कन्या राशिफल 2021 वार्षिक राशिफल जानिए

Kanya Rashifal 2021 in Hindi : वर्ष के आरम्भ से 23 जनवरी तक शनि की ढैय्या का अशुभ प्रभाव रहे से धन-हानि, व्यर्थ का कलह, खर्च रहेंगे। घरेलू एवं व्यवसाय सम्बन्धी उलझनें और परेशानियां बढ़ेंगी।

तारीख 23 मार्च से 29 जून तक गुरु शत्रु दृष्टि रहने से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद गुजारे योग्य आय साधन बनते रहेंगे।

धार्मिक कार्यों की ओर प्रवृति रहेगी, परन्तु सांसारिक कार्यों में विशेष सफलता नहीं मिलेगी।

7 अप्रैल से 24 मई तक बुध का नीच राशि में संचार करने से स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। तथा अपने नजदीकी सगे-सम्बन्धियों से परायों जैसा व्यवहार रहेगा।

तारीख 24 मई से 15 अगस्त तक मंगल की विशेष दृष्टि रहने से मानसिक तनाव, उलझने, और व्यर्थ खर्च बढ़ेंगे।

कन्या राशि-Virgo परिचय और स्वाभाव

2 सितम्बर से 21 सितम्बर तक राशिस्वामी बुध इसी राशि पर उच्च स्थान पर संचार करेगा।

जिस कारण आय के साधनों में वृद्धि होगी। तथा बिगड़े हुए काम बनेंगे।

16 सितम्बर से 16 अक्टूबर के मध्य भी सूर्य का संचार तथा 4 अक्टूबर से 23 दिसम्बर तक पुनः मंगल की दृष्टि होने से क्रोध व उत्तेजना अधिक होगी। आय कम और खर्च अधिक होगी।

तारीख 23 अक्टूबर से 16 नवंबर तक शुक्र इस राशि पर नीच अवस्था पर रहेगा।

जिस से सवारी, टीवी आदि अन्य मंजोरंजन आदि वस्तुओं पर खर्च अधिक होंगे। धन व समय व्यर्थ कामों में व्यतीत होगा।

कन्या राशि हेतु उपाय Kanya Rashifal 2021 in Hindi

(1) लगातार 6 बुधवार साबुत मूंग (सामर्थ्य के अनुसार) धर्मस्थान में दान करना शुभ होगा।
(2) ४ मई के बाद हर मंगलवार गायों को मीठी रोटियां खिलाना शुभ होगा।
(3) 30 मार्च से 29 जून के मध्य वीरवार को धर्मस्थान पर हलुवा, या मीठे चावल पीले बांटना शुभ होगा।

कन्या राशि – जनवरी 2021 महीने का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जनवरी – कन्या राशि पर शनि की ढैय्या एवं चतुर्थ भाव में पंचग्रही योग होने से बनते कार्यों में विघ्न, मानसिक तनाव, मन में अशांति भी रहेगी।

गुप्त शत्रु भी सरगर्म रहेंगे। लेकिन व्यवसाय नौकरी में विघ्नों के रहते पारिवारिक सहयोग से ही आय के साधन बनेंगे।

सप्ताह के अंत में क्रय-विक्रय कार्यों से अधिक लाभ नहीं होगा। क्रोध के कारण परेशानी हो सकती है सावधानी बरतें।

8 से 15 जनवरी – इस सप्ताह में घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

खर्चों की अधिकता से मानसिक तनाव व क्रोध की भावना अधिक रहेगी।

भाई बंधुओं से मतभेद, स्वास्थ्य परेशानी, मन खिन्न रहने और चोटादि का भय रहेगा।

सप्ताह के अंत में किसी सहयोगी की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

घरेलू उलझनों के कारण परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

उपाय : माघ संक्रांति को श्री विष्णु एवं सूर्य की उपासना करके अनाज आदि का दान करना शुभ रहेगा।

16 से 23 जनवरी – शनि की ढैय्या के कारण बनते कामों में विघ्न, धन हानि, मानसिक तनाव, व्यर्थ का क्लेश एवं धन खर्च जैसी परेशानियां रहेंगी।

परन्तु धर्म-कर्म के काम में रूचि रहेगी। अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत होगा

