Bigg Boss 13 Contestant List: बहुत प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बिग बॉस 13 का पहला एपिसोड आखिरकार प्रसारित हो गया। कौन- कौन है इस शो के प्रतिभागी आईये जानते हैं।
शो का पहला एपिसोड प्रसारित होते ही बिग बॉस 13 से संबधित सभी अटकलें समाप्त हो गयी। सभी प्रतियोगियों के नाम सामने आ चुके हैं।
1. सिद्धार्थ शुक्ला
2. कोइना मित्रा
3. पारस छाबरा
4. अबू मलिक
5. माहिरा शर्मा
6. रश्मि देसाई
7. देवोलीना भट्टाचार्जी
8. असीम रियाज
9. सिद्धार्थ डे
10. शहनाज़ गिल
11. शैफाली बग्गा
12. दलजीत कौर
13. आरती सिंह
Bigg Boss 13 Contestant List : एक बार फिर सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। परन्तु इस बार उनके साथ घर की मालकिन के रूप में अमीषा पटेल भी होंगी। तो आइए बिग बॉस सीजन 13 के प्रतियोगियों के बारे में संक्षिप्त में जान लेते हैं :
1. सिद्धार्थ शुक्ला
इस शो के पहले प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला हैं। डैशिंग सिद्धार्थ ने “बाबुल का आँगन छूटे ना” से अपने करियर की शुरुआत की। और उसके बाद उन्होंने कई प्रसिद्ध धारावाहिकों में काम किया। जिनमे से सबसे प्रमुख धारवाहिक था “बालिका बधू” इस धारावाहिक में सिद्धार्थ की काफी दमदार भूमिका थी।
2. कोइना मित्रा
साकी-साकी गर्ल कोइना मित्रा भी इस बार इस शो में होंगी। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने कई आइटम गानों के अलावा कई फिल्मों में भी एक्टिंग की है। जैसे कि अपना सपना मनी-मनी, एक खिलाडी एक हसीना, इंसान आदि।
3. पारस छाबरा
कई रियलिटी शो कर चुके पारस इस शो के अगले प्रतिभागी है। हैंडसम और डैशिंग पारस छाबरा इस से पहले भी कई शो कर चुके हैं। और ‘MTV Splitsvilla 5‘ के विजेता रह चुके है।
4. अबू मलिक
म्यूजिक डायरेक्टर और गायक अनु मलिक के छोटे भाई अबू मलिक ने भी इस बार इस शो में प्रवेश किया हैं। जो खुद भी संगीत निर्देशक और गायक हैं।
5. माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा कई म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ बेपनाह प्यार और नागिन 3 जैसे धारवाहिक में काम कर चुकी है। माहिरा करीना कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक है। उनके आने से इस शो के बाकी प्रतिभागियों को कुछ परेशानियां अवश्य हो सकती है।
6. रश्मि देसाई
छोटे परदे का जाना मन नाम है रश्मि देसाई। जो कि इस शो की अगली प्रतिभागी है। रश्मि इससे पहले कई प्रसिद्ध शो में काम कर चुकी है। और रियलिटी शो में भी वह काम कर चुकी है। धारावाहिक “उतरन” सीरियल से रश्मि ने काफी प्रसिद्धि बटोरी है। वह फिल्म “दबंग 2” में भी काम कर चुकी है
7. देवोलीना भट्टाचार्जी
“साथ निभाना साथिया” फेम देवोलीना भट्टाचार्जी जो “गोपी बहु” नाम से पूरी इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है। इस बार “बिग बॉस 13” में देवोलीना की एंट्री हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह धारावाहिक की संस्कारी बहू इस शो में कैसे टिक पायेगी।
8. असीम रियाज
अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों के दिल जीतने की क्षमता रखने वाले असीम रियाज भी इस बार इस शो का हिस्सा होंगे। वह मॉडलिंग के साथ-साथ कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं।
9. सिद्धार्थ डे
सिद्धार्थ डे स्क्रिप्ट राइटर भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा होंगे। सिद्धार्थ ने बिग बॉस सीजन के शुरुआत के दो एपिसोड भी लिख चुके हैं। वह कई रियलिटी शो की स्क्रिप्ट लिख चुके है। और इस बार वह खुद का रियलिटी चेक करेंगे।
10. शहनाज़ गिल
पंजाबी गायक शहनाज़ गिल बिग बॉस की अगली प्रतियोगी हैं। जिन्होंने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरते हुए इस शो में एंट्री की। बिग बॉस के पहले एपिसोड में ही अपनी आवाज़ से उन्होंने सलमान खान सहित सभी का दिल जीत लिया।
11. शैफाली बग्गा
पेशे से पत्रकार “शैफाली बग्गा” इस शो में आने को लेकर काफी उत्साहित नज़र आयी। मनोरंजन की दुनिया की तरफ इनका हमेशा से झुकाव रहा है। इस शो के द्वारा वह अपने इस रूप को भी लोगों के सामने रह पाएंगी।
12. दलजीत कौर
गुड्डन, इस प्यार को क्या नाम दूँ, कयामत की रात जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी दलजीत भी इस बार बिग बॉस में होंगी। और ख़िताब को अपने नाम करने के लिए प्रयास करेंगी।
13. आरती सिंह
आरती सिंह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन है। वह खुद भी एक कलाकार है और कई धारावाहिकों में काम कर चुकी। परन्तु अभी तक उनका वैसा नाम नहीं हो पाया जैसा वो चाहती है। अगर वह बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने में सफल हो जाती है। तो संभव है कि उनके करियर पर इसका सीधा असर पद सकता है।