस सप्ताह व्यवसायिक व घरेलू, बिगड़े काम में कुछ सुधार होगा। व धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

समय वाद-विवाद में नष्ट ना करें अन्यथा हानि का भय है इस राशि पर शनि की नजर होने से संतान संबंधी कष्ट और चिंता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य की खराबी होगी धर्म-कर्म तथा अध्यात्म की ओर प्रगति रहेगी।

परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उत्साह एवं परिश्रम में वृद्धि होगी विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना कल्याणकारी रहेगा।

8 से 15 जुलाई – सप्ताह के आरंभ में आय कम और खर्च ज्यादा होगा। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी।

धन की हानि व स्वास्थ्य नर्म रहेगा स्वभाव में उग्रता एवं बंधुओं से धोखे की संभावना बनी रहेगी।

सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी धैर्य और साहस से कार्य करने पर लाभ होगा।

उपाय- दशरथकृत शनि स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा

16 से 23 जुलाई – 16 जुलाई से इस राशि पर सूर्य का संचार होने से आय कम व खर्च अधिक होगा।

व्यवसाय अथवा नौकरी में विघ्न तथा घरेलू उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा। शरीर कष्ट, सिर दर्द, ज्वर आदि के कारण परेशानी के योग हैं।

व्यर्थ की भागदौड़ भी अधिक रहेगी। अत्यंत संघर्ष के बाद निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन बन पाएंगे। घरेलू कलह के कारण परेशान रहेगा।

उपाय – श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा

24 से 31 जुलाई – इस सप्ताह भी हालात सामान्य रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्रों में संघर्षपूर्ण परिस्थितियां रहेंगी।

खर्च आमदनी से ज्यादा रहेंगे आजीविका एवं व्यवसाय में उन्नति के लिए स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

पारिवारिक हालात में अनेक उतार-चढ़ाव आएंगे निजी लोगों से मनमुटाव एवं व्यर्थ खर्च अधिक होंगे।

सप्ताह में धन के लेन-देन में किसी से धोखा मिलने की संभावना है

कर्क राशि – अगस्त 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – सूर्य का संचार रहने से इस सप्ताह पराक्रम और पुरुषार्थ से कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।

व्यवसाय क्षेत्रों में व्यस्तताएं बनी रहेंगी विदेश संबंधी कामों में प्रगति होगी परिश्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे क्रोध की अधिकता से लाभ के मार्ग में रुकावट आएगी।

उत्साह से किए गए कार्यों में सफलता के आसार हैं। धर्म-कर्म में रुचि एवं दूरस्थ यात्राएं भी होंगी यात्रा में सावधानी बरतें

8 से 15 अगस्त – नौकरी या व्यवसाय में उलझनों का सामना रहेगा संघर्ष करने पर भी पर्याप्त लाभ नहीं होगा समय व्यर्थ के वाद विवाद में नष्ट न करें।

अन्यथा हानि होने के योग हैं वाहन आदि का क्रय विक्रय करते समय सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव क्रोध एवं उक्त परेशानियों का सामना रहेगा स्त्री वर्ग की सहायता लाभकारी होगी

उपाय – श्री गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा

16 से 23 अगस्त – मंगल का की नीच दृष्टि रहने से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे संतान संबंधी भी कुछ ना कुछ चिंता बनी रहेगी

धन का अधिक खर्च एवं साझेदारी के कार्यों में हानि होगी विदेशी कार्यों में प्रगति एवं विदेश गमन की योजना भी बन सकती है

उपाय – मंगलवार का व्रत रखकर कथा पढ़ना कल्याणकारी रहेगा

24 से 31 अगस्त – कुछ बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा धन लाभ व पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

अधिकारी वर्ग से मनमुटाव और व्यर्थ का तनाव रहेगा निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे महिलाओं को गुप्त रोग होने के संकेत हैं।

विद्यार्थी वर्ग को विद्या में विघ्नो का सामना रहेगा परिश्रम और समय का सदुपयोग करने से ही लाभ प्राप्त होंगे

कर्क राशि – सितंबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 सितंबर – सप्ताह के आरंभ में इस राशि पर मंगल की नीच नजर रहने से मानसिक तनाव, व उलझनें अधिक रहेंगी। किसी निकट बंधु से तनाव और विरोध पैदा होगा।