सप्ताहांत में स्वास्थ्य ढीला एवं विपरीत परिस्तिथियाँ होने के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

उपाय : रोजाना माघ मास्स माहात्म्य का पाठ करके तिलों से हवन करना शुभ होगा।

24 से 31 जनवरी – इस सप्ताह बनते कार्यों में विघ्न रहेगा। पंचम भाव में सूर्य-शनि के प्रभाव से संतान सम्बन्धी चिंता और पिता -पुत्र में मतभेद रहेंगे।

पारवारिक उलझनें एवं व्यावसायिक परेशानियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

यात्रादि में सावधानी बरतें। चोट आदि का भी भय रहेगा शत्रु भी सरगर्म रहेंगे।

उपाय : स्वास्थ्य रक्षा के लिए प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रणाम का पाठ करके तुलसी पर जल चढ़ाकर दीपक जलाना शुभ होगा।

कन्या राशि – फरवरी 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 फरवरी – पंचम भाव में सूर्य शनि का योग होने से संतान के कैरियर संबंधी चिंता, विद्या में विभिन्न, धन संबंधी परेशानी एवं दांपत्य सुखों में विघ्न, मन में अशांति एवं गुप्त रोगों से परेशानी के योग हैं।

पिता पुत्र में मतभेद भी रहेंगे सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य परेशानी एवं भगवत कृपा से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे व्यर्थ भागदौड़ भी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए

8 से 14 फरवरी – चतुर्थ भाव में गुरु केतु एवं राशि स्वामी बुध छठे स्थान में संचार करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मानसिक तनाव शत्रु भय एवं अपने भी पराए और जैसा व्यवहार करेंगे।

कार्य व्यवसाय में उन्नति एवं व्यापार के विस्तार के लिए ऋण आदि की आवश्यकता पड़ेगी।

आर्थिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा सप्ताह के अंत में दूरस्थ यात्राएं एवं व्यर्थ खर्च अधिक होगा

15 से 22 फरवरी– राशि स्वामी बुध-सूर्य युक्त छठे भाव में संचार करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आय से अधिक खर्च एवं बनते कार्य में विघ्न उत्पन्न होंगे।

तारीख 17 से बुध वक्री अवस्था में होने से व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव परिवर्तन एवं संघर्ष का सामना रहेगा।

परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे संतान संबंधी चिंता भी रहेगी।

शत्रु भी एवं आर्थिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्रणाम का पाठ करके गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए

23 से 29 फरवरी – इस सप्ताह राशि स्वामी बुध छठे भाव में पूरे संचार करने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

आय कम व खर्च अधिक होंगे व्यवसाय में विघ्न तथा घरेलू उलझनों के कारण मन चिंतित एवं अशांत रहेगा।

सप्ताह के अंत में व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य ही धन की प्राप्ति के साधन बनते रहेंगे।

उपाय :प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्रणाम का पाठ करना शुभ होगा

कन्या राशि – मार्च 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मार्च – राशि स्वामी बुध सूर्य युक्त भाव में होने से धन लाभ के मार्ग में विघ्न एवं उचित अवसरों का समुचित लाभ नहीं उठा पाएंगे।

शत्रु भय एवं अपने भी पराए जैसा व्यवहार करेंगे। बुध वक्री होने से कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन तथा व्यस्ततायें बढ़ेंगी।

पारिवारिक चिंता मानसिक तनाव एवं किसी निकटस्थ से अनबन के योग हैं।

लाभदायक कार्यों के लिए जल्दबाजी ना करें अन्यथा हानि होगी। पेट विकार आदि से परेशानी होगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 मार्च – सप्ताह के आरंभ में स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी श्रेष्ठ मित्र द्वारा धन लाभ होने के योग है।

विद्या के क्षेत्र में विभिन्न का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य परेशानी मानसिक तनाव और खर्च की अधिकता रहेगी।

साझेदारी के कार्यों में हानि होगी स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें। तारीख 12 के पश्चात संयम और शालीनता पूर्वक व्यवहार करना शुभ होगा।

उपाय : श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ होगा

16 से 23 मार्च – इस राशि पर सूर्य की दृष्टि एवं बुध छठे भाव में होने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

