Makhane ki barfi recipe in Hindi | मखाना बर्फी रेसिपी

मखाने की बर्फी कैसे बनती है ये बर्फी आप किसी भी व्रत खा सकते हैं अगर मीठा खाने का मन हो तो ये बर्फी जरुर बना कर देखें|

सामग्री – Makhane ki barfi recipe in Hindi

  • मूंगफली- 250 ग्राम (भुनी-पिसी)
  • मावा- 100 ग्राम (भुना)
  • मखाने- 50 ग्राम
  • शक्कर- 200 ग्राम
  • पिसी इलायची- 2 छोटा चम्मच
  • घी- 2 बड़े चम्मच

विधि – Makhane ki barfi recipe in Hindi

पैन में घी गर्म करके मखाने डालकर करारे होने तक सेंक लें।

ठण्डा होने पर पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

अब शक्कर की दो तार की चाशनी बनाएं।

इसमें मावा, मूंगफली, छोटी इलायची का पाउडर  डालकर अच्छी तरह मिलाकर एकसार करें।

इसे चिकनाई लगी गहरी ट्रे में फैलाएं। जम जाने पर मनचाहे आकार में टुकड़ें काट लें।

नवरात्रि व्रत के लिए तैयार है स्वादिष्ठ मखाना मूंगफली बर्फी।

इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें।

ये सप्ताह भर तक इस्तेमाल की जा सकती हैं।

Indian recipes in hindi

आपको यह जानकारी कैसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment