आजकल के दौर में हम साइकिल Bicycling and Get Rid of Diseases को छोटी सी चीज़ समझ कर नज़रंदाज़ कर देते हैं| साइकिल चलाने की बात सुन कर हंस देते है|
शायद आप जानते होंगे कि आरामदायक वाहनों के मुकाबले साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है|
मोटर साइकिल या कार हमारे शरीर को आलसी और बीमार बना देते हैं|
और साइकिल चलाने की आदत हमें सेहत मंद बनाती है|
साइकिल चलाने के लिए शारीरिक श्रम करना पड़ता है श्रम के साथ-साथ व्यायाम भी हो जाता है|
इसको चलाते समय हमारे शरीर में पसीना आता है|
पसीने के साथ शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है|
जिन लोगों को शुगर और मोटापे जैसी समस्या है उनको हर रोज एक बार साइकिल जरुर चलानी चाहिए|
साइकिल चलाने से इन्सुलिन बनाने वाले सेल्स सक्रिय हो जाते है|
साइकिल चलाने से बढ़ते वजन को भी कम करने में सहायता मिलती है|
इसको चलाना पैदल चलने से भी अधिक लाभकारी है|
साइकिल के नियमित इस्तेमाल से कैंसर और दिल से संबंधित बहुत सी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है|
साइकिल चलाने से पैरों का भी अच्छा व्यायाम है, इससे हमारे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं व पैरों में दर्द भी दूर होता है।
जो लोग रोजाना साइकिल चलाते है Bicycling and Get Rid of Diseases उन्हें नींद अच्छी आती है और सारे दिन मूड भी फ्रेश बना रहता है|
आजकल की युवा पीढ़ी जिम में समय और पैसा खर्च करने में काफी विश्वास रखती है|
परन्तु अगर आपको अपना शरीर को फिट रखना है तो ये सबसे आसान और अच्छा व्यायाम है|
यह शरीर को चुस्त दुरुस्त रखता है और बीमारियों का खतरा भी कम रहता है|
तो फिर आज से ही आरामदायक गाड़ियों का मोह छोडिये और अपने छोटे-छोटे काम साइकिल चलाकर निपटाने की कोशिश कीजिये| काम भी हो जायेंगे और व्यायाम भी|
Best 6 Health Tips In Hindi | जितना हो सके प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स लें