आय से अधिक खर्च एवं मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन व विस्तार की योजना भी बनेगी।

सप्ताह के अंत में रक्त विकार शरीर कष्ट एवं ज्वर आदि से परेशानी के योग हैं।

बनते कार्यों में विघ्न एवं जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों में हानि संभावना बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ रहेगा

24 से 31 मार्च – पंचम भाव में मंगल-शनि एवं चतुर्थ भाव में गुरु-केतु के संचार से संतान संबंधी चिंता परिवार में मतभेद, बनते कार्यों में विघ्न, गुप्त चिंता एवं धन का खर्च अधिक होगा।

कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में अपने परिश्रम और उद्यम से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परंतु घरेलू उलझनें भी रहेंगी

उपाय : प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा

कन्या राशि – अप्रैल 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अप्रैल – सप्ताह के आरम्भ से गुरु की शत्रु दृष्टि से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गुजरे लायक आय के साधन बनते रहेंगे।

धार्मिक कार्यों की ओर प्रवृति रहेगी। परन्तु सांसारिक कार्यों में विशेष सफलता नहीं मिलेगी।

राशिस्वामी बुध छटे भाव में होने से आय कम व खर्च अधिक रहेगा। घरेलु उलझनों के कारण मन चिन्तित रहेगा।
व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी

उपाय : प्रतिदिन श्री “दुर्गा सप्तशती” का पाठ करके कन्या पूजन करना शुभ होगा।

8 से 15 अप्रैल – इस राशि पर सूर्य-बुध की संयुक्त दृष्टि होने से कार्य व्यवसाय में निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु दौड़-धूप एवं आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें धन का अपव्यय भी हो सकता है।

उपाय : संक्रांति वैशाख मास महतंय का पाठ करके अनाज आदि का दान करना शुभ होगा

16 से 23 अप्रैल – इस राशि राशि स्वामी बुध नीच राशिगत परंतु इस राशि पर स्वग्रही दृष्टि रहने से कुछ उत्साहवर्धक स्थितियां बनेंगी।

प्रयासों में भी यथासंभव महत्वाकांक्षा में बढ़ेंगी। यद्यपि कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा।

परंतु पंचम भाव में गुरु शनि के प्रभाव से संतान संबंधी चिंता एवं कैरियर में विघ्न बाधाएं रहेंगी। कुछ अधूरे कार्य धीरे-धीरे निपटने के योग बनेंगे।

परंतु संयम और संतुलन बनाए रखने से कारोबारी परेशानी में कमी होगी

उपाय : प्रतिदिन भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

24 से 30 अप्रैल – तारीख 25 से राशि स्वामी बुध-सूर्य युक्त अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य में तेजी, क्रोध में उत्तेजना से चिड़चिड़ापन भी अधिक रहेगा।

मानसिक तनाव, व्यर्थ भागदौड़, धन का अपव्यय एवं ज्वर आदि के कारण परेशानी होगी।

सप्ताह के अंत में कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता प्राप्त होगी। परंतु लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

उपाय : प्रतिदिन श्री सूर्याष्टक का पाठ करके विधिपूर्वक भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

कन्या राशि – मई 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 मई – इस सप्ताह सूर्य-बुध अष्टम में होने से शरीर कष्ट एवं सरकारी क्षेत्रों में परेशानी के योग हैं।

अत्यधिक परिश्रम के पश्चात निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। परंतु लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

साझेदारी के कार्य में हानि एवं कुछ पारिवारिक समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी।

जल्दबाजी एवं उतावलापन से हानि, मानसिक तनाव एवं चोट आदि का भय है।

उपाय : प्रतिदिन वैशाख मास माहात्म्य का पाठ करना चाहिए

8 से 15 मई – सप्ताह के आरंभ से ही मंगल की विशेष दृष्टि रहने से मानसिक तनाव बनते कामों में व्यवसाय एवं व्यर्थ खर्च भी बढ़ेंगे।

परंतु भाग्यवश विघ्नों के रहते निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। सप्ताह के आरंभ में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेंगे।