परंतु परिश्रम से किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे किसी नए काम की योजना बन सकती है। व्यवसाय संबंधी कार्यों में दौड़-धूप अधिक रहेगी खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

8 से 15 सितंबर – व्यवसाय के क्षेत्र में चुनौतियां व संघर्ष का सामना करना पड़ेगा बढ़ते पुरुषार्थ से आत्मबल विकसित होगा।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे व्यवसाय की यात्रा भी हो सकती है जो सुखद रहेगी सप्ताह के अंत में धन लाभ होने के योग हैं।

कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्य शक्ति बढ़ेगी कारोबारी हालात बेहतर होंगे परंतु अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे

उपाय – भगवदगीता तथा पित्र स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा

16 से 23 सितंबर – सप्ताह में इस राशि पर मंगल की नीच दृष्टि रहने से क्रोध अधिक व कारोबार में दौड़ धूप भी अधिक रहेगी।

नौकरी में तबादले एवं सेवा मुक्त का डर सताएगा इन दिनों ना उधार दे और ना उधार ले पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कोई पुराना रोक परेशान कर सकता है शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है यात्रा का योग है मित्रों रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों की सहायता से काम बनेंगे

24 से 30 सितंबर – सप्ताह के शुरू में कार्य में रूचि कम होगी कार्यों में अड़चन पैदा होंगी वाहन पर खर्चा होगा। तारीख 25-26 को मेहनत का फल मिल सकता है और धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं।

संतान की बेहतरी पर व्यय होगा तरक्की के लिए रास्ता बनेगा अचानक यात्राएं हो सकती है। कारोबारी यात्रा अधिक लाभ देगी किसी अतिथि एवं परिचित के आने से गृह का वातावरण सुखद बनेगा विद्यार्थी अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे

कर्क राशि – अक्टूबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ में इस राशि पर मंगल की नीच दृष्टि होने से कारोबारी योजनाएं बनते-बनते रुक जाएंगे। फिर भी आय के साधन बनते रहेंगे

विशिष्ट जनों से संपर्क बढ़ेगा मान सम्मान में वृद्धि और यशस्वी कार्यों कार्य करने का अवसर पैदा होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा सप्ताह के द्वितीय भाग में पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है।

शंकाओं के कारण लाभदायक अवसर हाथ से निकलने का डर है स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें

8 से 15 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा क्रोध और उतावलापन में काम बिगड़ने की संभावना रहेगी।

आंतरिक समस्याएं बढ़ती रहेंगी परिश्रम करने पर भी आशानुसार लाभ नहीं मिलेगा भूमि वाह जायदाद के निर्माण संबंधी परेशानी होने के योग हैं।

पुरुष एवं महिलाओं दोनों को इन दिनों स्वास्थ्य के बारे में विशेष सावधानी रखनी होगी

उपाय – श्री हनुमानजी की उपासना करना शुभ होगा

16 से 23 अक्टूबर – धन लाभ के साधन बढ़ेंगे स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा साझेदारी के कार्यों में हानि का भय रहेगा।

किंतु निकट बंधु से मुलाकात व संपर्क लाभकारी रहेंगी स्त्री व संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा विगत किए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।

समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी शुभ समारोह में जाना होगा धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी रहेगी

उपाय – श्री गणेश जी का पूजन करना शुभ होगा

24 से 31 अक्टूबर – इस राशि पर शनि की दृष्टि रहने से आर्थिक क्षेत्र में निरर्थक मामलों में उलझे रहेंगे आय कम व खर्च अधिक होगा।

किसी नवीन उद्योग की योजना एवं निवेश के मामले में विवाद उत्पन्न हो सकता है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं व्यर्थ भागदौड़ भी रहेगी।

प्रत्येक कार्य में विघ्न अथवा विलंब की संभावना बनी रहेगी शनि की दृष्टि के कारण अकस्मात तनाव, सिरदर्द, आंखों में कष्ट एवं चोट का भय रहेगा

उपाय – कार्तिक माहात्म्य का पाठ करना शुभ रहेगा

कर्क राशि – नवंबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर – सप्ताह के आरंभ में किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा सोची योजनाओं में आंशिक सफलता प्राप्त होगी।

