अगर आप भी 2020 की छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। हम आपको विश्व के 10 प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप खुद को कुछ राहत भरे दिन प्रदान कर सकते हैं।
पोर्टलैंड, मैने, यू एस
अगर आप लज़ीज़ खाने के दीवाने हैं तो यह जगह आपको बेहद पसंद आएगी। यह शहर लाजवाब और मुंह में पानी ले आने वाले भोजनों से भरा पड़ा है। गली- गली के रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट भोजन मिलता है। बेहतरीन समुद्र भोजन इस शहर की शान है।
हर मोड़ पर खाने के ट्रकों में स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है। ज़ाहिर सी बात है कि यह शहर सिर्फ आपके मन को ही नहीं पेट को भी बेहद प्रसन्न कर देता है। किसी ने सही ही कहा है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से गुज़र के जाता है.
यह शहर इसी तरह आपके पेट को प्रसन्न करते हुए आपके दिल में जगह बना लेता है। खाने के अलावा भी इस शहर के खूबसूरत स्मारक और बिल्डिंग आपको बेहद आकर्षित करेंगे।
Source: www.nationalgeographic.com
डकार, सेनेगल
पश्चिम अफ्रीका में स्थित इस खूबसूरत स्थान के बारे में बहुत कम लोगों को ज्ञान है। इसकी खूबसूरती से बहुत कम लोग ही वाक़िफ हैं। यह अटलांटिक बंदरगाह, अफ्रीकी और फ्रेंच वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। बेहद खूबसूरत वास्तुकला से सजा यह शहर पुरानी संस्कृति को दर्शाता है। यह राजनीतिक तौर से भी सबसे स्थिर शहर है। आने वाले 30वें फैशन वीक का आयोजन भी यहीं किया जा रहा है, जिस वजह से यहां के पर्यटन में सुधार देखा जा रहा है।
Source: www.lonelyplanet.com
प्लायमाउथ, यू के
मिच टोंक्स और मार्को पियर्रे व्हाइट जैसे बेहतरीन शेफ की बदौलत आज प्लायमाउथ को उसकी सही पहचान प्राप्त हो पाई है। अलिज़बेटन उद्यान, समकालीन कला से भरपूर गैलरियां और वाटरफ्रंट कैफे इस शहर को और भी खूबसूरत बना देते हैं। परंतु अगर आप यहां जाने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले चलने के लिए एक अच्छे जूते ज़रूर ले लें क्योंकि यह शहर कई पथरीली गलियों से बना है। 2020 में प्लायमाउथ अपनी 400 वीं वर्षगांठ भी मनाने जा रहा है, इसलिए यह वर्ष इस शहर में घूमने के लिए सबसे उत्तम रहेगा।
Source: www.planetware.com
साल्वाडोर, ब्राजील
हालही में लगे अमेजॉन के जंगलों की आग के बावजूद भी ब्राजील के पर्यटन पर कोई असर नहीं देखने को मिला है। मेट्रो लाइन और नए होटेल्स के बनने से यह शहर पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध होता जा रहा है। वास्तुकला से भरपूर और विभिन्न संस्कृतियों के इस शहर ने कई दिलों को जीता है। बेहतरीन संग्रहालय से खूबसूरत चर्च तक, ऐसा कुछ नहीं है जो यहां मौजूद ना हो।
पेरिस, फ्रांस
विश्व के सबसे प्रसिद्ध शहरों में पेरिस का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। आसमान को छूती इमारतों, विश्व प्रसिद्ध संग्रहालयों और चमचमाते कपड़ों के शोरूम से बने इस शहर को “सिटी ऑफ लव एंड लाइट्स” भी कहा जाता है। सोहो और बुल्गारी जैसे लाजवाब होटल इस शहर की महिमा को और भी बढ़ा देते हैं। यह शहर हर यात्री को आनंद और सुकून से भर देता है ।
Source: www.youtube.com