विशेष परिश्रम एवं भागदौड़ से किसी विशेष कार्य में सफलता के योग बनेंगे। किंतु स्वास्थ्य कुछ ढीला एवं व्यर्थ मन अशांत रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन श्री सूर्याष्टक का पाठ करके भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

16 से 23 मई – भाग्य स्थान पर सूर्य-बुध-शुक्र आदि ग्रहों का योग होने से धन लाभ व कुछ बिगड़े कार्य में सुधार होगा।

किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से संपर्क लाभकारी होगा। विदेशी संबंधों से लाभ के योग हैं।

परंतु पारिवारिक चिंता, आकस्मिक खर्च, तनाव व व्यवसायिक उलझने भी रहेंगी।

वाहन आदि का क्रय-विक्रय भी होगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला, रक्त विकार एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी।

उपाय : श्री प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करके गौओं को हरा चारा खिलाना चाहिए

24 से 31 मई – भाग्य स्थान पर सूर्य-शुक्र एवं इस राशि पर मंगल की विशेष दृष्टि रहने से मिश्रित प्रभाव होगा।

व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव, व्यवसायिक उलझनें एवं आय से अधिक खर्च होगा।

परंतु किसी उच्चाधिकारी से संपर्क साधनों से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सप्ताह के अंत में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

अन्यथा धन हानि एवं स्वास्थ्य परेशानी होगी किसी विशेष से धोखे की भी संभावना बनी रहेगी। सावधानी बरतें।

उपाय : संकटनाशन श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करके मीठा प्रसाद बांटना चाहिए

कन्या राशि – जून 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 जून – भाग्य स्थान पर सूर्य-शुक्र तथा दशम में बुध-राहु का संचार होने से मिश्रित प्रभाव होगा।

विघ्न बाधाओं के बावजूद कार्य व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। मान सम्मान में बढ़ोतरी और परिवार में खुशी का माहौल भी बनेगा।

मंगल की विशेष दृष्टि रहने से जमीन जायदाद संबंधी परेशानी एवं वाहन आदि का क्रय-विक्रय भी होने के योग हैं।

सरकारी कार्यों में कुछ ना कुछ परेशानी अवश्य रहेगी।

उपाय : स्वास्थ्य रक्षा के लिए प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा

8 से 15 जून – दशम भाव में बुध-राहु का योग एवं मंगल की इस राशि पर विशेष दृष्टि रहने से मिश्रित प्रभाव होगा।

विघ्न बाधाओं के बावजूद कामकाज में प्रगति होगी। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

परंतु मानसिक तनाव व विरोध की भावना अधिक रहेगी। किसी निकट बंधुओं से तनाव और विरोध पैदा होगा।

सप्ताह के अंत में रक्त विकार, शरीर कष्ट और व्यर्थ ही धन का अपव्यय होगा।

उपाय : श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

16 से 23 जून – दशम स्थान पर सूर्य-बुध-राहु का योग होने से कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन एवं व्यस्त बताएं बढ़ेंगी।

धर्म-कर्म के कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। व्यापार को बढ़ाने में संबंधियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परंतु मंगल की दृष्टि होने से मानसिक तनाव, संतान चिंता, मन में उचाटता एवं उदासीनता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करके गौओं को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा

24 से 30 जून – इस सप्ताह में परिश्रम से किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। प्रिय बंधुओं से संपर्क एवं संतान के किसी कार्य में सफलता के योग हैं।

परंतु विद्या एवं कैरियर में उन्नति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। विशेष दौड़-धूप के पश्चात आय के साधन बन पाएंगे।

सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव, क्रोध की भावना अधिक रहेगी। स्वास्थ्य भी कुछ ढीला एवं व्यर्थ खर्च होगा।

उपाय : प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से लाभ होगा

कन्या राशि – जुलाई 2021 महीने का साप्ताहिक भविष्यफल

1 से 7 जुलाई – दशम स्थान पर सूर्य-बुध-राहु का योग होने से विघ्नों के रहते कुछ बिगड़े काम बनेंगे।

नवीन कार्य की योजना बनेगी। भाई बंधुओं के साथ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे।

उच्चप्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क भी बनेंगे। धन एवं व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

