पहला सुख निरोगी काया। अगर इस मंत्र को अपने जीवन में अपनाएंगे तो स्वस्थ और निरोगी रहने में बहुत सहायता मिलेगी.
8 घंटे की नींद अवश्य लें। सोने पर मस्तिष्क शरीर को ऐसे हार्मोन स्रावित करने का संकेत देता हैें। जो बीमारियों की संभावना को कम करते हैं, भूख संतुलित करते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और याददाश्त में सुधार करते हैं।
7 गिलास पानी पिएं। यह आदत दिमाग़ को तेज़ रखेगी, त्वचा में नमी बरकरार रखती है। शरीर की अंदरूनी सफाई और इम्यून सिस्टम के लिए पानी लाभदायक है।
6 मिनट के लिए रोज़ाना ध्यान करें। इसके शारीरिक के साथ-साथ मानसिक फ़ायदे भी हैं। यह तनाव, अवसाद को कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार है।
5 बार फल और सब्जियों का सेवन करें। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं जो आपको स्वस्थ और दिन-भर तरोताज़ा बनाए रखते हैं।
4 ब्रेक लें स्ट्रेचिंग और मानसिक आराम के लिए। स्ट्रेचिंग से शरीर में लचीलापन बना रहता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है।
3 बार भोजन और पोषणयुक्त नाश्ता करें। इससे भूख संतुलित रहती है और वज़न नियंत्रित रहता है। शरीर का मेटाबॉलिज़्म सुचारू बनाए रखने में मददगार है।
2 घंटे पहले (सोने से) फोन का इस्तेमाल बंद कर दें। स्मार्टफोन से निकलने वाली नीली रोशनी जगाए रखती है, जिससे शरीर की घड़ी का संतुलन बिगड़ता है।
1 सत्र व्यायाम का रखें। नियमित व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में मददगार है।