Bollywood Biopic Movies 2020 : तन्हाजी द अनसंग वारियर के बाद इस साल दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए और भी बहुत सारी फिल्में रिलीज़ होने वाली है। जिनका दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है।
इस साल अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम जैसे बड़े कलाकार बड़े बजट की फिल्में लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं।
इन फिल्मों में कई ऐसे रियल हीरोज़ की बायोपिक होंगी। जिन पर हर एक देशवासी गर्व करता है और करता रहेगा।
Bollywood Biopic Movies 2020 आईये जानते है इस साल रिलीज़ होने वाली वह फिल्में कौन-कौन सी है।
1. तन्हाजी द अनसंग वारियर
तन्हाजी द अनसंग वारियर यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ हुई। अजय देवगन ने इस फिल्म में तन्हाजी का किरदार निभाया। इस फिल्म ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया।
ये भी पढ़ें : लाल सिंह चड्डा से ले कर तख्त तक, 5 फिल्में
2. मैदान
निर्देशक अमित रविन्द्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जोकि फुटबॉलर सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर फिल्मायी गयी है।
इस फिल्मे में अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आएंगे। सैयद अब्दुल रहीम को धुनिक भारतीय फुटबॉल के वास्तुकार भी कहा जाता है फिल्म 1952 से 1962 तक भारतीय फुटबॉल के सुनहरे युग पर आधारित है।
3. अटैक
अटैक देशभक्ति की भावना जगाती हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे लक्ष्मण राज आनंद द्वारा लिखा गया है इसमें जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी सत्य घटना से प्रेरित है। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को सिनमाघरों में आएगी।
4. सत्यमेव जयते 2

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित सत्यमेव जयते 2, 2018 की फिल्म सत्यमेव जयते की अगली कड़ी है। फिल्म में मुख्य किरदारों में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है।
5. पृथ्वीराज

यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि मानुषी छिल्लर (उनकी फिल्म में) उनकी पत्नी संयुक्ता की भूमिका में हैं।
चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई है। यह फिल्म 13 नवंबर 2020 को रिलीज होगी। यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को देशभक्ति की भावना से भर देगी।
6. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
यह फिल्म कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जो एक भारतीय वायु सेना पायलट है। फिल्म में जान्हवी कपूर को IAF पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका में दिखाया गया है।
शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के तहत निर्मित है। फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
7. सरदार उधम सिंह
यह फिल्म सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म है। जिसका निर्देशन निर्देशक सुजीत सरकार ने किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
8. भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म है। यह आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक के जीवन के बारे में है
फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, अम्मी विर्क, पवन शंकर और प्रणिता सुभाष हैं।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान विजय भुज हवाई अड्डे के तत्कालीन प्रभारी थे। उन्होंने और उनकी टीम ने 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से वायुसेना के एयरबेस का पुनर्निर्माण किया। फिल्म स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2020) को रिलीज होगी।