परन्तु परिवार में कुछ मनमुटाव, गुस्सा ज्यादा एवं चिड़चिड़ापन अधिक रहेगा

उपाय – श्री विष्णु सहस्रणाम का पाठ करना शुभ रहेगा।

8 से 15 जुलाई – इस सप्ताह में कुछ सूची योजनाओं में विघ्नों के पश्चात सही दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

स्त्री एवं संतान सुख मिलेगा परंतु संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। दशम भाव में सूर्य-बुध-राहु की स्थिति होने से व्यवसायिक हालात में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

परंतु मानसिक तनाव एवं मन में उचाटता बनी रहेगी

उपाय – श्री विष्णु सहस्रणाम का पाठ करके गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए

16 से 23 जुलाई – इस सप्ताह में किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी। कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा।

उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे भाई बंधुओं का सहयोग भी मिलेगा।

व्यवसाय क्षेत्रों में धन लाभ व उन्नति की योग है। परंतु संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी।

व्यर्थ परिवार में कुछ मनमुटाव व व्यर्थ खर्च भी अधिक रहेगा स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा।

उपाय – तारीख 16 से प्रतिदिन श्रावण माहात्म्य का पाठ करना चाहिए

24 से 31 जुलाई – इस राशि पर मंगल की विशेष दृष्टि रहने से व्यर्थ भागदौड़, मानसिक तनाव, घरेलू उलझनें, खर्च एवं साझेदारी के कार्यों में हानि होगी।

क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है। सावधानी बरतें।

सप्ताह के अंत में विघ्न के बावजूद आय के साधन बनेंगेव्यवसाय के क्षेत्र में उत्साहवर्धक स्थितियां बनेंगी।

उपाय – श्री शिव गीता का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए

कन्या राशि – अगस्त 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अगस्त – राशि स्वामी बुध-सूर्य का योग लाभ स्थान पर होने से कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। संतान के किसी विशेष कार्य में सफलता और भाग्य वृद्धि होगी।

धार्मिक कार्यों एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी। परंतु धन का खर्च अधिक, मानसिक तनाव, व्यर्थ की भागदौड़ एवं क्रोध की अधिकता से परेशानी होगी सप्ताह के अंत में विनाश आदि कार्यों में धन का खर्च अधिक होगा।

उपाय – श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा।

8 से 15 अगस्त – लाभ स्थान पर सूर्य- बुध का योग होने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद व्यवसाय में धन लाभ एवं पदोन्नति के योग है।

स्थानांतरण का भी योग संभव है। परंतु दशम स्थान पर शुक्र राहु के कारण बनते कामों में विघ्न, धन का खर्च अधिक, व्यर्थ भागदौड़ एवं मानसिक तनाव रहेगा।
सप्ताह के अंत में पारिवारिक माहौल कुछ शांत रहेगा पुलिस टॉप पारिवारिक कार्यों में दौड़ 2 अधिक एवं आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे

उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा।

16 से 23 अगस्त – सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक संघर्ष के बावजूद कुछ कार्यों में विलंब होगा धन और सुख साधनों में आंशिक वृद्धि होगी।

परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे परंतु तारीख 19 के पश्चात विदेशी संबंधों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

विलास आदि कार्यों पर खर्च अधिक होगा विशेष सोच विचार कर खर्च करना चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

24 से 31 अगस्त – द्वादश भाव में सूर्य-बुध का योग होने से मिश्रित प्रभाव होगा। आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ खर्च भी अधिक होंगे दूरस्थ यात्राएं, स्वास्थ्य ढीला, सिर दर्द, आंखों में कष्ट के कारण परेशानी होगी क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

विदेश संबंधी कार्यों पर अनावश्यक खर्च होंगे भाई बंधुओं से मनमुटाव एवं व्रत भागदौड़ भी रहेगी।

उपाय- श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना चाहिए

कन्या राशि – सितंबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 सितंबर – तारीख 2 से राशि स्वामी बुध कन्या (स्वराशि) पर संचार करेगा। जिससे धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि एवं से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

