यदि आप कम पूंजी निवेश से बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकता है। वैश्विक तापमान के चलते पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंच रहा है।
उद्योग और अपनी सहूलियत के लिए मनुष्य प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहा है। प्रकृति को बचाने के लिए आने वाले समय में हमें कुछ ऐसे उद्योग ले कर आने की ज़रूरत है जिनसे हम पर्यावरण पर हो रहे नुकसान को रोक सकें।
आइए जानें कुछ ऐसे व्यवसायों के बारे में जिनसे आप सिर्फ स्वयं को ही नहीं, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचा सकते हैं।
Table of Contents
ऑर्गेनिक स्टोर की स्थापना
पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवन के तालमेल से आज कल हर कोई परिचित है। हर व्यक्ति अपने खान-पान का गंभीर रूप से ध्यान रखता है। देश में बढ़ रही जागरूकता के कारण आज कल सब लोग जैविक यानी ऑर्गेनिक फूड के दीवाने हैं।
देश के कई कोनों में जैविक पदार्थों की बिक्री शुरू हो चुकी है परन्तु अभी भी इस व्यवसाय को और बढ़ावा देने की ज़रूरत है। जैविक पदार्थों के बिज़नेस में व्यक्ति त्वचा के उत्पादों और कई सारे खाने के पदार्थों की पेशकश कर सकता है।

इसके लिए सिर्फ एक अच्छी सी जगह ख़रीद कर वहां जैविक खेती करके आप खुद के लिए और लोगों के लिए पौष्टिक आहार पैदा कर सकते हो। इन पदार्थों की बिक्री में अधिक मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ लाइसेंस, अनुज्ञा – पत्र और कुछ ही धनराशि की आवश्यकता होती है।
उपयोग की गई चीज़ों की पुनरावृत्ति करना
भले ही चक्रीय अर्थव्यवस्था भारत के लिए एक नया शब्द है, परंतु आज कल इस विषय पर काफी चर्चा की जा रही है। इस विषय का अर्थ है कम से कम कूढ़ा इकठ्ठा करना और नए तरीकों से उसकी पुनरावृत्ति करना।
अपशिष्ट पदार्थ जैसे कि एल्युमिनियम स्क्रैप, कागज़, प्लास्टिक आदि की पुनरावृत्ति करने से हम पर्यावरण को आने वाले ख़तरों से बचा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सही जगह से इन उपयोग की गई चीज़ों को उठाना, फिर एक जगह पर ला कर, उपयुक्त मशीनों और तकनीक से इन्हें पुनः प्रयोज्य बनाना है।

प्लास्टिक से कपड़े बनाना
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमानों की मुताबिक 2017 में देश भर से कुल 25,490 टन का प्लास्टिक कूढ़ा इकठ्ठा किया गया। प्लास्टिक की उत्पादों की बिक्री बढ़ने के कारण ढेर सारा प्लास्टिक कूढ़ा पैदा हो रहा है। यह सब उत्पाद भले ही गैर- बायोडिग्रेडेबल हैं परन्तु इनका पुनः प्रयोज्य करना संभव है।
प्लास्टिक को छील कर चिप्स में बदला जा सकता है और बाद में यार्न में बनाया जा सकता है। इस तरह प्लास्टिक को कपड़े में बदला जा सकता है। इसके लिए सिर्फ जगह, मशीनरी और कुछ धनराशि की ही ज़रूरत है।

पुरानी किताबें बेचना
प्रत्येक वर्ष करीब 3.5 से 7 बिलियन पेड़ों को काट कर कागज़ बनाया जाता है। पेड़ पौधे धरती का भविष्य हैं। इन्हें संभाल कर रखने में ही मनुष्य का विकास है। इसलिए पुरानी किताबों को फेंकने से बेहतर है उन्हें बेचना।
इस तरह कागज़ की डिमांड कम हो जाएगी और लाखों पेड़ काटने से बच जाएंगे। इस बिज़नेस के किए भी अधिक पूंजी की आवश्यकता नहीं है।

पर्यावरण हितैषी खिलौने
बाज़ार में अधिकतर खिलौने प्लास्टिक से बने होते हैं जो कि पर्यावरण अनुकूल नहीं है। प्लास्टिक के वातावरण पर कई ऐसे नुकसान हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
अगर आप खिलौने का बिज़नेस खोलना चाहते हैं तो आप लकड़ी, बांस आदि पुनर्नवीनीकरण पदार्थों से खिलौने बना सकते हैं। इस तरह आप वातावरण को बिना हानि पहुंचाए और कम बजट में अपना व्यवसाय चला सकते हैं।
