भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए Happy Birthday MS Dhoni। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ।
महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत स्वभाव और बुद्धिमत्ता के कारण “कैप्टन कूल” के नाम से जाना जाता है। वह भारत के सबसे सफलतम कप्तान माने जाते हैं।
वह भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपने देश को 3 आईसीसी टूर्नामेंटों में जीत दिलाई।
एमएस धोनी को उनकी इसी उपलब्धि ने उनको युवाओं का रोल मॉडल बना दिया। आज पुरे विश्व में उनको एक बड़े क्रिकेट आइकॉन के रूप में पहचाना जाता है।
एमएस धोनी के क्रिकेट करियर की शुरुआत 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ हुई थी। और आज वह इतिहास में एक महान बल्लेबाज और कप्तान के रूप में पहचाने जाते हैं ।
वनडे में, एमएस धोनी ने जल्दी ही अपनी जगह बना ली थी। हालाँकि, भारत के कप्तान के रूप में, एमएस धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
धोनी की अगुवाई में 2007 में टी 20 का पहला विश्व कप उसके बाद 2011 में वन डे विश्व कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी भारत ने जीती।
किसी अन्य कप्तान ने अपने देश को सभी 3 आईसीसी टूर्नामेंटों में जीत के लिए कप्तानी नहीं की।
रांची के एक छोटे शहर के लड़के ने दुनिया में सबसे अच्छा कप्तान और विकेटकीपर बनने के लिए खुद को विकसित किया। यह धोनी की शांत प्रकृति थी जिसने उन्हें भारत या यूँ कहें कि पूरे विश्व के युवाओं का आइकन बना दिया।
धोनी कप्तानी में 199 एकदिवसीय मैचों में भारत ने 110 मैच जीते। 60 टेस्ट मैचों में 27 जीत जबकि 72 टी 20 मैचों में 48 जीते।
Format | Matches | Won | Lost | Drawn | Tied | NRs |
टेस्ट | 60 | 27 | 18 | 15 | 0 | 0 |
एकदिवसीय | 199 | 110 | 74 | 0 | 4 | 11 |
टी 20 | 72 | 41 | 28 | 0 | 1 | 2 |
धोनी, जिन्होंने एक वास्तविक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारत के लंबे सूखे को समाप्त किया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड रखते हैं।
हालांकि, विश्व कप में अब तक का उनका सफर वैसा नहीं रहा, जैसा वह और उनके प्रशंसक चाहते थे। मगर यह स्तिथि हर किसी खिलाडी के साथ कभी न कभी आती है।
लेकिन इस कारण यह नहीं भूल जाना चाहिए कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को कितनी ऊंचाईयों पर पहुँचा दिया है।
वर्तमान में अपने चौथे विश्व कप में खेलते हुए, एमएस धोनी की बल्ले से इरादे की कमी के कारण उनकी लगातार आलोचना की गई। धोनी, जिन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक माना जाता है, उनको रन रेट में तेजी लाने के लिए संघर्ष करते देखा गया है।
हालिया फॉर्म की कमी के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक के रूप में याद किया जाएगा।