मंगल कार्यों पर खर्च होगा सप्ताह के अंत में किसी धर्म स्थान की यात्रा होगी। परंतु धन का अपव्यय एवं किसी निकट संबंधी से धोखे की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी दिला रहेगा
उपाय- प्रतिदिन श्री भगवद गीता तथा पितृ स्त्रोत का पाठ करके ब्राह्मण भोजन कराना चाहिए।

8 से 15 सितंबर – राशि स्वामी बुध की राशि में संचार करने से यद्यपि धन प्राप्ति के साधन विघ्नों के रहते बनते रहेंगे। परंतु परिवार में कुछ निजी समस्याएं आएंगी।

आकस्मिक खर्च भी अधिक होंगे परंतु भाग्य वहीं कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा सप्ताह के अंत में ग्रस्त जीवन में कुछ खुशी का माहौल बनेगा गत सप्ताह में किए गए किसी विशेष कार्य के लिए परिश्रम फलीभूत होंगे।

16 से 23 सितंबर – तारीख 16 से किस राशि पर सूर्य-बुध का संचार होने से कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा धन लाभ व कार्य व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मान सम्मान में वृद्धि एवं आर्थिक पक्ष भी कुछ सुदृढ़ होगा। सप्ताह के अंत में अत्यधिक भागदौड़, निकट बंधुओं से तनाव एवं किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी वाणी में संयम और मधुरता बनाए रखने से घरेलू परेशानियों में कमी आयेगी।

उपाय- प्रतिदिन श्री भगवद गीता का पाठ करना चाहिए।

24 से 30 सितंबर – सप्ताह के आरंभ में यद्यपि एवं सुख साधनों में वृद्धि होगी परंतु छोटे- छोटे कार्य निपटाने से निश्चित ही लाभ होगा।

आय से अधिक खर्च होगा विदेश संबंधी कार्यों पर अनावश्यक खर्च होंगे। सप्ताह के अंत में क्रोध की अधिकता, स्वभाव में तेजी एवं चिड़चिड़ापन भी रहेगा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम और संघर्ष का सामना रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन श्री पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करना चाहिए

कन्या राशि – अक्टूबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 अक्टूबर – राशि स्वामी बुध दूसरे स्थान तुला पर संचार करने से सवारी सुख एवं धन लाभ, सुख साधनों का लाभ एवं शुभ मंगल कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा।

नए-नए पारिवारिक मित्र बनेंगे परंतु सप्ताह के अंत में क्रोध एवं उत्तेजना अधिक रहेगी। धन का अनावश्यक खर्च होगा पारिवारिक उलझने भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या बनी रह सकती है।

उपाय- प्रतिदिन श्री पुरुषोत्तम माहात्म्य का पाठ करना चाहिए

8 से 15 अक्टूबर – इस राशि पर सूर्य का संचार एवं मंगल की दृष्टि रहने से शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल होंगे। विघ्न बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य धन प्राप्त होगा।

घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा अत्यधिक परिश्रम करने पर ही कार्य क्षेत्र में कामयाबी के योग बनेंगे।

सप्ताह के अंत में व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव एवं परेशानियां बनी रहेंगी स्वास्थ्य ढीला, सिर दर्द, आंखों में कष्ट एवं चमड़ी संबंधी रोगों के होने का रहेगा

16 से 23 अक्टूबर- इस राशि पर मंगल की दृष्टि होने से उत्तेजना क्रोध की अधिकता, मानसिक तनाव एवं स्वभाव में तेजी रहेगी।

परिवार में व्यर्थ कार्यों पर खर्च होगा सप्ताह के अंत में आकस्मिक धन लाभ एवं मनोरंजन आदि पर खर्च होगा देश-विदेश में संपर्क बढ़ेंगे परंतु घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा

24 से 31 अक्टूबर – सप्ताह के आरंभ से इस राशि पर शुक्र का संचार एवं मंगल की दृष्टि रहने से क्रोध एवं उत्तेजना अधिक रहेगी।

परंतु सवारी एवं मनोरंजन की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। सप्ताह के अंत में परिवार में मतभेद एवं निजी समस्याएं रहेंगी .

