अब से कुछ ही देर बाद विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपना दम दिखाएंगी।
विश्व कप में भारत का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अब तक हुए 9 मुक़ाबलों में भारत 7 मैच जीता है और 1 में हार का सामना करना पड़ा। और एक मैच बारिश कारण रद्द हुआ जो न्यूजीलैंड के खिलाफ ही था।
भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और के एल राहुल ने अब तक के सभी मैचों में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी हैं। रोहित शर्मा अब तक 5 शतक लगा चुके हैं और इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी है।
न्यूजीलैंड का भी शुरुआती मैचों में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। परन्तु वह अंत के 3 लीग मैच हारा है। लेकिन वह इस मैच में अपना शुरुआती प्रदर्शन दोहराना चाहेगा।
वर्ल्ड कप में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत ने अब तक 7 मुक़ाबले खेले हैं। जिनमे से भारत 5 मुक़ाबले जीता और 2 हारा है। इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में भारत का प्रदर्शन।
भारत बनाम न्यूजीलैंड | 1975 | भारत को 4 विकेट से हार |
श्री लंका बनाम भारत | 1979 | भारत को47 रन से हार |
वेस्ट इंडीज बनाम भारत | 1983 | भारत को 34 रन से जीत |
इंग्लैंड बनाम भारत | 1983 | भारत को 6 विकेट से जीत |
भारत बनाम पाकिस्तान | 1999 | भारत को 47 रन से जीत |
भारत बनाम पाकिस्तान | 2019 | भारत को 89 रन से जीत |
वेस्ट इंडीज बनाम भारत | 2019 | भारत को 125 रन से जीत |