Dance Deewane 2 Finale : डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 2 का विनर कौन होगा। यह जानने की उत्सुकता इस शो के चाहने वालों को जरूर हो रही होगी।
कलर्स चैनल पर चल रहे डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 2 का यह आखिरी सप्ताह है। 28 सितम्बर रात 8 बजे डांस दीवाने 2 फिनाले Dance Deewane 2 Finale होने जा रहा है।
इसके समापन के साथ ही मिल जायेगा इस सीजन का डांस दीवाने का विजेता। वह विजेता कौन होगा इसका इंतज़ार फिलहाल पूरा देश कर रहा है। खासकर इस शो के चाहने वाले तो उस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे।
15 जून 2019 को शुरू हुआ यह शो बड़े उतार चढाव के बाद यहाँ तक पहुंचा है। अब यह अपने आखिरी पड़ाव पर हैं इसलिए सभी फाइनलिस्ट के साथ-साथ उनके फैंस की भी साँसे थमी होंगी।
इस साल इस शो को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था। बच्चे, युवा और वरिष्ठ बच्चों को बच्चों के साथ, युवाओं को युवाओं के साथ और वरिष्ठ को वरिष्ठ के साथ स्पर्धा करनी थी। तीनो श्रेणियों के विजेता फाइनल में ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
ये भी पढ़ें : देखिये कैसा होगा इस बार बिग बॉस सीजन 13 का घर
जज और होस्ट
बॉलीवुड क्वीन माधुरी दीक्षित नेने, राइटर डायरेक्टर शशांक खेतान और मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया इस शो को जज कर रहे हैं। तुषार कालिया डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के प्रतियोगी भी रह चुके हैं।
शशांक खेतान ने धड़क, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। अर्जुन बिजलानी इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
कौन हैं डांस दीवाने के फाइनलिस्ट ?
1. ओम शुभम
2. विहान और ट्विशा
3. परमदीप
4. विशाल
5. मेहुल
6. स्नेहा
ये भी पढ़ें : कौन है दबंग ३ की हीरोइन साई मांजरेकर ?
I want to to thank you for this wonderful read!! I definitely enjoyed every bit
of it. I’ve got you book-marked to look at new things you post…