उपाय – प्रतिदिन कार्तिक मास माहात्म्य का पाठ करके तुलसी के पौधे पर शुद्ध जल चढ़ाकर दीपक जलाना चाहिए।

कन्या राशि – नवंबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 नवंबर – इस राशि पर शुक्र (नीचस्थ) का संचार एवं मंगल की दृष्टि रहने से जमीन जायदाद एवं वाहन संबंधी कार्यों में उलझने पैदा होंगी। व्यवसाय में दौड़-धूप अधिक परंतु आय कम व खर्च भी अधिक होंगे। क्रोध उत्तेजना से बंद कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें

8 से 15 नवंबर – इस सप्ताह में विघ्न-बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के साधनों में बढ़ोतरी होगी पराक्रम में वृद्धि एवं वृत्त की भागदौड़ रहेगी। सूर्य बुध का योग में होने से सुख साधनों में वृद्धि एवं आशाओं के अनुरूप सफलता मिलने के योग हैं। परंतु मंगल की दृष्टि होने से स्वास्थ्य परेशानी, मानसिक तनाव, क्रोध की अधिकता एवं स्वभाव में तेजी रहेगी

उपाय- कार्तिक पूर्णिमा को विशेष रूप से तीर्थ स्थान करके दीप दान करना शुभ होगा

16 से 23 नवंबर – इस सप्ताह में कुछ रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी मित्रों और संबंधियों के सहयोग से उन्नति के योग हैं। आर्थिक क्षेत्रों में भी सुदृढ़ता आएगी परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे परंतु व्यर्थ भाग दौड़, मानसिक तनाव, धन का अपव्यय अधिक और विदेशी कार्यों में प्रयास करने पर प्रगति होगी क्रोध की अधिकता से बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है

उपाय- श्री सुक्तम का पाठ करें

24 से 30 नवंबर – तृतीय स्थान पर सूर्य-केतु के प्रभाव से विदेश संबंधी कार्यों में परेशानी एवं भाई- बंधुओं से मतभेद रहेंगे। भाग्य वश ही व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। सप्ताह के अंत में व्यर्थ वाद विवाद, मानसिक तनाव एवं परिवार में वैचारिक मतभेद रहेंगे

कन्या राशि – दिसंबर 2021 का साप्ताहिक एवं दैनिक भविष्यफल

1 से 7 दिसंबर- पंचम भाव में गुरु- शनि का संचार होने से परिवार में विभिन्न निजी समस्याओं का सामना रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी चिंता एवं पिता- पुत्र में मतभेद रहेंगे पेय पदार्थों में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी के कार्यों में हानि होगी परंतु सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य परेशानी एवं कार्यक्षेत्र में व्यस्तता ए बनी रहेंगी। सुख सुविधाओं पर धन का खर्च अधिक एवं जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों में आनी होगी

उपाय- प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना स्वास्थ्य रक्षा हेतु शुभ होगा

8 से 15 दिसंबर – तृतीय भाव में सूर्य- बुध- केतु के प्रभाव से मिश्रित प्रभाव होगा स्वास्थ्य में गड़बड़, आय कम व खर्च अधिक और व्यवसायिक उलझन भी बढ़ेगी। साझेदारी के कार्यों में आनी होगी परंतु सप्ताह के अंत में आकस्मिक धन लाभ, दूरस्थ यात्राएं एवं विघ्नों-बाधाओं के रहते आय के साधन बनते रहेंगे संतान संबंधी चिंता एवं पिता पुत्र में मतभेद भी रह सकते हैं

16 से 23 दिसंबर –  सप्ताह के आरंभ में गत किए गए प्रयास फलीभूत होंगे कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी परंतु व्यवसाय के क्षेत्र में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते  रहेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं सुख-  साधनों पर खर्च भी अधिक होगा सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी,   व्यर्थ वाद विवाद एवं क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है

उपाय-  प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा

24 से 31 दिसंबर-  इस सप्ताह में आकस्मिक धन लाभ होगा किसी नवीन कार्य की योजना को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे। निराशा की भावना को त्याग कर कार्य करना शुभ होगा व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। परंतु विरोधियों द्वारा निर्मूल शंकाओं को बढ़ावा देने से कार्य क्षेत्र में परेशानी रहेगी दांपत्य जीवन में मतभेद होंगे।

उपाय-  प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या पूजन करना शुभ होगा

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment