घर में हमारे आसपास कई चीज़ें ऐसी होती है जो कई तरह की बीमारियों में राहत देती है और ये सब नेचुरल होती है साइड इफ़ेक्ट के मामले में इन सब में न के बराबर खतरा रहता है।
Best Natural Home Remedies in Hindi
1.मुलेठी
मुलेठी कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीबायोटिक और प्रोटीन से भरपूर होती है।
सर्दी-खांसी के साथ यह गले की इंफेक्शन में भी आराम देती है। जानें इसके फायदे।
सर्दी-खांसी होने पर 10 ग्राम मुलेठी, 10 ग्राम काली मिर्च, पांच ग्राम लौंग और 20 ग्राम मिश्री मिलाकर एक चम्मच शहद के साथ चाट लें।
गले की सूजन, इंफेक्शन, खराश, मुंह में छाले और गला बैठने पर मुलेठी का एक टुकड़ा लेकर चूस लें, आराम मिलेगा।
पेट और आंतोंं में ऐंठन होने पर मुलेठी का चूर्ण शहद के साथ दिन में 2-3 बार लें।
पेट दर्द, सूजन, ऐंठन, आंतो में कीड़े के रोग दूर हो जाएगी।
अल्सर दूर करने के लिए चार ग्राम मुलेठी पाउडर को दूध में मिलाकर पिएं। दिन में 2-3 बार शहद के साथ इसे लेने से भी आराम मिलता है।
चार ग्राम मुलेठी को देसी घी और शहद में मिलाकर रोज खाने से दिल के रोग और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
रोजाना मुलेठी चूसने या इसके पाउडर को दूध के साथ लेने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
इसके अलावा इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है।
2. सेब का सिरका है फायदेमंद
सेब के सिरका टेस्टी होने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसे पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। जानें इसके फायदे।
कई बार रात को खाना खाने के बाद वह सही तरह से पच नहीं पाता।
ऐसे में एक चम्मच शहद और एक चम्मच सेब के सिरके को सोने से आधा घंटा पहले एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं।
इससे शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न होती है और मोटापा कम होता है।
गला खराब होने पर सोने से एक घंटा पहले एक चम्मच सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
सेब के सिरके में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व खराब गले को जल्दी ठीक करते हैं।
डायबिटीज रोगियों को रात को सोने से पहले 2 चम्मच सिरका पीने से फायदा होता है।
मांसपेशियां कमजोर होने की वजह से कई बार टांगों में तेज दर्द होता है। ऐसे में 2 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
3.सर्दियों में बाल मुलायम रखने के नुस्खे
सर्दी में कई लोगों की बाल रूखे होने और झड़ने की प्रॉब्लम होती है जिससे बाल बेजान दिखने लगते हैं। जानें इस मौसम में बाल सॉफ्ट एंड सिल्की बनाए रखने के टिप्स।
तीन-चार चम्मच ऑलिव ऑयल को गुनगुना करके बालों की मसाज करें।
इसके बाद में तौलिए को हल्का गर्म करके बालों पर बांध लें और एक घंटे बाद नहा लें।
तीन चम्मच नारियल पानी में एक चम्मच नींबू पानी मिलाकर बालों पर लगाएं।
पांच मिनट तक भाप दें और एक घंटे बाद नहा लें।
दो अंडों के पीले भाग में दो चम्मच ऑलिव आयल मिलाकर पेस्ट बना लें।
इसे दो घंटे तक बालों में लगा रहने दें और बाद में नहा लें।
तीन-चार चम्मच सीसम आयल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
इसके बाद गर्म तौलिये को सिर पर लपेटें और 5 मिनट तक भाप दें। इसके एक घंटे बाद नहा लें।
4.सिरदर्द या माइग्रेन को दूर करेंगे ये घरेलू उपचार
कंप्यूटर पर कई घंटों तक काम करने, तनाव की वजह से या लंबे सफर के बाद कई बार सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत होती है। ऐसे में यह घरेलू उपचार Best Natural Home Remedies in Hindi माइग्रेन या सिरदर्द को दूर करने में मददगार होंगे।
धनिया या पुदीने का रस
एक मुठ्ठी धनिया या पुदीने के पत्ते को पीसकर इसका रस निकाल लीजिए।
इस रस को माथे पर लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है।
अदरक–नींबू का रस
इसे समान मात्रा में मिला लें। इस रस को एक या दो बार पीने से माइग्रेन या सिरदर्द में राहत मिलती है।
अदरक या सोंठ
सोंठ है फायदेमंद। सोंठ या सूखे अदरक के पाउडर में दो टीस्पून पानी मिला लीजिए।
इसे माथे या कपाल पर लगाने से राहत मिलती है। सोंठ न हो तो सामान्य अदरक पीसकर प्रयोग कर सकते हैं।
इसे लगाने से जलन होती है, लेकिन थोड़ी देर में राहत भी देता है।
शीशम का तेल
शीशम की तेल की एक बूंद नाक में डालने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है तथा शरीर को आराम मिलता है।
जायफल का पेस्ट
जायफल को पीसकर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे माथे पर लगा लेना चाहिए।
इससे सिरदर्द दूर होने के साथ नींद भी अच्छी आती है।