इगीडी द्वीप, सिसिली
सिसिली में स्थित इगीडी के यह पांच द्वीप अभी तक पर्यटकों की नज़रों से बचे हुआ था। परंतु अब स्थितियां बदल रही हैं इस द्वीप को विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। इसके खूबसूरत रेतीले समुद्र तट और धंसे जहाज़ों के खंडहर, पर्यटकों को बेहद आकर्षित कर रहे हैं। फेविग्नाना, तितली के आकार का बना एक बेहतरीन द्वीप है जिसके आसपास लोग मोटोसाइकिल पर सैर करते हुए नज़र आते हैं। लेवांजो यहां का सबसे छोटा द्वीप है जहां लोग स्कूबा डाइविंग जैसे खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं।
सिरगाओ, फिलिपींस
फिलिपींस का यह छोटा द्वीप सर्फर्स में बेहद लोकप्रिय है। विश्व भर से सर्फर्स यहां की प्रसिद्ध क्लाउड 9 बैरेलिंग वेव का सामना करने आते हैं। इस खूबसूरत स्थान ने बाली के कई लोगों को रोज़गार का साधन प्रदान किया है। अगर आप शहरों की भीड़ -भाड़ वाली ज़िन्दगी से तंग आ गए हैं, तो यहां के पैसिफिको और अल्जीरिया समुंद्र तट आपको राहत प्रदान करेंगे। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह द्वीप हमारे तन और मन को सुकून के कुछ दिन प्रदान करता है।
क्योटो, जापान
2020 के ओलंपिक का आयोजन जापान में किया जा रहा है, जिस वजह से यहां के पर्यटन में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।
इसलिए ज़ाहिर सी बात है की जापान में कई नए होटलों और रेस्टोरेंट खुलने वाले हैं। जापान की खूबसूरती का आनंद लेने का यह सबसे सही वक्त है। क्योटो जापान के इतिहास और वर्तमान का एक खूबसूरत चित्र है। यह हमें जापानी संस्कृति से रूबरू करवाता है।
गालवे, आयरलैंड
इस बोहेमियन शहर में कई बड़े- बड़े प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता है। यहां विश्व के सबसे भव्य ओयस्टर फेस्टिवल का भी 2020 में आयोजन किया जाएगा। 2020 के लिए गालवे को यूरोप की संस्कृतिक राजधानी के रूप में चुना गया है। यह खिताब एक बहुत बड़ा सम्मान है। आने वाले वर्ष में यहां और प्रगति होने की संभावना दर्शाई जा रही है।
कंगारू द्वीप, ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया द्वीप से 70 मील दूर स्थित यह कंगारू द्वीप विभिन्न नस्लों के कंगारुओं का घर है। अगर आप वन्य जीवन को करीब से देखना पसंद करते हैं तो यह स्थान आपके लिए बिल्कुल सही है। इस द्वीप का खूबसूरत सफर आपको उमर भर याद रहेगा।