मानसिक तनाव व उलझनों के बावजूद धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे विदेशी कार्यों में प्रगति होगी कुछ पारिवारिक परेशानी हो सकती है।

सवारी आदि सुख साधनों पर खर्च होगा स्वास्थ्य में विकास एवं उत्तेजना से किसी विशेष कार्य के बिगड़ने का योग है। महिलाओं को संतान संबंधी चिंता रहेगी

उपाय – श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा

8 से 15 नवंबर – इस सप्ताह मिश्रित प्रभाव रहेगा अत्यधिक परिश्रम करने के पश्चात ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे खर्च की अधिकता रहेगी।

परिवार में कुछ असमंजस की स्थिति होने से अशांति का माहौल रहेगा विरोधी सरगर्म रहेंगे पिता-पुत्र के संबंधों में मतभेद तथा पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद के योग हैं संतुलित एवं संयम व्यवहार करना शुभ होगा।

16 से 23 नवंबर – इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे परंतु कुछ अभीष्ट कार्यों की सिद्धि के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा

सप्ताह के अंत में किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने के योग बनेंगे स्वभाव में तेजी, जिद्दीपन, क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

विशेष परिश्रम व संघर्ष का सामना करना पड़ेगा परिवार में कलह एवं किसी विशेष समस्या को लेकर दुविधा पूर्ण परिस्थितियां रहेगी

24 से 30 नवंबर – सप्ताह के आरंभ से परिश्रम एवं भागदौड़ से किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी परंतु अधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा।

व्यवसाय क्षेत्रों में उथल-पुथल के हालात रहेंगे परिवार में सुखद माहौल होते हुए भी संतान संबंधी कोई चिंता बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

उपाय – नित्य प्रति भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य तथा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए

कर्क राशि – दिसंबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर – कार्य क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा कैरियर एवं व्यवसाय व्यवसाय के संबंध में कुछ विशेष योजनाएं बनेंगी।

परिवार में शुभ मंगल कार्य होंगे नए-नए मित्रों से संपर्क लाभकारी रहेंगे पारिवारिक वातावरण सुखद होते हुए भी चिंता व किसी मित्र या रिश्तेदार से धोखे की संभावना बनी रहेगी।

साझेदारी के कार्यों में सतर्क रहें स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है

उपाय – स्वास्थ्य रक्षा के लिए श्री शिव कवच का पाठ करना शुभ रहेगा

8 से 15 दिसंबर – इस सप्ताह मिश्रित प्रभाव होंगे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तताएं बनी रहेंगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

विदेश संबंधी कार्यों में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय नौकरी में आर्थिक सुधार होगा सरकारी क्षेत्रों में कुछ विघ्नों का सामना रहेगा।

धन का लेनदेन करते समय खास सावधानी बरतें सुखद माहौल होते हुए भी मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा

16 से 23 दिसंबर – इस सप्ताह है यद्यपि उत्साह एवं संघर्ष शक्ति प्रबल होगी विदेशी कार्यों में प्रगति एवं रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।

शनि के प्रभाव से पिता-पुत्र में कुछ मतभेद एवं पैतृक संपत्ति संबंधी कुछ विवाद के योग हैं।

अति विशिष्ट व्यक्तियों और श्रेष्ठ जनों से मुलाकात लाभकारी रहेगी दांपत्य जीवन में मनमुटाव एवं परेशानी के संकेत है कटु भाषा का प्रयोग करने से परिवार में उलझनें बढ़ेंगी

उपाय – श्री सूर्य भगवान को नित्य प्रति अर्घ्य प्रदान करना शुभ रहेगा

24 से 31 दिसंबर – इस सप्ताह अत्याधिक संघर्ष करने पर कार्यों में सफलता के योग बनेंगे धन लाभ एवं सुख साधनों में वृद्धि होगी परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी सरकारी क्षेत्रों में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। व्यर्थ भागदौड़ अधिक रहेगी बुजुर्गों का मान-सम्मान करना एवं पूजन करना कल्याणकारी होगा संपत्ति विवाद समाप्त होंगे और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा

और भी पढ़ें

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment