साई का परिवार
इस खूबसूरत अभिनेत्री का जन्म सपनों के शहर मुंबई में हुआ। 29 अगस्त 1998 को जन्मी साई की परवरिश एक मराठी परिवार में हुई। बचपन से ही उन्हें हिन्दू धर्म के आदर्शों पर चलना सिखाया गया।
साई के पिता महेश मांजरेकर भारतीय सिनेमा के एक श्रेष्ठ व्यक्ति हैं। दूरदर्शन की एक मराठी सिरीज़ से अपना करियर आरंभ करने वाले महेश आज एक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं।
महेश ने बॉलीवुड में भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। अपनी अभिनय के लिए उन्हें कई बार सरहाया गया है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी महेश ने खूब नाम कमाया है।
महेश की दूसरी पत्नी और साई की मां मेधा मांजरेकर भी मराठी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री और निर्माता हैं।
साई की बड़ी बहन अष्वामी मांजरेकर भी एक प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री हैं। साई के छोटे भाई सत्य मांजरेकर भी मनोरंजन की दुनिया से लगातार जुड़े हुए हैं।
Saiee Manjrekar Wiki | |
Full Name | Saiee Manjrekar |
Birth Date | 29 August 1998 |
Age | 21 Years (As in 2019) |
Profession | Actress, Model |
Birth Place | Mumbai, India |
Lives in | Mumbai, India |
Nationality | Indian |
Caste | Religion | Marathi, Hindu |
Hobbies | Dancing, Traveling, Swimming |
Debut Appearance | Dabangg 3 Film |
Famous For | Dabangg 3 Actress |
Income | N/A |
Net Worth | Under Review |
Physical Appearance | |
Height | In Feet: 5.9 F In Meter: 1.79 M |
Weight | 60 Kg 132 LBS |
Figure Measurement | 33-23-34 |
Figure Type | Hourglass Slim |
Tattoo | N/A |
Family Background, Sister, Education | |
Father Name | Mahesh Manjrekar(Actor, Host) |
Mother Name | Medha Manjrekar(Producer) |
Sister name | Ashwami Manjrekar(Actress, Producer) |
Brother Name | Satya Manjrekar |
School | Dhirubhai Ambani International School |
College | University of Mumbai |
Educational Qualification | Graduate |
Boyfriend, Husband, Marriage | |
Marital Status | Unmarried |
Husband | N/A |
Boyfriend Name | Name Not Known |
Ex-Boyfriend | N/A |
Favorite Things | |
Favorite Actor | Salman Khan, Sidharth Malhotra |
Favorite Actress | Katrina Kaif, Kareena Kapoor |
Favorite Outfits | Lahenga-Choli |
Favorite Things to Do | Traveling |
Favorite Destination | New Jersey |
साई का बचपन
स्कूल के समय से ही साई को अभिनय और मॉडलिंग में बेहद रुचि थी। वह बचपन से ही मनोरंजन की दुनिया में नाम कमाना चाहती थी।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली साई बचपन से ही सिनेमा की ओर आकर्षित रहती थी। स्कूल में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भी वह पूर्ण रूप से हिस्सा लेती थीं। साई ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से अभिनय के कई कोर्स करे और अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी करी।
एक फिल्मी बैकग्राउंड से आने के कारण उनके घर में बचपन से ही फिल्मी माहौल मौजूद था। माता और पिता दोनों के ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े होने कारण साई को सिनेमा से बेहद लगाव था।
क्या हैं साई की अन्य रुचियां?
साई को बचपन से ही नृत्य सीखने में काफी रुचि थी। जिसके लिए उन्होंने कई वर्ष नृत्य की ट्रेनिंग भी ली। उन्हें नई – नई जगहों पर घूमना भी बहुत पसंद है।
वह अक्सर दोस्तों के साथ देश विदेश के खूबसूरत स्थानों पर छुट्टियां मनाने जाया करती हैं। साई को तैराकी सीखने का भी भरपूर शौंक है।
साई अपनी फिटनेस को ले कर भी बहुत संगीन रहती हैं। वह अपने खाने पीने से ले कर अपनी कसरत का भरपूर ध्यान रखती हैं। वह घंटों व्यायामशाला में व्यायाम करती हैं। लंबे कद वाली साई का वजन केवल 60 किलो है। अपनी फिटनेस को वह बेहद महत्वपूर्ण मानती हैं।
साई की निजी ज़िंदगी
साई अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखती हैं। इंस्टाग्राम या फेसबुक पर भी वह किसी तरह अपनी निजी ज़िंदगी की जानकारी नहीं देती। सुनने में आया है की साई का मुंबई में ही कॉलेज टाइम से एक बॉयफ्रेंड है परन्तु इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।
किस तरह हुई साई के करियर की शुरुआत ?
2018 में साई ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उनके फैशन सेंस के लिए उन्हें हर तरफ से बेहद प्रशंसा प्राप्त हुई। इस सबने उनके हौंसले को और भी बुलंद कर दिया। 2019 में ” दबंग 3″ की ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्म के लिए सलमान खान के विपरीत चुन लिया गया।
दबंग 3 के लिए दर्शकों में बेहद उत्साह है। साई की प्रतिभा देखने के लिए भी जनता बहुत उत्तेजित है।