1. जोकर: अक्टूबर 2
विश्व के सबसे बेहतरीन महाखलनायक, द जोकर की दुखद कहानी पर आधारित इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहद सराहना प्राप्त हो रही है। जोएक्विं फीनिक्स इस फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।
2. वार : अक्टूबर 2
ग्रीक गॉड के नाम से प्रसिद्ध महानायक हृतिक रोशन और उनके जाने माने हमशक्ल टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म के चर्चे पिछली कई महीनों से किए जा रहे हैं। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने लंबे समय से सुर्खियां बटोर रखी हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन का कॉम्बो पैक है। अगर आप भी एक्शन फिल्म के दीवाने हैं तो आपको यह सबसे खतरनाक “वार” ज़रूर देखनी चाहिए।
3. द स्काई इस पिंक : 11 अक्टूबर
विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक और प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म हमें जिंदगी के कई महत्वपूर्ण ज्ञान देती है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ओर से सम्मानित की गईं शोनाली बोस इस फिल्म की निर्देशक हैं। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की इस फिल्म को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में भी प्रस्तुत किया गया है।
4. जैमिनी मेन : अक्टूबर 11
सबके मनपसंद विल स्मिथ की यह फिल्म एक बेहद रोचक विषय पर बनाई गई है। यह कहानी एक बूढ़े व्यक्ति के सफर पर बनाई गई है जो अपनी ही युवा छवि से भाग रहा है। एंग ली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मेरी एलिज़ाबेथ विंस्टेड, क्लाइव ओवन और बेनेडिक्ट वोंग ने भी अभिनय किया है। विल स्मिथ बेहद रोमांचक फिल्में ले कर आने के लिए प्रसिद्ध हैं, इसलिए इस फिल्म का भी उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है।
5. ज़ोंबीलैंड: डबल टेप : अक्टूबर 11
ज़ोंबीलैंड की सफलता के बाद निर्माता अब इस कहानी का दूसरा हिस्सा पेश कर रहे हैं। फिल्म में डरावने हिस्सों के साथ साथ हास्य को भी जगह दी गई है। वूडी हैरेल्सन, जैसी एइसेनबर्ग, एम्मा स्टोन, अबिगेल ब्रेस्लिन और बिल मुर्रे की इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं।
6. लाल कप्तान: अक्टूबर 18
सैफ अली ख़ान इस फिल्म में एक अद्भुत भूमिका में नज़र आएंगे। सैफ एक नाग साधु का किरदार निभाएंगे जो अपने बदले की तलाश में है। बेहतरीन फिल्म एन एच 10 के निर्देशक नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक नए विषय पर आधारित है।
7. मेलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ इविल
मेलफिकेंट की मूल कहानी पर आधारित डिज़्नी की यह फिल्म बेहद रोमांचक नज़र आ रही है। इसमें एंजेलिना जोली मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। मिशेल पलिफर इस कहानी में रानी का किरदार निभाएंगी।
8. सांड की आंख: अक्टूबर 5
विश्व की सबसे ज्येष्ठ और पुरानी निशानेबाज़ औरतों चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की ज़िंदगी से प्रेरित हो कर बनाई गई यह फ़िल्म काफ़ी बेहतरीन प्रतीत हो रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडणेकर मुख्य किरदारों में नज़र आएंगी।
9. मेड इन चाइना : अक्टूबर 25
राजकुमार राओ की सभी फिल्में बेहद ही आनंददायक होती हैं। इस फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। बोमन ईरानी भी इस फिल्म का मुख्य हिस्सा हैं। इस फिल्म की कहानी यौन रोगों पर आधारित है। यहां एक महत्वपूर्ण मुद्दे को हास्य के रूप में पेश किया जाएगा।